May 27, 2024 : 3:51 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

ईरान को पीछे छोड़कर भारत दुनिया में 10वां और एशिया का दूसरा सबसे संक्रमित देश बना

  • भारत में संक्रमण के 1 लाख 38 हजार से ज्यादा मामले हैं, जबकि ईरान में 1 लाख 35 हजार 701 केस
  • दुनिया में यूरोप पहला, उत्तर अमेरिका दूसरा और एशिया तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित महाद्वीप

दैनिक भास्कर

May 25, 2020, 07:02 AM IST

नई दिल्ली. भारत में कोरोनावायरस के 1 लाख 38 हजार से ज्यादा मामले हो गए हैं। ईरान को पीछे छोड़कर यह दुनिया में 10वां और एशिया में दूसरा सबसे संक्रमित देश बन गया है। ईरान में अभी 1 लाख 35 हजार 701 मामले हैं। हालांकि, भारत मौतों के मामले में ईरान से अभी भी पीछे है।

एशिया में दूसरे नंबर पर भारत

दुनिया के सबसे प्रभावित महाद्वीपों में यूरोप पहले, उत्तर अमेरिका दूसरे और एशिया तीसरे नंबर पर है। इसी तरह अगर एशिया की बात करें तो यहां में तुर्की में सबसे ज्यादा मामले हैं। यहां 1 लाख 56 हजार 827 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। इनमें से करीब 4340 लोगों की मौत हो चुकी है।

एशिया के 10 सबसे ज्यादा संक्रमित देश

देश संक्रमण मौतें
तुर्की 1,56,827 4,340
भारत 1,38,536 4,024
ईरान 1,35,701 7,417
चीन 82,985 4,634
सऊदी अरब 72,560 390
पाकिस्तान 54,601 1,133
कतर 43,714 23
बांग्लादेश 33,610 480
सिंगापुर 31,616 23
यूएई 29,485 245

भारत में ईरान से करीब 2800 ज्यादा केस

नए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में अब ईरान से 2835 ज्यादा केस हो गए हैं। यहां 97 दिन में 1 लाख 35 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं, भारत में 117 दिन में 1 लाख 38 हजार 536 केस मिले। भारत में मई में सबसे ज्यादा 1 लाख 1 हजार 279 मामले सामने आए हैं। वहीं, ईरान में अप्रैल में सबसे ज्यादा 49 हजार 47 केस मिले।

एशिया: 9.37 लाख संक्रमित

एशिया में 9 लाख 37 हजार 210 लोग संक्रमित हैं, जबकि 27 हजार 68 लोगों की जान जा चुकी है। यहां सबसे ज्यादा 7,417 मौतें ईरान में हुई हैं। इस महाद्वीप में भारत में सबसे तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। 19 मई से बाद यहां हर दिन संक्रमण का आंकड़ा 5 हजार के ऊपर ही रहा है। रविवार को यहां करीब 7113 केस मिले। अगर यहीं रफ्तार रही तो चार दिनों में यहां तुर्की से भी ज्यादा मामले हो जाएंगे।

Related posts

पॉपुलर सिंगर-एक्टिविस्ट की हत्या का विरोध कर रहे 81 लोगों की मौत, राजधानी अदिस अबाबा में सेना तैनात 

News Blast

रतलाम के करीब कार दुर्घटना में नवविवाहित दंपती सहित चार की मौत

News Blast

ट्रम्प ने विदेशियों को साल के अंत तक ग्रीन कार्ड जारी करने पर रोक लगाई; गूगल के सीईओ पिचाई बोले- हम प्रवासियों के साथ

News Blast

टिप्पणी दें