May 2, 2024 : 9:10 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

साप्ताहिक भविष्यफल: 14 से 20 फरवरी के बीच मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों को मिल सकती है स्थान परिवर्तन की सूचना

[ad_1]

Hindi NewsJeevan mantraJyotishRashifal Saptahik Horoscope February 3rd Week 2021: February Weekly Rashifal 2021, Aries Mesh Vrishab Weekly Horoscope, Saptahik Horoscope Leo Virgo Libra Scorpio

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

2 घंटे पहले

कॉपी लिंकइस हफ्ते मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों को रहना होगा संभलकर, सिंह राशि वाले लोगों के कामकाज में आ सकती हैं रुकावटें

14 से 20 फरवरी के बीच चंद्रमा मीन से वृष राशि तक जाएगा। इस सप्ताह के बीच में चंद्रमा और मंगल की युति मेष राशि में रहेगी। जिससे महालक्ष्मी योग बनेगा। साथ ही सप्ताह के आखिरी दिनों में बृहस्पति की पांचवी दृष्टि चंद्रमा पर रहेगा। जिससे कई लोगों को गजकेसरी योग का फल मिलेगा। इस तरह ये हफ्ता कई लोगों के लिए शुभ रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक इन सात दिनों में वृष राशि वाले लोगा खुद में सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे और कामकाज में सफलता भी हासिल करेंगे। मिथुन राशि वाले लोगों की प्रतिभा और कामकाज की ताकत ही उनके फेवर में स्थितियां बना रहे हैं। इन दिनों में किस्मत और सितारे दोनों ही कर्क राशि वाले लोगों के फेवर में रहेंगे। जिससे कुछ नए एग्रीमेंट और ऑर्डर मिलने के योग बन रहे हैं।

इन दिनों में किस्मत के सितारे कन्या राशि वाले लोगों के भी फेवर में रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों की भी स्थिति मजबूत होगी। इस हफ्ते तुला राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति भी पहले से ज्यादा बेहतर रहेगी। वृश्चिक राशि वाले लोगों का कोई रुका हुआ काम अचानक से ही बन जाएगा। इस सप्ताह धनु राशि वाले लोगों के बिजनेस में भी फायदेमंद एग्रीमेंट होंगे। जिससे इनकम सोर्स बढ़ेंगे। मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। स्थान परिवर्तन की सूचना भी मिल सकती हैं। कुंभ राशि वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियों से इस सप्ताह राहत मिलेगी। मीन राशि वाले लोगों को तरक्की के लिए भी नए मौके मिल सकते हैं। वहीं इनके अलावा मेष और सिंह राशि वाले लोगों को इस सप्ताह सितारों का साथ नहीं मिल पाएगा। इन 2 राशियों के लोगों को पूरे हफ्ते संभलकर रहना होगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था व रुझान बढ़ेगा। जिससे आपके अंदर सकारात्मक दृष्टिकोण उत्पन्न होगा। इस सप्ताह का अधिकतर समय किसी विशेष कार्य संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने में व्यतीत होगा। नेगेटिव- शेयर्स, सट्टा आदि जैसे रिस्की कामों से दूर रहें। क्योंकि किसी बड़े नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। साथ ही मानहानि भी हो सकती है। इस समय सतर्क रहने की भी आवश्यकता है। कोई नजदीकी व्यक्ति ही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आंतरिक रखरखाव तथा नवीनीकरण जैसी योजना बनेगी। इस परिवर्तन में वास्तु सम्मत नियमों का अवश्य उपयोग करें, इससे सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त होगी। नौकरीपेशा लोगों का अपने अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। बच्चे भी अनुशासित तथा आज्ञाकारी रहेंगे। स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से एलर्जी व कफ, कोल्ड जैसी दिक्कत रहेगी। देसी इलाज फायदेमंद रहेगा।

वृष – पॉजिटिव- धार्मिक तथा सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी संस्थाओं में आपका विशेष योगदान रहेगा। आप अपने अंदर भरपूर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। आपकी उत्तम व व्यवस्थित दिनचर्या का सकारात्मक प्रभाव परिवार पर भी पड़ेगा। नेगेटिव- कुछ कार्यों में बेवजह ही गलतफहमी की वजह से विघ्न पड़ सकता है। परंतु इस समय धैर्य व संयम बनाकर रखना ही उचित है। बच्चों को अपनी पढ़ाई या प्रतियोगी परीक्षाओं संबंधी किसी कार्य में दिक्कत आ सकती है। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। व्यवसाय- इस सप्ताह व्यवसायिक परिस्थितियां काफी हद तक सामान्य रहेंगी। अपने कामों को बहुत अधिक गंभीरता और संजीदगी से अंजाम देने से सफलता भी हासिल होगी। ऑफिस में किसी सहकर्मी की मुश्किल समय में मदद करनी पड़ सकती है। लव- पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में परिवर्तित होगी। स्वास्थ्य- ज्यादा भागदौड़ की वजह से थकान हावी रहेगी। जिसकी वजह से शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है।

मिथुन – पॉजिटिव- आपकी प्रतिभा व क्षमता आपके पक्ष में बेहतरीन स्थितियां बना रहे हैं। सिर्फ आपको अपनी योजना व कार्यों को उचित तरीके से क्रियान्वित करने की जरूरत है। बच्चों और युवाओं को अपनी पढ़ाई और प्रतियोगिता संबंधी कार्यों में विशेष सफलता हासिल होगी। नेगेटिव- कभी-कभी आपकी दिखावे की प्रवृत्ति आपके लिए नुकसान का कारण बन सकती हैं। सब को खुश रखने की बजाय संबंधों को ठीक रखते हुए अपने काम पर अधिक ध्यान दें। दूसरों के मामले में अधिक हस्तक्षेप ना करें। व्यवसाय- इस सप्ताह मार्केटिंग तथा मीडिया संबंधित बिजनेस में उपलब्धियां हासिल करेंगे। दूसरों पर विश्वास रखने की अपेक्षा अपने आत्मबल और निर्णय पर अधिक ध्यान दें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों के ऊपर कोई महत्वपूर्ण कार्य भार आ सकता है। लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। ससुराल पक्ष के साथ भी संबंधों में और मजबूती आएगी। स्वास्थ्य- वर्तमान नकारात्मक वातावरण का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इस समय ऊर्जावर्धक चीजों का अधिक सेवन करें।

कर्क – पॉजिटिव- इस सप्ताह सितारे तथा भाग्य आपके पक्ष में है। कुछ समय से चल रही परेशानियां आपके सकारात्मक दृष्टिकोण व संतुलित सोच से काफी हद तक सुलझ जाएंगी। आप पुनः एक नई ऊर्जा के साथ अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। नेगेटिव- कभी-कभी आपका अति आत्मविश्वास तथा इगो आपके लिए ही परेशानी का कारण बन जाते हैं। अपनी इन कमियों में सुधार लाना अति आवश्यक है। भाइयों के साथ भी भूमि संबंधी मसलों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। व्यवसाय- व्यवसाय को बढ़ाने के लिए मीडिया तथा मार्केटिंग संबंधी कार्यों में विशेष ध्यान दें। कुछ नए अनुबंध और आर्डर मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी में भी किसी प्रकार की यात्रा का आर्डर आ सकता है। लव- पारिवारिक वातावरण बहुत ही सकारात्मक बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों को भी पारिवारिक स्वीकृति मिलेगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कभी-कभी आलस या बेचैनी अनुभव हो सकती है।

सिंह – पॉजिटिव- रुका या उधार दिया हुआ पैसा हासिल करने के लिए समय उत्तम है। अतः इसके लिए प्रयासरत रहें। इस सप्ताह आपकी मुख्य योजना अपने सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से निपटाने की रहेगी। और आप इसमें काफी हद तक सफल भी रहेंगे। नेगेटिव- राजनीतिक गतिविधियों से दूरी बनाकर रखें, क्योंकि किसी प्रकार की मानहानि के योग बन रहे हैं। मित्रों के साथ घूमने-फिरने में अपना समय व्यर्थ ना करके अपने व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने में समय लगाएं। साथ ही भाइयों के साथ भी संबंध मधुर बनाकर रखें। व्यवसाय- साझेदारी संबंधी बिजनेस में पारदर्शिता बनाकर अवश्य रखें। इससे आपसी संबंध मजबूत बने रहेंगे। किसी नए काम को शुरू ना करें, क्योंकि किसी प्रकार की रुकावट आने से आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। लव- कुछ समय जीवनसाथी व परिवार के साथ व्यतीत करें, इससे तनाव दूर होगा और मन प्रफुल्लित रहेगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ मौसमी बदलाव से बचने के लिए अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना आवश्यक है।

कन्या – पॉजिटिव- अगर कोई स्थान परिवर्तन करने का विचार बन रहा है तो समय उत्तम है। इस समय ग्रह स्थिति तथा भाग्य आपके पक्ष में बेहतरीन योग बना रहे हैं। आपका प्रैक्टिकल होकर निर्णय लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। तथा आपके अंदर भरपूर आत्मविश्वास व आत्म बल बना रहेगा। नेगेटिव- परंतु आपका बहुत अधिक स्वार्थी होना भी आपको अपने ही नजदीकी संबंधों से दूर कर सकता है। इसलिए अपने रिश्तों को भी संभालकर रखने की आवश्यकता है। इस समय किसी भी प्रकार का पैसे का लेनदेन करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतें, क्योंकि नुकसान की आशंका दिख रही हैं। व्यवसाय- मशीनरी और लोहे से संबंधित व्यवसाय गति पकड़ेंगे। वैसे तो सभी व्यवसायों में सुधार आएगा परंतु धीमी गति से। इस समय मार्केटिंग तथा बाहर के संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करना फायदेमंद साबित होगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों की भी अब अपने क्षेत्र में स्थिति मजबूत रहेगी। लव- प्रेम संबंधों से दूर रहें, आपके साथ किसी प्रकार का धोखा हो सकता है। विवाहेत्तर प्रेम संबंध भी आपके लिए परेशानी का कारण बनेंगे इसलिए सावधान रहें। स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। मूत्र संबंधी इंफेक्शन या कहीं सूजन जैसी समस्या लग रही है।

तुला – पॉजिटिव- कुछ राजनीतिक लोगों से मुलाकात होगी जिससे आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी तथा जनसंपर्क का दायरा भी विस्तृत होगा। संतान की तरफ से कोई कैरियर संबंधी शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता रहेगी तथा तनावमुक्त महसूस करेंगे। नेगेटिव- किसी भी प्रकार की उधारी से दूर रहे। धन के लेनदेन संबंधी कार्य में धोखे का शिकार हो सकते हैं। परंतु कोई काम करने में ज्यादा सोच-विचार करने में समय व्यर्थ ना करें, इससे कोई बेहतरीन उपलब्धि भी हाथ से निकल सकती हैं। व्यवसाय- कार्यस्थल पर लिए गए ठोस निर्णय बेहतर साबित होंगे और कामयाबी भी मिलेगी। मार्केटिंग तथा पेमेंट कलेक्ट करने जैसे कार्यों पर अपना अधिक समय व्यतीत करें। आर्थिक स्थिति भी पहले से अधिक बेहतर बनेगी। लव- घर का माहौल अनुशासित और खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंध में छोटी सी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान बदलते वातावरण से अपना बचाव अवश्य रखें।

वृश्चिक – पॉजिटिव- अपनी कार्य क्षमता पर पूर्ण विश्वास रखकर अपनी योजनाओं को कार्य रूप दें, आपको अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी। साथ ही व्यस्तता के बावजूद आप अपने घर-परिवार की खुशियों के लिए भी समय अवश्य निकालें। नेगेटिव- बच्चों पर अधिक नियंत्रण रखने की अपेक्षा उनके साथ दोस्ताना व्यवहार करें। क्योंकि डांट-फटकार व अत्यधिक अनुशासन रखने से उनके स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती हैं। तथा हीनता की भावना भी उपज सकती हैं। व्यवसाय- व्यवसाय में अभी कुछ नया करने की अपेक्षा वर्तमान गतिविधियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखेंगे तो बेहतर रहेगा। क्योंकि इस समय ग्रह गोचर और परिस्थितियां अभी ज्यादा अनुकूल नहीं है। परंतु फिर भी कोई रुका हुआ काम अचानक से ही बन जाएगा। जिससे काफी हद तक मानसिक संतोष रहेगा। लव- पारिवारिक सदस्यों को भी कुछ प्राइवेसी अवश्य दें। इससे पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। अविवाहितों के लिए विवाह संबंधी खुशखबरी मिल सकती हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। डायबिटीज तथा थायराइड की समस्या जिन लोगों को है, वे अपना विशेष ध्यान रखें।

धनु – पॉजिटिव- इस समय लाभदायक ग्रह गोचर चल रहा है। आप जिस काम में भी हाथ डालेंगे, परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। इसलिए समय का भरपूर सदुपयोग करें। धन का निवेश करने के लिए समय उचित है। कोई प्रॉपर्टी संबंधी खरीद-फरोख्त भी हो सकती है। नेगेटिव- कुछ समय अपने व्यवहार में धैर्य व संयम हेतु आत्म अवलोकन में भी व्यतीत करें। क्योंकि अकारण ही गुस्से व जल्दबाजी की वजह से कई बनते काम बिगड़ सकते हैं। किसी भी कार्य को करने से पहले उसके बारे में जानकारी अवश्य लें। व्यवसाय- इस सप्ताह बिजनेस में फायदेमंद एग्रीमेंट होंगे। जिससे आय के साधन भी बढ़ेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी व्यवसाय में कोई लाभदायक डील संपन्न हो सकती है। अपने राजनीतिक संपर्कों को और अधिक मजबूत करें तथा लोगों के साथ मेलजोल भी बनाकर रखें। लव- पारिवारिक व्यक्ति के विवाह संबंधी मांगलिक कार्य की योजनाएं बनेंगी। तथा संबंधियों व नजदीकी रिश्तेदारों के साथ मेल मुलाकात सबको आनंदित करेगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। तथा शारीरिक ऊर्जा और आत्म बल भी मजबूत बना रहेगा।

मकर – पॉजिटिव- इस सप्ताह आप बहुत ही मनोरंजन तथा मस्ती के मूड में रहेंगे। दिमाग में बहुत सी योजनाएं बनेंगी। नजदीकी मित्रों के सहयोग से आपके काफी काम सफल भी होंगे। साथ ही अध्यात्म तथा धार्मिक गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा। नेगेटिव- कभी-कभी आपकी अनुचित जिद की वजह से घर में तनाव भरा माहौल रह सकता है। साथ ही घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की आज्ञा के विपरीत कार्य करना उन को नाराज कर सकता है। इस समय खर्चों की अधिकता रहेगी। इसलिए अपनी जरूरतों पर अंकुश लगाकर रखें। व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कोई भी कार्य करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति या घर के बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें। क्योंकि आपको निर्णय लेने में कुछ असमंजस रह सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए समय उत्तम है कोई स्थान परिवर्तन संबंधी सूचना भी मिल सकती हैं। लव- पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में भी बहुत अधिक समय और धन खर्च होगा। स्वास्थ्य- मानसिक काम करने की वजह से सिर दर्द व माइग्रेन रह सकता है। नींद ना आने जैसी भी समस्या रहेगी।

कुंभ – पॉजिटिव- इस सप्ताह भाग्य का सितारा प्रबल है। इसलिए समय का भरपूर सम्मान व सदुपयोग करें तथा पूरी मेहनत और कार्य क्षमता अपने काम पर लगा दें। महिला वर्ग के लिए विशेष उपलब्धियां हासिल होने वाली है। साथ ही किसी के द्वारा दी गई सलाह पर भी सोच विचार अवश्य करें। नेगेटिव- यह समय भावुकता की बजाय प्रैक्टिकल होकर कार्य करने का है। अन्यथा कोई आपका नाजायज फायदा भी उठा सकता है। तथा किसी प्रकार की आर्थिक विषमता में भी फंस सकते हैं। कहीं पर भी पैसा लगाने के लिए अभी समय उचित नहीं है। व्यवसाय- पिछले कुछ समय से कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियों से इस सप्ताह कुछ राहत मिलेगी। कहीं से आपको आर्थिक और मानसिक रूप से सहयोग भी मिलेगा। आप पुरानी गलतियों से सीख कर अपने व्यवसाय की व्यवस्था को ठीक करने में ध्यान देंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्य फायदे में रहेंगे। लव- पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान अवश्य करें। तथा प्रेम संबंधों को भी मर्यादित बनाकर रखना जरूरी है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपकी संयमित जीवनशैली आपको स्वस्थ रखेगी।

मीन – पॉजिटिव- रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर हॉबी से संबंधित कार्यों में विशेष रूचि रहेगी। अपने लिए भी कुछ समय व्यतीत करने से आपको आत्मिक खुशी महसूस होगी। इस समय तरक्की के लिए भी कुछ नए मार्ग प्रशस्त होने जा रहे हैं। नेगेटिव- किसी महत्वपूर्ण वस्तु के खोने की आशंका है। इसलिए अपनी चीजों की खुद संभाल करना अति आवश्यक है। किसी भी प्रकार की यात्रा को स्थगित ही रखें, क्योंकि आपको कोई भी फायदा नहीं होने वाला है। व्यवसाय- व्यवसाय में आपको अपनी मेहनत के मुताबिक उचित परिणाम भी हासिल होंगे। इसलिए समय का भरपूर सदुपयोग करें। परंतु इस बात का ध्यान भी रखें कि आपकी कोई गोपनीय बात बाहर लीक ना हो जाए। लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत रहेंगे। प्रेम संबंधों को मर्यादित बनाकर रखें। स्वास्थ्य- शारीरिक थकान की वजह से कमजोरी महसूस करेंगे। इसलिए समय-समय पर उचित आराम भी लेना आवश्यक है।

[ad_2]

Related posts

कैंसर की दवा AR-12 से कोरोना और उसकी संख्या बढ़ने से रोका जा सकता है, यह जीका, एचआईवी और इंफ्लुएंजा में असरदार साबित हुई है

News Blast

इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप से ऐसा दिखा मास्क: वैज्ञानिकों ने दिखाया, वायरस से भरी बूंदों को कैसे छानता है मास्क, कहा; सिंथेटिक से बेहतर है कॉटन वाला मास्क

Admin

हर चीज को वैसे ही देखना चाहिए जैसी वो है, इस तरह सहजता से जीवन जिया जा सकता है

News Blast

टिप्पणी दें