May 14, 2024 : 6:41 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

काम में परिवर्तन करना चाहते हैं तो शुक्रवार को कर सकते हैं, सुख बना रहेगा

  • अंक 2 वाले लोग 29 मई को दूसरों से तालमेल बनाए रखें, अंक 4 वाले लोगों के लिए लाभ की स्थिति रह सकती है

दैनिक भास्कर

May 28, 2020, 02:01 PM IST

शुक्रवार, 29 मई का मूलांक 2, भाग्यांक 2, दिन अंक 6, मासांक 5 और चलित अंक 5 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार शुक्रवार को अंक 2 के साथ अंक 5 की प्रबल मित्र युति और अंक 6 की मित्र युति बनी है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रह सकता है शुक्रवार, 29 मई का दिन…

अंक 1- साझेदारी में चल रहे काम में परिवर्तन करना चाहें तो कर सकते हैं, समय उपयुक्त है। निजी जीवन सुखद रह सकता है। मानसिक स्थिति में उठापटक संभव है।

क्या करें- बड़े भाई-पिता को रसदार मिठाई उपहार में दें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 2- अपनी क्षमता का फिर से आंकलन करें। दूसरों के साथ तालमेल पर विशेष ध्यान दें। नाक-कान का स्वास्थ्य संभालें। 

क्या करें- शनि देव को काला कपड़ा भेंट करें।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 3- अंतरंग संबंध सुख दे सकता है। रेडियो जॉकियों के लिए अनुकूलता अधिक रह सकती है। गैस की समस्या रह सकती है।

क्या करें- जल में चंदन मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। 

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 4- अनाज के थोक कारोबारियों के लिए लाभकारी स्थिति रह सकती है। रेस्टोरेंट व ढाबे वालों के लिए समय ठीक रह सकता है। कनपटियों में खिंचाव रह सकता है।

क्या करें- गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 5- प्रिंटिंग प्रेस वालों को राहत मिल सकती है। स्टेशनरी विक्रेताओं के लिए अच्छा अवसर है। पेट संबंधी कष्ट रह सकता है।

क्या करें- हनुमानजी को सरसों के तेल में घुला सिंदूर चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 6- गन्ना विक्रेताओं के लिए धैर्य के साथ आगे बढ़ने का समय है। फैशन मॉडलों के लिए नया अवसर आ सकता है। खाने-पीने में रूचि बढ़ सकती है। 

क्या करें- भैरव बाबा को नमकीन-इमरती का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 7- लिपिक वर्ग के कार्मिकों को अनुकूलता रह सकती है। पारिवारिक माहौल ख़ुशगवार रह सकता है। चिंताओं में कमी आ सकती है।

क्या करें- पीपल में जल चढ़ाकर देसी घी का दीपक करें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 8- सामाजिक व पारिवारिक काउंसलरों के लिए अच्छा समय है। महिला व बाल कल्याण के क्षेत्र में काम करने वाले एनजीओ को अधिक अनुकूलता रह सकती है। सिरदर्द दुखी कर सकता है।

क्या करें- गाय को रोटी दें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 9- कारोबारी साझेदारी को झटका लग सकता है। होटल-मोटल उद्योग को अभी धीरज रखना होगा। मानसिक उच्चाटन रह सकता है।

क्या करें- शिवलिंग पर गुलाब के फूल चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

Related posts

महाभारत, पद्मपुराण, विष्णुस्मृति जैसे ग्रंथों की सीख, दूसरों की कपड़े न पहनें, स्नान के बाद किसी और का टॉवेल उपयोग नहीं करना चाहिए

News Blast

कोई भी किसी ऐसे व्यक्ति का मित्र नहीं हो सकता है, जिससे उसे प्रेम न मिले, जो व्यक्ति महान बनना चाहता है, उसे अच्छे कामों से प्रेम करना चाहिए

News Blast

आज का जीवन मंत्र:बड़े-बूढ़ों के आशीर्वाद से बढ़ता है हमारा आत्मविश्वास और मिलती है सफलता

News Blast

टिप्पणी दें