May 16, 2024 : 3:56 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिकी हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. फौसी ने कहा- देश में जल्द ही हर दिन 1 लाख तक मरीज मिल सकते हैं; दुनिया में अब तक 5.13 लाख लोगों की मौत

  • दुनियाभर में अब तक 1.05 करोड़ लोग संक्रमित हैं, इनमें 57.94 लाख ठीक हो चुके हैं
  • सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका में 27.27 लाख संक्रमित, जबकि 1 लाख 30 हजार मौतें हुईं

दैनिक भास्कर

Jul 01, 2020, 08:58 AM IST

वॉशिंगटन. दुनियाभर में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 5 लाख 84 हजार 16 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें अब तक 57 लाख 94 हजार 597 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 13 हजार 861 लोगों की जान जा चुकी है। उधर, अमेरिका के कुछ राज्यों में फिर से संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. एंथनी फौसी ने मंगलवार को कहा कि लोग अगर लापरवाही करते रहे तो जल्द ही यहां हर दिन 1 लाख तक मामले सामने आएंगे।

डॉ. फौसी ने कहा- फिलहाल हर दिन 40 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। महामारी अभी तक हमारे बीच से खत्म नहीं हुई है। संक्रमण के मामले बढ़ते देख अमेरिका के कैलिफोर्निया, टेक्सास जैसे 16 राज्यों को दोबारा खोले जाने की योजना को कैंसिल कर दिया गया है।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 27,27,853 1,30,122 11,43,334
ब्राजील 14,08,485 59,656 7,90,040
रूस  6,47,849 9,320 4,12,650
भारत

5,85,210

17,410

3,47,836

ब्रिटेन 3,12,654 43,730 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,96,351 28,355 उपलब्ध नहीं
पेरू 2,85,213 9,677 1,74,535
चिली 2,79,393 5,688  2,41,229
इटली 2,40,578 34,767 1,90,248
ईरान 2,27,662 10,817 1,88,758

*ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

बिडेन अब चुनावी रैली नहीं करेंगे
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन ने कहा है कि महामारी के चलते वे अब कोई रैली नहीं करेंगे। उन्होंने मंगलवार को डेलावेयर प्रांत में एक कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर मैं डॉक्टर्स के आदेशों का पालन करने जा रहा हूं। यह केवल मेरे लिए ही नहीं बल्कि देश के लिए भी बेहतर होगा। इसका मतलब मैं अब चुनाव प्रचार के लिए कोई रैली नहीं करूंगा।

राष्ट्रपति के डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन ने मंगलवार को कहा कि वे अब डॉक्टर्स के आदेशों का पालन करेंगे। अब रैली नहीं करेंगे।

सोशल मीडिया पर गलत जानकारी न फैलाएं: यूएन
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने बुधवार को कहा कि हमने बुधवार को ‘पॉज’ नाम के अभियान की शुरुआत की है, जिसमें लोगों से सोशल मीडिया पर कोरोना को लेकर भ्रामक और गलत जानकारी नहीं फैलाने का आग्रह किया गया है। सोशल मीडिया दिवस के दिन इस अभियान की शुरुआत की गई है।

मॉस्को: अब तक 3831 मौतें
मॉस्को में 24 घंटे में कोरोना से 35 लोगों की मौत हुई है। यहां अब तक 3831 मौतें हो चुकी हैं। मॉस्को के कोरोनावायरस रिस्पॉन्स सेंटर ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि मॉस्को में 745 नए मामले दर्ज किए गए। एक सप्ताह के दौरान नए मामलों में 31% की कमी आई है। एक दिन पहले भी मॉस्को में 35 लोगों की मौत हुई थी। यहां अब तक 2.21 लाख मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

मॉस्को में पोलिंग स्टेशन को डिसइन्फेक्ट करता सफाईकर्मी। देश में संवैधानिक बदलावों को लेकर 25 जुलाई से 1जुलाई तक वोटिंग की जा रही है।

अमेरिका: चार टीकों को क्लीनिकल ट्रायल की मंजूरी
अमेरिका ने कोरोनावायरस का टीका बनाने में जुटी चार टीमों को टीके के क्लीनिकल ट्रायल की मंजूरी दे दी है। अमेरिका के खाद्य और औषधी प्रशासन विभाग के प्रमुख स्टीफन हान ने बुधवार को यह जानकारी दी। हान ने कहा- छह अन्य टीमें भी टीके के क्लीनिकल ट्रायल की मंजूरी मिलने की प्रतीक्षा कर रही हैं। उनके काम की समीक्षा करने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।

यूरोपीय संघ 1 जुलाई से कई देशों के लिए अपनी सीमा खोलेगा
यूरोपीय संघ 1 जुलाई से ऑस्ट्रेलिया, जापान, कनाडा, रवांडा, सर्बिया, थाईलैंड, ट्यूनिशिया, न्यूजीलैंड, मोरक्को, मॉन्टेग्रो और द. कोरिया के लिए अपनी सीमा खोलेगा। इन देशों के यात्री यूरोपीय संघ के सदस्य देशों में आ सकेंगे।

ये भी पढ़ें

बाहर घूमने की बजाए घर पर रहिए; मनपसंद म्यूजिक सुनिए, किताबें पढ़िए और लजीज व्यंजनों का आनंद लीजिए

Related posts

वैक्सीनेशन पर रिसर्च में पॉजिटिव संकेत:वैक्सीन लगवाने के बाद लोग संक्रमित तो हुए, लेकिन 80% ने दूसरों में वायरस नहीं फैलाया

News Blast

काेराेना वाली सतह छूने से पाॅजिटिव हाेने का कितना जाेखिम, विशेषज्ञ बोले- उन हाथाें से चेहरा, नाक-आंख न छुएं और साबुन से हाथ धाे लें 

News Blast

ट्रम्प की कैम्पेन टीम के पास सिर्फ 30 करोड़ डॉलर कैश बचा, जुलाई में 110 करोड़ डॉलर थे; टीम को फिक्र- दो महीने प्रचार कैसे करेंगे

News Blast

टिप्पणी दें