May 16, 2024 : 9:40 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

एक दिन में रिकॉर्ड 10 हजार 429 संक्रमित बढ़े; महाराष्ट्र में 82 हजार से ज्यादा मरीज, सरकार रेमडेसिवीर दवा खरीदेगी; देश में अब 2.46 लाख केस

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 46हजार 530 हो गई है। शनिवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 10 हजार 429 मरीज बढ़े तो 5387ठीक भी हो गए। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 297 लोगों ने जान गंवाई। अब देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 6946 हो गई है। फिलहाल 1.20 लाख से ज्यादाएक्टिव मरीज हैं। वहीं,उत्तरप्रदेश देश का छठाराज्य बन गया, जहां कोरोना के मामले 10 हजार से ज्यादा हो गए। ये आंकड़े Covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं।

महाराष्ट्र में 2739 नए मरीज मिले हैं, अकेले मुंबई में संक्रमितों का आंकड़ा 47 हजार से ज्यादा हो गया। राज्य में 2969 लोगों ने कोरोना से जान गंवाई। महामारी के मुश्किल हालात से निपटने के लिए उद्धव सरकार रेमडेसिवीर दवा के10 हजार डोज खरीदेगी। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा- डब्ल्यूएचओ का सुझाव है कि इस दवा के इस्तेमाल से कोरोना के इलाज में बेहतर नतीजे मिलेंगे।

550 रु. कीमतकी स्वदेशी टेस्ट किट बनाने का दावा

आईआईटी हैदराबाद के शोधकर्ताओं ने कोरोना की जांच के लिए खास किट तैयार करने का दावा किया है, जो 20 मिनट में रिजल्ट देगी। इसमें जांच की विधि आरटी-पीसीआर किट से अलग रखी गई है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इस किट की कीमत सिर्फ 550 रुपए है, अगर बड़े पैमाने पर इसका प्रोडक्शन किया जाए तो यह 350 रुपए में बनाई जा सकती है। इसके लिए आईसीएमआर से अप्रूवल मांगा गया है।

देशभर में शॉपिंग मॉल खोलने की तैयारी

कोरोनावायरस के चलते 2 महीने से ज्यादा समय तक तक बंद रहने के बाद देशभर के शॉपिंग मॉल्स को खोलने की तैयारी हो रही है। सरकार ने 8 जून से शॉपिंग मॉल्स को खोलने की इजाजत दी है। हालांकि अब मॉल खोले जाने पर विजिटर्स को कई नियमों का पालन करना होगा। लिहाजा शॉपिंग मॉल्स में अब न्यू नॉर्मल के तहत सोशल डिस्टेंस और हाइजीन रखने की तैयारी की जा रही है।

अपडेट

  • स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 6 दिन में कोरोना की जांच के लिए ने 66 नई लैब खोली गईं। इनमें हर रोज 10 हजार से ज्यादा सैंपल की जांच हो सकेगी। पिछले 24 घंटे में 1 लाख 37 हजार 938 सैंपल की जांच की गई। देश में 45 लाख 24 हजार 317 लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका है।
  • प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) केमुख्यालय में 3 अफसर और 2 कर्मचारियों का टेस्ट पॉजिटिव आया। दो दिन के लिए दिल्ली के लोक नायक भवन को सैनिटाइजेशन के लिए बंद करना पड़ा।
  • उत्तराखंड सरकार ने जरूरी सेवाओं को छोड़कर हफ्ते में 2 दिन शनिवार और रविवार को राजधानी देहरादून में लॉकडाउन रखने का फैसला लिया है।
  • पंजाब सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक, 8 जून सेधार्मिक स्थल सुबह 5 बजे से रात 8 बजे के बीच ही खुलेंगे। पूजा के समय लोगों की तादाद 20 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। यहां रेस्टोरेंटसिर्फ टेक अवे और होम डिलिवरी के लिए ही खुलेंगे।

60.57% एक्टिव केस सिर्फमहाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु में

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना के 2 लाख 36 हजार 657 मरीजहैं। 1 लाख 14 हजार 73 ठीक हो गए। वहीं, 6642 लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया किदेश में 1 लाख 15 हजार 942 एक्टिव केस हैं। इनमें से महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु में 70 हजार 235 सक्रिय मामले हैं, जो कि कुल सक्रिय मामलों का 60.57% है। महाराष्ट्र में 42 हजार 224, तमिलनाडु में12 हजार 700, दिल्ली में15 हजार 311 एक्टिव केस हैं।

मरीजों के मामले मेंभारत इटली से आगे निकला

इसके साथ संख्या के लिहाज से भारत कोरोना से बुरी तरह प्रभावित रहे इटली से आगे निकल गया है।भारत अब छठवें जबकि इटली सातवें स्थान पर है। भारत में शनिवार सुबह तक 2 लाख 36 हजार 184 मामले थे।जबकि इसी दौरान इटली में यह आंकड़ा 2 लाख 34 हजार 531 था।हालांकि, मौतों के मामले में काफी अंतर है। भारत में 6 हजार 649 जबकि इटली में 33 हजार 774 लोगों ने दम तोड़ा है।

5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले आए

तारीख

केस
5 जून 9379
4 जून 9847
3 जून 9689
2 जून 8815
31 मई 8789

देश के 5 राज्यों का हाल
मध्य प्रदेश: राज्य मेंशनिवार को 232 नए मरीज समाने आए और 15 लोगों ने जान गंवाई।भोपाल में 51 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इसी के साथ राजधानी में कोरोना मरीजों की संख्या 1733 हो गई। इसके अलावा इंदौर में 35, शाजापुर में 20, नीमच में 18, बुरहानपुर में 15, भिंड में 14, उज्जैन में 12 और ग्वालियर में 10 संक्रमित बढ़े। राज्य में कुल 9228 मरीज मिल चुके हैं।

चिरायु अस्पताल से शुक्रवार को 41 कोरोना मरीजों को छुट्टी दी गई। शहर के कोविड अस्पतालों से अब तक 1108 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।

उत्तर प्रदेश:यहां शनिवार को 370 नए मरीज मिले, जबकि 11 लोगों ने दम तोड़ा। कानपुर में 32, गाजियाबाद में 19, वाराणसी में 18, जौनपुर में 15 और गौतमबुद्धनगर में 14 संक्रमित बढ़े। प्रदेश में अब तक 10 हजार 103 मरीज मिल चुके हैं। यूपी 10 हजार से ज्यादा संक्रमित मिलने वाला देश का छठा राज्य बन गया है।

महाराष्ट्र: प्रदेश में शनिवार को 2739 संक्रमितबढ़े और 120 लोगों की मौत हो गई।सिर्फ मुंबई में ही 47 हजार 354 केस सामने आ चुके हैं। यहां 1247 नए मरीज मिले। महाराष्ट्र में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 82 हजार 968 हो गई, इनमें से 42 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं।

मुंबई के आरटीओ कंदरपड़ा में यह एयरकंडीशंड कोविड सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां आईसीयू और डायलिसिस सुविधाओं के साथ 250 बेड की सुविधा रहेगी।

राजस्थान: यहांशनिवार को 253 नए कोरोना पॉजिटिव मिले और 13 लोगों की जान गई। भरतपुर में 63, जोधपुर में 53, जयपुर में 36, सवाई माधोपुर में 15, पाली में 14, सीकर में 13 और चूरू में 10 मरीज मिले।राज्य में कुल संक्रमितों कीसंख्या 10 हजार 337 हो चुकी है। कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 231हो गया।

राजस्थान के जयपुर में शुक्रवार को जमकर बारिश हुई। फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों को नुकसान हुआ।

बिहार: यहांशनिवार को 233 पॉजिटिव केस मिले। सुपौल में 28, मधुबनी और पूर्णिया में 16-16, मुंगेर में 15, सीवान में 13, सारण में 11 और समस्तीपुर में 10 मरीज मिले। राज्य मेंकुल 4831 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से अब तक29 की जान गई। कुल 88 हजार 313 सैंपल की जांच हो चुकी है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

तस्वीर मुंबई की है। यहां शनिवार को कोरोना मरीजों की संख्या 47 हजार से ज्यादा हो गई। सरकार ने धारावी में रेमडेसिवीर दवा का इस्तेमाल किया तो बेहतर नतीजे सामने आए।

Related posts

शहर से कूड़ा उठाने के एवज में हर माह 1.95 करोड़ लेनी वाली चीनी कंपनी का कांट्रैक्ट रद्द किया जाए

News Blast

भारत दुनिया का इकलौता देश, जहां 50 लाख मरीज ठीक हुए, 27 दिन में 29 हजार से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ा; देश में अब तक 60.73 लाख केस

News Blast

न्यूजीलैंड में 24 दिन बाद दो मामले सामने आए, दोनों मरीज ब्रिटेन से आए थे; दुनिया में अब तक 81.12 लाख संक्रमित

News Blast

टिप्पणी दें