May 16, 2024 : 9:46 PM
Breaking News
मनोरंजन

वादा रहा सनम जैसे गीत लिखने वाले वरिष्ठ गीतकार अनवर सागर का निधन, 70 की उम्र में ली आखिरी सांस

दैनिक भास्कर

Jun 03, 2020, 10:26 PM IST

अक्षय कुमार स्टारर खिलाड़ी में वादा रहा सनम जैसा गीत लिखने वाले वरिष्ठ गीतकार अनवर सागर का बुधवार को निधन हो गया। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें जब अस्पताल लाया गया, तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। उनकी उम्र 70 वर्ष के आसपास थी।  

दिवंगत अनवर सागर के बेटे सुल्तान सागर ने बताया कि सुबह तबीयत खराब होने के बाद वे उन्हें लेकर सुजॉय, मॉर्डर्न, क्रिटी केयर जैसे कई अस्पतालों में गए। मगर सभी ने जगह नहीं होने की बात कहकर उन्हें इलाज नहीं मुहैया कराया। बाद में उन्हें अंधेरी स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया जहां पहुंचते ही धड़कन बंद हो गई और हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की,‌ लेकिन कामयाब नहीं हो सके। दोपहर 12 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

हार्ट अटैक के चलते गई अनवर की जान

गायक और इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसाइटी के बोर्ड मेंबर सैयद अहमद ने बताया कि अनवर सागर लंबे अरसे से दिल से संबंंधित बीमारियों से जूझ रहे थे। उनकी मृत्यु हार्ट अटैक के चलते हुई। वे अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ गए हैं। उन्होंने बताया कि अनवर से मेरी दोस्ती थी। हम लोगों में मौजूदा समय में म्यूजिक इंडस्ट्री में जारी समस्याओं पर चर्चा होती थी। अनवर की मौत इंडस्ट्री के लिए अपूरणीय क्षति है।

80 और 90 के दशक में लिखे फिल्मी गीत 

अनवर ने 80 और 90 के दशक में डेविड धवन की याराना, जैकी श्रॉफ की सपने साजन के, अक्षय कुमार की खिलाड़ी और मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी और अजय देवगन की विजयपथ  के लिए गीत लिखे। उन्हें खिलाड़ी फिल्म के गीत वादा रहा सनम ने इंडस्ट्री में अलग पहचान दिलाई। यह गीत अक्षय और आयशा जुल्का पर फिल्माया गया था।

Related posts

एफआईआर दर्ज होने के बाद रिया चक्रवर्ती का पहला रिएक्शन, बोलीं- मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा, जीत सत्य की होगी

News Blast

बॉलीवुड की पसंद बना देश का दिल:MP में फिल्म और वेब सीरीज निर्माण करेगा रॉक्सी स्टूडियो, स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मौका

News Blast

रिया ने अपने फोन से किया था कई महत्वपूर्ण डाटा डिलीट, रिकवर करने के लिए ईडी ने करवाई दो फोन की क्लोनिंग

News Blast

टिप्पणी दें