May 4, 2024 : 4:06 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

189 नए मरीज आए, लगातार बढ़ते मरीजों से रिकवरी रेट बिगाड़ा, अब महज 38% रह गया

  • प्रदेश में बुधवार को 13 मरीज ठीक हुए, अब तक 1082 मरीज हो चुके डिस्चार्ज
  • राज्य में अब 1736 एक्टिव मरीज मौजूद हैं, हर 6 दिन में डबल हो रहे मरीज

दैनिक भास्कर

Jun 03, 2020, 05:57 PM IST

पानीपत. हरियाणा में बुधवार को कोरोना मरीजों की संख्या 2841 पहुंच गई। प्रदेश में कुल 189 नए मरीज आए हैं। वहीं ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो महज 13 मरीज ठीक हुए। अब तक 1082 मरीज को अस्पताल से छुट्टी मिली है। लगातार आ रहे मरीजों ने प्रदेश में रिकवरी रेट का गणित बिगाड़ दिया है। एक दिन पहले रिकवरी रेट 40.31 फीसदी पर था, बुधवार को यह घटकर 38 फीसदी रह गया है। वहीं प्रदेश के लिए एक चिंता की बात ये है कि अब महज 6 दिन में मरीजों की संख्या दोगुनी हो रही है। 

बुधवार को फरीदाबाद में 69, गुड़गांव में 55, सोनीपत में 19, महेंद्रगढ़ में 18, करनाल में 10, अम्बाला में 8, हिसार में 7, फरीदाबाद में 2, पानीपत और कुरुक्षेत्र में 1-1 मरीज मिला। ठीक होने वालों की बात करें तो सोनीपत में 9 और गुड़गांव में 4 मरीज डिस्चार्ज किए गए। अब तक 1082 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 

अभी तक प्रदेश में 1 लाख 26 हजार 222 के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। 1 लाख 18 हजार 935 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 2841 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 4446 की रिपोर्ट का अभी इंतजार है। रिकवरी रेट 38.09 फीसदी पहुंच चुका है। 

हरियाणा में मरीजों का आंकड़ा 2841 पहुंचा

  • अमेरिका से लौटे 21 कोरोना पॉजिटिव के साथ गुड़गांव में 1118, फरीदाबाद में 487, सोनीपत में 252, झज्जर में 103, नूंह में 72, अंबाला में 69, पलवल में 79, पानीपत में 65, पंचकूला में 27, जींद में 32, करनाल में 66, रोहतक में 90, महेंद्रगढ़ में 60, रेवाड़ी में 23, सिरसा में 47, फतेहाबाद में 24, यमुनानगर में 9, हिसार में 60, कुरुक्षेत्र में 37, भिवानी में 44, कैथल में 29, चरखी-दादरी में 21 संक्रमित मरीज हैं। इसके अलावा, मेदांता अस्पताल गुड़गांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा है।
  • हरियाणा में अब कुल 1069 मरीज ठीक हो गए हैं। इनमें गुड़गांव में 284, फरीदाबाद में 168, सोनीपत में 148, नूंह में 65, झज्जर में 92, अंबाला में 40, पलवल 44, पानीपत में 46, पंचकूला में 25, जींद में 24, करनाल में 20, यमुनानगर में 8, सिरसा में 11, रोहतक में 11, महेंद्रगढ़ में 21, भिवानी में 6,  हिसार में 5, कैथल में 6, फतेहाबाद में 7, कुरुक्षेत्र में 17, चरखी दादरी में 1, रेवाड़ी में 4 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं। अमेरिका से लौटे 2 मरीज ठीक हुए हैं।

Related posts

IPL 2022: 18 साल के बल्लेबाज का सपना हुआ पूरा, हार के बावजूद सचिन तेंदुलकर से मिला खास पुरस्कार

News Blast

भास्कर एक्सक्लूसिव: MP में लव जिहाद रोकने के लिए बनने वाले कानून में लव जिहाद शब्द ही नहीं होगा, इसे 10 सवालों से समझें

Admin

खोरी में तोड़फोड़ को लेकर हाईलेवल मीटिंग:3000 से अधिक पुलिसकर्मी, 10 एंबुलेंस, 20 बसें, जेसीबी व फायर टेंडर तैयार, किसी भी वक्त चल सकता है बुल्डोजर

News Blast

टिप्पणी दें