April 30, 2024 : 8:49 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

बीजिंग एयरपोर्ट पर 1255 उड़ानें रद्द, ब्राजील में 24 घंटे में 35 हजार नए मामले; दुनिया में अब तक 82.56 लाख संक्रमित

  • दुनिया में अब तक 4 लाख 45 हजार 958 लोगों की मौत, जबकि 43.06 लाख ठीक हुए
  • अमेरिका में 21.08 लाख से ज्यादा संक्रमित, 1 लाख 19 हजार 132 लोगों की मौत हुई

दैनिक भास्कर

Jun 17, 2020, 09:42 AM IST

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 45 हजार 958 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 82 लाख 56 हजार 725 हो गया है। अब तक 43 लाख 6 हजार 426 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। उधर, दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यहां 24 घंटे में 34 हजार 918 केस मिले हैं, जबकि 1282 लोगों की जान गई है। यहां मरीजों की संख्या 9.28 लाख से ज्यादा हो गया है। अमेरिका के बाद यह सबसे संक्रमित देश है। वहीं, संक्रमण के नए मामले मिलने के बाद बीजिंग एयरपोर्ट पर 1,255 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 22,08,400 1,19,132      9,03,041
ब्राजील 9,28,834  45,456 4,64,774   
रूस  5,45,458 7,284  2,94,306
भारत 3,54,161 11,921 1,87,552 
ब्रिटेन 2,98,136 41,969 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,91,408 27,136 उपलब्ध नहीं
इटली 2,37,500 34,405 1,78,526   
पेरू 2,37,156 7,056   1,19,409
ईरान 1,92,439 9,065 1,52,675
जर्मनी 1,88,382 8,910 1,73,100

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

ब्राजील: 45 हजार मौतें

दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यहां 24 घंटे में 34 हजार 918 केस मिले हैं, जबकि 1282 लोगों की जान गई है। यहां मरीजों की संख्या 9.28 लाख से ज्यादा हो गया है। अमेरिका के बाद यह सबसे संक्रमित देश है। यहां अब तक 45 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

यह फोटो ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया की है। यहां स्थानीय कलाकार कोरोनावायरस से जान गंवाने वाले लोगों के सम्मान में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

अमेरिका: इलिनियोस के अटॉर्नी जनरल संक्रमित
इलिनियोस के अटॉर्नी जनरल क्वामे राउल ने कहा है कि वे कोरोनावायरस से संक्रमित हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, राउल पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। उन्होंने सोमवार को कोरोना टेस्ट कराया था। उन्होंने खुद को अलग-थलग कर लिया है। राज्य में 1.33 लाख लोग संक्रमित हैं।

बीजिंग: 31 नए मरीज मिले
चीन में संक्रमण के 44 नए मामले सामने आए हैं। बीजिंग में संक्रमण के 31 नए मामले मिले हैं। यहां संक्रमण की दूसरी लहर सामने आने के बाद स्थानीय प्रशान ने सख्ती शुरू कर दी। शहर के कुछ हिस्सों में लॉकडाउन लगाया गया है। सभी इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, थिएटर और सिनेमा हॉल अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

बीजिंग के एक स्टेडियम में कोरोना की जांच के लिए लोगों का सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी। यहां मंगलवार को 31 नए मामले सामने आए हैं।

स्पेन: ब्रिटिश यात्रियों को क्वारैंटाइन किया जा सकता है

स्पेन का कहना है कि वह अपने यहां आने वाले ब्रिटिश यात्रियों को क्वारैंटाइन कर सकता है। स्पेन में अगले हफ्ते से यूरोपीय देशों के लिए सीमा खोली जा रही है। यहां अब तक संक्रमण के 2.91 लाख मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 27 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

स्पेन में काम करने के बेहतर माहौल और अपनी सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन करते स्वास्थ्यकर्मी।

पुतिन से मिलने आने वालों को डिसइन्फेक्ट टनल से गुजरना होगा
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कोरोनावायरस से बचाने के लिए डिसइन्फेक्ट टनल बनाया गया है। उनसे मिलने आने वाले लोगों को इस टनल से गुजरना होगा। इसे रूस की ही कंपनी ने बनाया है। अमेरिका और ब्राजील के बाद रूस सबसे संक्रमित देश है। यहां अब तक 5.45 लाख संक्रमित हैं, जबकि 7284 लोगों की मौत हो चुकी है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को संक्रमण से बचाने के लिए रूस की कंपनी ने स्पेशल डिसइन्फेक्ट टनल बनाया है।

इजराइल: 258 नए मामले
इजराइल में मंगलवार को संक्रमण के 258 नए मामले सामने आए। यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,495 हो गई है। इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। यहां मरने वालों की संख्या 302 है। इससे पहले मंगलवार को इजराइल रोजगार सेवा ने आंकड़े जारी कर बताया था कि अप्रैल के अंत में देश में बेरोजगारी दर 27.5% से गिरकर मई के अंत में 23.5% हो गई है।

Related posts

पेन्सिलवेनिया में कोर्ट ने कोविड प्रतिबंधों को असंवैधानिक बताया, तुर्की में मामले तेजी से बढ़े; दुनिया में अब तक 2.94 करोड़ केस

News Blast

तमिलनाडु में फेक न्यूज फैलाने के आरोप में RSS कार्यकर्ता गिरफ्तार

News Blast

ट्रम्प ने कहा- बिडेन के अमेरिका में कोई सुरक्षित नहीं होगा; साल के अंत तक कोरोना वैक्सीन लाने का भरोसा दिलाया

News Blast

टिप्पणी दें