February 7, 2025 : 1:20 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

रविवार को राशि बदलेगा मिथुन और कन्या राशि का स्वामी बुध, सभी राशियों पर होगा असर

  • मेष राशि के लिए बुध रहेगा लाभदायक, कर्क राशि के लोगों को रहना होगा संभलकर

दैनिक भास्कर

May 22, 2020, 05:48 PM IST

 रविवार, 24 मई को बुध ग्रह वृषभ से मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। 18 जून को ये ग्रह वक्री होगा और 12 जुलाई को फिर से मार्गी हो जाएगा। 1 अगस्त को बुध कर्क राशि में जाएगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार मिथुन बुध के स्वामित्व वाली राशि है। इसीलिए मिथुन राशि के लोगों को बुध की वजह से विशेष लाभ मिलेगा। ये ग्रह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। जानिए सभी 12 राशियों पर बुध का कैसा असर होने वाला है…

मेष राशि- आपके लिए तृतीय बुध लाभ दिलाने वाला रहेगा। लाभ के नए योग बनेंगे। बाधाओं दूर होंगी। साथियों का सहयोग मिलेगा।

वृष राशि- इस राशि के लिए बुध द्वितीय रहेगा। आपके लिए पक्ष का समय रहेगा। पुरानी समस्याओं का निदान रहेगा। धन संबंधी कामों में मजबूती मिलेगी।

मिथुन राशि- इस राशि के लिए बुध विशेष लाभ देने वाला रहेगा। तरक्की मिल सकती है। धन लाभ मिलने के योग बनेंगे।

कर्क राशि- आपके लिए द्वादश बुध बाधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। सतर्क रहकर काम करना होगा। धन संबंधी कामों में धैर्य बनाए रखें।

सिंह राशि- इन लोगों के लिए बुध एकादश हो जाएगा। काम में बढ़ोतरी होगी। करीबी रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। कार्य पूरे होंगे।

कन्या राशि- आपके लिए बुध दशम हो रहा है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। पुराने समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। धन लाभ मिल सकता है।

तुला राशि- इस राशि के लिए बुध की नवम स्थिति शुभ रहने वाली है। घर-परिवार में सुख बना रहेगा। धन लाभ मिल से मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक राशि- इन लोगों के लिए अष्टम बुध परेशानियां बढ़ाने वाला रहेगा। अतिरिक्त सतर्कता रखनी होगी। हानि के योग बन रहे हैं। आलस्य से बचें।

धनु राशि- इस राशि से बुध सप्तम रहेगा। ये लोग जितनी मेहनत करेंगे उतना लाभ प्राप्त कर पाएंगे। कार्य सफल होंगे।

मकर राशि- आपके लिए षष्ठम बुध शत्रुओं पर विजय दिलाने वाला रहेगा। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। कार्य की अधिकता रहेगी।

कुंभ राशि- आपके लिए ये ग्रह पंचम रहेगा। कोई खास काम पूरा हो सकता है। प्रभाव में वृद्धि होगी। धन लाभ मिल सकता है। अटका काम पूरा होने के योग हैं।

मीन राशि- इस राशि के लिए बुध चतुर्थ रहेगा। इस वजह से अनावश्यक चिंताएं बढ़ेंगी। नुकसान की संभवानाएं बनेंगी। विवादों से बचने की कोशिश करें।

Related posts

परिणाम के लिए इंतजार, सतर्कता और गोपनीयता से काम करने का है दिन

News Blast

वायरस से उबरने के बाद महीनों तक भारी थकान और सांस की तकलीफ हो सकती है: ब्रिटेन की सबसे बड़ी एजेंसी की चेतावनी

News Blast

सावन के हर सोमवार पर विशेष संयोग:शिव पूजा के साथ खरीदारी और नए काम की शुरुआत के लिए रहेगा शुभ मुहूर्त

News Blast

टिप्पणी दें