दैनिक भास्कर
Jun 18, 2020, 03:59 PM IST
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियों को गुरुवार को पटना में गंगा नदी में प्रवाहित कर दिया गया। उनके पिता केके सिंह ने कांपते हाथों से उनके अवशेषों का विसर्जन किया। इस मौके पर उनके अलावा सुशांत की बड़ी बहन श्वेता, भाभी और परिवार के अन्य करीबी लोग भी मौजूद थे।
आगे के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि सुशांत का श्राद्धकर्म पटना में ही होगा। जिसमें उनके पूर्णिया स्थित पैतृक गांव के लोग और रिश्तेदार भी शामिल होंगे। मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के बाद सुशांत की अस्थियां पटना लाई गई थीं।