April 29, 2024 : 7:55 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

राज्य में पहली बार एक दिन में 362 मरीज मिले; फरीदाबाद में 2 की मौत, गुड़गांव में 1 हजार पहुंचा आंकड़ा

  • हरियाणा में कुल कोरोना मरीजों की संख्या हुई 2718
  • 14 मरीज ठीक हुए, अब कुल 1069 मरीज हो चुके डिस्चार्ज

दैनिक भास्कर

Jun 03, 2020, 07:25 AM IST

पानीपत. प्रदेश में कोरोना संक्रमण फैलना दोगुनी गति से होना शुरू हुआ। पिछले पांच दिनों से हर रोज 200 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को रिकार्ड 362 नए मामलों से संक्रमितों की संख्या 2718 पर पहुंच गई। फरीदाबाद में दो मौतों से मरने वालों का आंकड़ा 23 पर पहुंच गया है। राहत की बात यह है कि यमुनानगर ने तीसरी बार कोरोना को हरा दिया है। अब यमुनानगर में कोई भी संक्रमित नहीं है, जबकि पंचकूला भी कोरोना मुक्ति से एक कदम की दूरी पर है। 14 मरीजों के ठीक होने से अब कोरोना को हराने वालों की संख्या 1069 हो गई है। 

पिछले 24 घंटों में रिकार्ड 362 नए संक्रमितों से रिकवरी व डबलिंग पूरी तरह बिगड़ गया। महज पांच दिनों में रिकवरी रेट में 26 फीसद की गिरावट आई। अब 6 दिन में मामले दोगुने हो रहे हैं। यही नहीं प्रदेश में प्रत्येक 10 लाख पर जांच का आंकड़ा भी 4914 पर पहुंच गया है।

15 जिलों में 362 मामलों में सबसे ज्यादा गुरुग्राम में 160 नए संक्रमित मिले। इसके साथ ही फरीदाबाद में 93, रोहतक में 45, सोनीपत में 21, पलवल में 9, अंबाला में 7, भिवानी में 6, फतेहाबाद में 5, करनाल में 11, सिरसा में 4, जींद में 3, पानीपत में 2 तथा नारनौल व कुरुक्षेत्र में 1-1 संक्रमित मिला। वहीं पानीपत में 7, कुरुक्षेत्र में 4, नारनौल में 2, कैथल और यमुनानगर में 1-1 मरीज ठीक होकर घर लौटा। 

हरियाणा में मरीजों का आंकड़ा 2718 पहुंचा

  • अमेरिका से लौटे 21 कोरोना पॉजिटिव के साथ गुड़गांव में 1063, फरीदाबाद में 485, सोनीपत में 233, झज्जर में 103, नूंह में 72, अंबाला में 61, पलवल में 79, पानीपत में 64, पंचकूला में 27, जींद में 32, करनाल में 67, रोहतक में 90, महेंद्रगढ़ में 42, रेवाड़ी में 23, सिरसा में 47, फतेहाबाद में 24, यमुनानगर में 9, हिसार में 53, कुरुक्षेत्र में 36, भिवानी में 44, कैथल में 29, चरखी-दादरी में 21 संक्रमित मरीज हैं। इसके अलावा, मेदांता अस्पताल गुड़गांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा है।
  • हरियाणा में अब कुल 1069 मरीज ठीक हो गए हैं। इनमें गुरुग्राम में 284, फरीदाबाद में 168, सोनीपत में 148, नूंह में 65, झज्जर में 92, अंबाला में 40, पलवल 44, पानीपत में 46, पंचकूला में 25, जींद में 24, करनाल में 20, यमुनानगर में 8, सिरसा में 11, रोहतक में 11, महेंद्रगढ़ में 21, भिवानी में 6,  हिसार में 5, कैथल में 6, फतेहाबाद में 7, कुरुक्षेत्र में 17, चरखी दादरी में 1, रेवाड़ी में 4 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं। अमेरिका से लौटे 2 मरीज ठीक हुए हैं।

Related posts

दिल्ली के हाई रिस्क जोन में रहने वालों का रैपिड एंटीजन टेस्ट अनिवार्य; केरल में कोरोना गाइडलाइन एक साल के लिए लागू; देश में अब 6.97 लाख केस

News Blast

चीन ने हाई लेवल पर बनी आपसी सहमति का ध्यान रखा होता तो दोनों तरफ सैनिकों की जान नहीं जाती: विदेश मंत्रालय

News Blast

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सांसदों से की मुलाकात

News Blast

टिप्पणी दें