May 18, 2024 : 6:54 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

19 राज्यों में आज 610 लोगों की जान गई; महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 295 मौतें, दिल्ली में मौत का आंकड़ा 3 हजार के पार

  • तमिलनाडु में 65 मरीजों ने दम तोड़ा, यहां राजधानी चेन्नई में मरने वालों का आंकड़ा एक हजार के पार
  • दिल्ली में 81 संक्रमितों की मौत, उत्तर प्रदेश में 24 और गुजरात में 21 मरीजों की जान गई

दैनिक भास्कर

Jul 04, 2020, 11:44 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 19,289 हो गई है। शनिवार को 19 राज्यों में 610 मरीजों की जान चली गई। देश की राजधानी दिल्ली में 81 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसी के साथ यहां मरने वालों का आंकड़ा अब 3 हजार के पार हो गया है। राज्य में अब तक 3004 मौतें हो चुकी हैं। 

उधर, तमिलनाडु में 65 मरीजों की मौत हुई। यहां राजधानी चेन्नई अब देश का चौथा शहर हो गया है, जहां कोरोना से एक हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं, सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 295 लोगों ने दम तोड़ दिया। यहां अब तक 8,671 लोगों की मौत हो चुकी है।

कर्नाटक में एक दिन में अब तक की रिकॉर्ड 42 मौतें

उत्तर प्रदेश में 24, गुजरात में 21, पश्चिम बंगाल में 19, आंध्र प्रदेश में 12, जम्मू कश्मीर में 8, राजस्थान में 7, ओडिशा में 6 मौतें हो गईं। तेलंगाना, हरियाणा, मध्य प्रदेश और पंजाब में 5-5 लोगों ने जान गंवा दी। कर्नाटक में एक दिन में अब तक की रिकॉर्ड 42 मौतें हो गईं। बिहार में 4, झारखंड में 3, गोवा में 2, पुडुचेरी में 1 मरीज की संक्रमण से मौत हो गई। 

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्य

मौतें                            
महाराष्ट्र                               8,671
दिल्ली  3,004
गुजरात 1,926
तमिलनाडु 1,450
पश्चिम बंगाल 736
मध्य प्रदेश 598
उत्तर प्रदेश 773
राजस्थान 447
तेलंगाना 288
हरियाणा 260
कर्नाटक 335
आंध्र प्रदेश 218
पंजाब 162
जम्मू कश्मीर 127
बिहार 88
उत्तराखंड 42
केरल 25
ओडिशा 43
झारखंड 18
छत्तीसगढ़ 14
असम 14
हिमाचल प्रदेश 09
चंडीगढ़ 06
पुडुचेरी 14
मेघालय 01
लद्दाख 01
त्रिपुरा 01
गोवा 06
अरुणाचल प्रदेश 01
कुल 19,289

पांच दिन जब सबसे ज्यादा मौतें हुईं

तारीख               

मौतें           
16 जून 2,004
21 जून 426
23 जून  468
24 जून 424
30 जून 506

06 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

शहर

मौतें
मुंबई                           4,830
अहमदाबाद 1,475
ठाणे 1,254
पुणे 841
चेन्नई 1,030
कोलकाता 410

Related posts

कोरोना से टली एक और धार्मिक यात्रा:उत्तराखंड में इस साल नहीं होगी कांवड़ यात्रा; उत्तर प्रदेश में कोविड प्रोटोकॉल के साथ जारी रहेगी

News Blast

यूएस को महान बनाने के वादे पर 2016 में जीते ट्रम्प इस बार सर्वे में पिछड़े, दावा 5.25 लाख अमेरिकियों को इस साल नौकरी मिलेगी

News Blast

68% देशवासियों ने चीन को पाकिस्तान से बड़ा खतरा माना, राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर 74% ने प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा जताया

News Blast

टिप्पणी दें