May 3, 2024 : 3:43 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

शुक्रवार को ज्येष्ठ मास की अमावस्या, इस तिथि पर सूर्य-चंद्र रहते हैं एक साथ

  • शुक्रवार को ज्येष्ठ मास की अमावस्या, इस तिथि पर सूर्य-चंद्र रहते हैं एक साथ

दैनिक भास्कर

May 22, 2020, 07:26 AM IST

 शुक्रवार, 22 मई को ज्येष्ठ मास की अमावस्या है। इसी दिन नौ ग्रहों में से एक शनि की जयंती भी मनाई जाएगी। हिन्दी पंचांग में एक माह के दो भाग शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष होते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार शुक्ल पक्ष में चंद्र की कलाएं बढ़ती हैं यानी चंद्र पूर्णता की ओर बढ़ता है। कृष्ण पक्ष में चंद्र घटता है और अमावस्या पर पूरी तरह से अदृश्य हो जाता है। चंद्र की सोलह कलाओं में सोलहवीं कला को अमा कहा जाता है।

अमावस्या के संबंध में स्कंदपुराण में लिखा है कि-

अमा षोडशभागेन देवि प्रोक्ता महाकला।

संस्थिता परमा माया देहिनां देहधारिणी।।

स्कंदपुराण के अनुसार अमा को चंद्र की महाकला कहा गया है, इसमें चंद्र की सभी सोलह कलाओं की शक्तियां शामिल होती हैं। इस कला का क्षय और उदय नहीं होता है।

अमावस्या पर सूर्य और चंद्र एक साथ रहते हैं

पं. शर्मा के अनुसार जब किसी एक राशि में सूर्य और चंद्र साथ होते हैं, तब अमावस्या तिथि रहती है। 22 मई को सूर्य और चंद्र वृष राशि में रहेंगे।

अमावस्या तिथि के स्वामी पितृदेव माने गए हैं। इसलिए अमावस्या पर पितरों की तृप्ति के लिए तर्पण, श्राद्ध कर्म और दान-पुण्य करने का महत्व है।

अमावस्या पर किसी पवित्र नदी में स्नान करने की परंपरा है। इस दिन मंत्र जाप, तप और व्रत करने की परंपरा है। इस साल कोरोनावायरस की वजह से देशभर में लॉकडाउन है, इस वजह से अपने घर पर ही पवित्र नदियों का ध्यान करते हुए स्नान करें और जरूरतमंद लोगों को धन-अनाज का दान करें।

Related posts

कोरोना इंसानों को मार रहा और बैक्टीरिया जैतून के पौधों को, इटली, स्पेन के बाद अब यूरोप में पौधों में सबसे खतरनाक बैक्टीरिया का संक्रमण फैला

News Blast

देश में बनी कोरोना की पहली वैक्सीन, हैदराबाद की कम्पनी भारत बायोटेक ने तैयार की ; इंसानों पर ट्रायल अगले माह से

News Blast

जो चीज हमारी नहीं है, उसके लिए दुखी नहीं होना चाहिए, तभी सुख बना रहता है

News Blast

टिप्पणी दें