May 17, 2024 : 3:12 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

पोम्पियो ने कहा- भारत और साउथ-ईस्ट एशिया में चीन के खतरे के चलते यूरोप से अमेरिकी सेना को शिफ्ट करेंगे

  • अमेरिकी विदेश मंत्री ने ब्रसेल्स फोरम में एक सवाल के जवाब में यह बात कही
  • जियो समेत कई कंपनियां चीनी कंपनी हुवेई के साथ कारोबार से इनकार कर रहीं

दैनिक भास्कर

Jun 26, 2020, 06:40 AM IST

वॉशिंगटन. यूरोप से अमेरिकी सेना शिफ्ट होगी। गुरुवार को अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया में चीन के खतरे को देखते हुए अमेरिका अपने सैनिकों की शिफ्टिंग कर रहा है। पोम्पियो बोले- हम यूरोप में अपने सैनिकों की संख्या घटा रहे हैं।

ब्रसेल्स फोरम में पोम्पियो से सवाल पूछा गया कि अमेरिका ने जर्मनी में अपने सैनिकों की संख्या कम क्यों की है? पोम्पियो ने कहा कि सैनिकों को दूसरी जगहों पर दूसरी चीजों का सामना करने के लिए ले जा रहे हैं। 
उन्होंने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के एक्शन का मतलब है कि भारत के साथ वियतनाम, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस और साउथ चाइना सी में भी खतरा है। अमेरिकी सेना इन चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैनात है।

पोम्पियो ने बताया कि ट्रम्प प्रशासन ने दो साल पहले अमेरिकी सेना की दुनियाभर में तैनाती की समीक्षा की थी। इस दौरान यह पता चला था कि उसे खुफिया, सैन्य और साइबर विभाग का इस्तेमाल कहां करना चाहिए। 

दुनिया में चीनी कंपनियों की लहर खत्म हो रही
पोम्पियो ने इससे पहले कहा कि दुनियाभर में चीन की टेक्नोलॉजी कंपनियों की लहर खत्म हो रही है। दुनिया की कई टेलीकॉम कंपनियां चीनी कंपनी हुवेई के साथ कारोबार करने से इनकार कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि स्पेन के टेलीफोनिका, ऑरेंज, ओ 2, जियो, बेल कनाडा, टेलस, और रोजर्स जैसी कंपनियां साफ-सुथरा व्यापार कर रही हैं।

Related posts

झुक गए ट्रम्प: अमेरिकी राष्ट्रपति ने सत्ता हस्तांतरण को हरी झंडी दी, बाइडेन को अब खुफिया जानकारी भी मिल सकेगी

Admin

दीवाली पर्व में दीया बेचने आ रहे कुम्हारों पर नहीं लगेगा कोई शुल्क, कस्बाई क्षेत्र में भी नहीं होगी वसूली – रीवा कलेक्टर

News Blast

बलूच नेशनल मूवमेंट ने भारत समेत अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद मांगी, कहा- पाकिस्तानी सेना हमें मारने के लिए डेथ स्क्वाड चला रही

News Blast

टिप्पणी दें