May 25, 2024 : 10:30 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री आज 3 बजे 21 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा करेंगे, अनलॉक-1 के असर और आगे की स्ट्रैटजी पर बात हो सकती है

  • देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3.43 लाख के पार, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस
  • केंद्र और राज्य सरकारों के सामने संक्रमण रोकने और इकोनॉमी को संभालने के चैलेंज

दैनिक भास्कर

Jun 16, 2020, 08:59 AM IST

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 3 बजे 21 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे। ये मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। इसमें कोरोना के हालातों पर बात होगी। आगे की स्ट्रैटजी के लिए राज्यों से फीडबैक लिया जाएगा। अनलॉक-1 के असर पर बात होने की भी उम्मीद है।

आज की मीटिंग में ये 21 राज्य/केंद्र शासित प्रदेश शामिल होंगे

पंजाब असम केरल
उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़
त्रिपुरा हिमाचल प्रदेश चंडीगढ़
गोवा मणिपुर नागालैंड
लद्दाख पुडुचेरी अरुणाचल प्रदेश
मेघालय मिजोरम अंडमान-निकोबार
दादर नागर हवेली-दमन दीव सिक्किम लक्षदीप

राज्यों के साथ 3 महीने में छठी मीटिंग
कोरोना संकट पर मोदी मार्च से लगातार राज्यों से चर्चा कर रहे हैं। आज छठी बैठक होगी। इससे पहले 20 मार्च, 2 अप्रैल, 11 अप्रैल, 27 अप्रैल और 11 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हुई थी।

सबसे ज्यादा प्रभावित 15 राज्यों से कल बात होगी
मोदी लगातार दो दिन मुख्यमंत्रियों से चर्चा करेंगे। बुधवार को यानी कल महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पश्चिम बंगाल समेत 15 राज्यों से बात होगी। महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे ज्यादा 1 लाख 10 हजार 744 केस हैं। दिल्ली में भी केस तेजी से बढ़ रहे हैं।

अनलॉक-1 में इकोनॉमी का ज्यादातर हिस्सा शुरू हुआ
सरकार ने देश में एक जून से अनलॉक-1 की शुरुआत की थी। शर्तों के साथ पिछले हफ्ते होटल-रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल्स और धार्मिक स्थल भी खोल दिए गए। पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी शुरू हो गया है।

कोरोना से 9915 लोगों की मौत
केंद्र और राज्य सरकारों के सामने कोरोना संक्रमण पर ब्रेक लगाने और इकोनॉमी को रफ्तार देने की चुनौतियां हैं। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3.43 लाख से ज्यादा हो गई है। सोमवार को 10 हजार से ज्यादा नए केस आए, तो एक ही दिन में 10 हजार से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए। कोरोना से अब तक 9 हजार 915 लोगों की मौत हो चुकी।

दिल्ली में केंद्र सरकार ने मोर्चा संभाला
दिल्ली में कोरोना मरीजों को सुविधाएं नहीं मिलने और लाशों को कचरे के ढेर में रखने की शिकायतें भी मिल रही थीं। इसे देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पिछले हफ्ते दिल्ली सरकार को फटकार लगाई। उसके बाद केंद्र सरकार ने मोर्चा संभाल लिया है। दिल्ली के हालातों पर मोदी ने शनिवार को अपने मंत्रियों और सीनियर अफसरों से चर्चा की। अगले दिन गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ मीटिंग की। सोमवार को शाह ने ऑल पार्टी मीटिंग भी रखी।

Related posts

दिल्ली सरकार को तीनों निगमों ने दिया 24 हजार आइसोलेशन बेड का प्रस्ताव

News Blast

प्राइवेट शिक्षण संस्थानों में भी शुरू की जाएंगी रेडक्रॉस की गतिविधियां

News Blast

दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा 10 हजार बेड का कोविड केयर सेंटर शुरू, हल्के लक्षण वाले मरीजों का इलाज होगा

News Blast

टिप्पणी दें