दैनिक भास्कर
Jun 15, 2020, 01:29 PM IST
फिल्म एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी में सुशांत सिंह राजपूत को धोनी जैसा हेयर स्टाइल लुक देने वालीं सपना भावनानी ने इस बात का खुलासा किया कि- उनकी परेशानी के बारे में हर कोई जानता था। लेकिन फिर भी किसी ने उनकी मदद नहीं की। सपना, पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की भी हेयर स्टाइलिस्ट हैं। सपना ने इंडस्ट्री के पाखंड को सामने लाते हुए इंस्टाग्राम पर एक नोट लिखा है।
सपना ने महेन्द्र सिंह धोनी और सुशांत के साथ फोटो शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा है- यह किसी से छिपा नहीं है कि सुशांत पिछले कुछ सालों से बहुत कठिन समय से गुजर रहा था। इंडस्ट्री में कोई भी उनके लिए नहीं खड़ा हुआ था और न ही किसी ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया। आज उनकी मौत के बाद सब पोस्ट कर रहे हैं, लिख रहे हैं। ये बताता है कि इंडस्ट्री वास्तव में कितनी उथली हुई है। यहां कोई भी आपका दोस्त नहीं है। आपकी आत्मा शांति को मिले।
Atleast these news guys are now owning up to their faults. News like this can completely destroy anyone, specially a “star.” I’m hoping there will be some empathy after Sushants death. pic.twitter.com/VfAt5eyTlh
— ?????? ?? ???? (@sapnabhavnani) June 14, 2020
3 बजे होगा अंतिम संस्कार
सुशांत राजपूत ने रविवार 14 जून को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है, वहीं उनका परिवार भी मुंबई पहुंच चुका है। रिपोर्ट्स के अनुसार सुशांत का अंतिम संस्कार दोपहर 3 बजे होगा। कोरोना संक्रमण के कारण पुलिस ने उनके पार्थिव शरीर को उनके गृहनगर ले जाने की अनुमति नहीं दी थी।