September 28, 2023 : 10:46 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

सोमवार को मानसिक तनाव की स्थिति रह सकती है, काम बढ़ाने के लिए समय ठीक है

  • 4 मई को अंक 2 वाली महिलाओं के लिए बढ़ सकती हैं समस्याएं, अंक 4 वाले लोगों के लिए अनुकूल रह सकता है दिन

दैनिक भास्कर

May 03, 2020, 03:59 PM IST

सोमवार, 4 मई का मूलांक 4, भाग्यांक 4, दिन अंक 2, 7, मासांक 5 और चलित अंक 6 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार सोमवार को अंक 2, 7 की परस्पर विरोधी युति और अंक 4 के साथ प्रबल मित्र युति बनी है। अंक 5 की अंक 2, 7 के साथ प्रबल मित्र युति और अंक 4 के साथ मित्र युति और अंक 6 की अंक 2, 7 के साथ मित्र युति, अंक 4 के साथ विरोधी युति बनी है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार, 4 मई का दिन… 

अंक 1- किसानों को धान की उपज का संतुष्टिजनक भाव मिल पाना कठिन है। बेकरी वालों के लिए धैर्य रखने का समय है। मानसिक तनाव की अवस्था रह सकती है।

क्या करें- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 2- अविवाहित महिलाओं के लिए कार्यस्थल पर प्रतिकूलता रह सकती है। कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है और व्यर्थ की चिंताएं घेरे रह सकती हैं।

क्या करें- जल में चावल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 3- प्रिंट मीडिया में संपादकों के लिए समय अच्छा रह सकता है। काम बढ़ाने की सोच रहे हैं तो समय उपयुक्त है। कमर में खिंचाव रह सकता है।

क्या करें- भगवान को हलवे का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 4- सरकारी संस्थाओं में भोजन सामग्री के ठेकेदारों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। बड़े भाई के साथ संबंध पर खास ध्यान देना पड़ सकता है। व्यर्थ की बातों पर विचार करने से बचें।

क्या करें- चींटियों को आटा डालें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 5- गृहिणियों को खास खरीददारी का अवसर मिल सकता है। करियर संबंधी महत्त्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। घुटनों का दर्द रह सकता है।

क्या करें- हनुमान बाहूक का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 6- बीमा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए संभलकर काम करने का समय है। ब्लड शुगर के मरीजों को अतिरिक्त सावधानी रखनी है। स्वास्थ्य में भारीपन महसूस हो सकता है।

क्या करें- भैरव बाबा को इमरती चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 7- समाचार पत्र और मैगजीन विक्रेताओं के लिए समय ठीक है। अब तक सिर पर लटक रही चिंता समाप्त हो सकती है। अपना मनोबल गिरने न दें।

क्या करें- गणेश भगवान को दूर्वा चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 8- मंत्रियों के निजी सचिव पद पर कार्यरत लोगों के लिए समय संभलकर रहें। रूटीन का काम करें और बड़े निर्णय आगे के लिए टाल दें। ब्लड प्रेशर के शिकार हैं तो विशेष सावधानी बरतें।

क्या करें- दुर्गा माता के चरणों में सिंदूर चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 9- कोयला और लोह अयस्क खनन कारोबारियों पर समय मेहरबान हो सकता है। प्रतिष्ठा-वृद्धि हो सकती है। अपने आवेश पर पर्याप्त नियंत्रण रखें।

क्या करें- शनिदेव को लोहे के बर्तन में काले तिल चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

Related posts

बगलामुखी प्राकट्योत्सव आज: उत्तराखंड के बनखंडी गांव में है देवी बगलामुखी मंदिर, पीला रंग होने से पीतांबरा कहते हैं इन्हें

Admin

तिरुपति बालाजी मंदिर 20 मार्च से बंद है, लेकिन अन्न प्रसाद जारी, यहां रोज 1.40 लाख पैकेट भोजन जरूरतमंदों के लिए तैयार हो रहा

News Blast

महाशिवरात्रि पर अयोध्या की तरह महाकाल की नगरी में मनेगा दीपोत्सव, 11 लाख दीप जगमगाएंगे

News Blast

टिप्पणी दें