May 11, 2024 : 9:37 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

एक दिन में 321 लोगों की जान गई; महाराष्ट्र में 120 मरीजों ने दम तोड़ा, तमिलनाडु में अब तक की सबसे ज्यादा 38 मौतें

  • पिछले पांच दिनों में 1,797 लोगों ने जान गंवाई, देश के 17 राज्यों में मौतों की संख्या हुई तेज
  • आज गुजरात में 29, पश्चिम बंगाल में 12, हरियाणा में 10 और मध्य प्रदेश में 12 लोगों की मौत

दैनिक भास्कर

Jun 15, 2020, 12:07 AM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या 9,520 हो गई है। रविवार को कुल 321 लोगों की जान गई। महाराष्ट्र में 120 लोगों ने जान गंवाई। तमिलनाडु में 38 लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि देश की राजधानी दिल्ली में 56 लोगों की जान गईं। इससे पहले शनिवार को 309 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 113 मरीजों की मौत हुई थी।

आज गुजरात में 29, उत्तर प्रदेश में 14, पश्चिम बंगाल में 12, राजस्थान और हरियाणा में 10-10, मध्य प्रदेश में 12, कर्नाटक में 5, आंध्र प्रदेश में 2, जम्मू कश्मीर में 4, तेलंगाना में 3 और पंजाब में 2 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। ये आंकड़े www.covid19india.org और राज्य सरकार की ओर से जारी की गई सूचना के आधार पर लिए गए हैं। 

पिछले 5 दिनों में 1,797 लोगों की मौत
पिछले 5 दिनों में मरने वालों की रफ्तार सबसे तेज रही है। इन पांच दिनों में अब तक सबसे ज्यादा 1,797 लोगों ने जान गंवा दी। देश में अब 17 राज्यों में मरने वालों की संख्या अचानक से बढ़ गई है। इसमें सबसे ज्यादा मौतें अब उत्तर प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में हो रही है। 

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्य

मौतें                            
महाराष्ट्र                               3950
गुजरात 1478
दिल्ली  1327
पश्चिम बंगाल 475
मध्य प्रदेश 459
तमिलनाडु 435
उत्तर प्रदेश 399
राजस्थान 286
तेलंगाना 185
आंध्र प्रदेश 84
पंजाब 67
जम्मू-कश्मीर 55
हरियाणा 88
कर्नाटक 87
बिहार 36
ओडिशा 13
झारखंड 08
हिमाचल प्रदेश 07
चंडीगढ़ 05
केरल 20
उत्तराखंड 24
छत्तीसगढ़ 06
असम 08
मेघालय 01
लद्दाख 01
त्रिपुरा 01
पुडुचेरी 04
कुल 9,520

21 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

शहर

मौतें
मुंबई                           2121   
अहमदाबाद 1165
पुणे 469
कोलकाता 287
ठाणे 426
चेन्नई 314
इंदौर 166
जयपुर 125
जलगांव 120
सोलापुर 128
सूरत 93
औरंगाबाद 128
नासिक 102
भोपाल 69
उज्जैन 66
रायगढ़ 66
हावड़ा 60
नार्थ 24 परगना 70
आगरा 62
मेरठ 52

11 जून को 396 मौतें हुई थीं

तारीख               

मौतें           
01 जून 201
02 जून 221
03 जून 259
04 जून 274
05 जून 286
06 जून 298
07 जून 261
08 जून

266

09 जून 241
10 जून  387
11 जून 396
12 जून 388

Related posts

दिल्ली परिवहन की बसों में बदलने जा रहा है सफर का तरीका, यात्री अब मोबाइल एप से खरीद सकेंगे टिकट

News Blast

कोरोना की दोनों लहरों पर रिसर्च:रिपोर्ट में दावा- पहली लहर के मुकाबले दूसरी में कम पुरुष अस्पताल में भर्ती हुए, हॉस्पिटल में मौतें 3.1% बढ़ीं

News Blast

दिल्ली वालाें काे बचाने के लिए बहादुरगढ़ के काेराेना विजेता दे रहे प्लाज्मा

News Blast

टिप्पणी दें