May 1, 2024 : 8:14 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

लॉकडाउन के बाद दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी नेतृत्व से मुलाकात होगी

  • हरियाणा में प्रदेशाध्यक्ष और भाजपा संगठन में बदलाव पर हो सकती है चर्चा
  • सीएम ने कई मंत्रियों से मुलाकात का समय ले रखा है, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी मुलाकात हो सकती है

दैनिक भास्कर

Jun 24, 2020, 12:23 PM IST

पानीपत/नई दिल्ली. कोरोना की वजह से देशभर में हुए लॉकडाउन के बाद हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर बुधवार को पहली बार दिल्ली दौरे पर हैं। सीएम बुधवार 12 बजे दिल्ली स्थित हरियाणा स्टेट गेस्ट हाउस में पहुंच गए। यहां कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा संगठन से जुड़े लोगों से मिल सकते हैं। उनकी मुलाकात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी हो सकती है। सीएम ने सभी से समय लिया हुआ है। इस दौरे के पीछे हरियाणा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को चुना जाना और संगठन में बदलाव पर चर्चा हो सकती है। 

हरियाणा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति काफी दिनों से अटकी हुई है। फरवरी महीने में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को बदला जाना था लेकिन कोरोना के चलते ऐसा नहीं किया जा सका। प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए कैप्टन अभिमन्यु, संदीप जोशी, नायब सैनी का नाम चल रहा है। हालांकि, मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का नाम भी चल रहा है। 

इस बीच सीएम केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा संगठन के नेताओं से इसी को लेकर बातचीत करेंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से यदि उनकी मुलाकात हुई तो प्रदेशाध्यक्ष को लेक अंतिम चर्चा होगी। 

Related posts

ऑक्सफोर्ड के वैक्सीन के ट्रायल्स थमने के बाद भी एस्ट्राजेनेका का दावा- इसी साल आएगा वैक्सीन

News Blast

विवाहिता की बलेनो कार के कारण हत्या, ससुराल पक्ष के 7 लोगों पर केस

News Blast

झगड़े के बाद मेडिकल करवाने गए तो आरोपियों ने अस्पताल में रिटायर शिक्षक को चाकूओं से गोदकर मार डाला

News Blast

टिप्पणी दें