दैनिक भास्कर
Jun 08, 2020, 07:49 AM IST
बेंगलुरु. कन्नड़ फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता चिरंजीवी सरजा का रविवार दोपहर हृदयगति रुकने से बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे सिर्फ 39 साल के थे। खबरें हैं कि उनका कोविड-19 टेस्ट भी किया गया है, जिसकी रिपोर्ट फिलहाल नहीं आई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 1 बजे वे फोन पर अपने पिता से बात कर रहे थे, इसी बीच उन्हें अचानक पसीना आने लगा और वे गिर पड़े। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को तुमकुर जिले में होगा।
अस्पताल के बाहर लगी प्रशंसकों की भीड़
चिरंजीवी के निधन की खबर फैलते ही बेंगलुरु स्थित अपोलो अस्पताल के बाहर उनके प्रशंसकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई।
Karnataka: People gather outside the hospital in Bengaluru where Kannada actor Chiranjeevi Sarja breathed his last. pic.twitter.com/4n16jD6uGy
— ANI (@ANI) June 7, 2020
22 फिल्मों में काम किया
फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाले चिरंजीवी ने साल 2009 में कन्नड़ फिल्म ‘वायुपुत्र’ से डेब्यू किया था। अपने करियर में उन्होंने कुल 22 कन्नड़ फिल्मों में काम किया। उनकी आखिरी रिलीज फिल्म ‘शिवार्जुन’ थी, जो लॉकडाउन से कुछ वक्त पहले ही रिलीज हुई थी। उनके दादा शक्ति प्रसाद और अंकल अर्जुन सरजा भी फिल्म स्टार रहे हैं। वहीं उनके भाई ध्रुव सरजा भी इंडस्ट्री में सक्रिय हीरो हैं।
दो साल पहले हुई थी शादी
चिरंजीवी का जन्म 17 अक्टूबर 1980 को हुआ था। उनकी शादी दो साल पहले ही हुई थी, उन्होंने 2 मई 2018 को कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री मेघना राज के साथ शादी रचाई थी।
कर्नाटक के सीएम और अनिल कुंबले समेत कई हस्तियों ने दुख जताया
ಕನ್ನಡದ ಖ್ಯಾತ ಕಲಾವಿದ, ಶ್ರೀ ಚಿರಂಜೀವಿ ಸರ್ಜಾ ಹೃದಯಾಘಾತದಿಂದ ಮೃತಪಟ್ಟ ಸುದ್ದಿ ತಿಳಿದು ತೀವ್ರ ಆಘಾತವಾಗಿದೆ. ಕೇವಲ 39 ವರ್ಷದ ವಯಸ್ಸಿನಲ್ಲಿ ಅಕಾಲಿಕವಾಗಿ ವಿಧಿವಶರಾಗಿರುವುದು ದಿಗ್ಭ್ರಮೆ ಮೂಡಿಸಿದೆ. ದೇವರು ಅವರಿಗೆ ಸದ್ಗತಿಯನ್ನು, ಅವರ ಕುಟುಂಬ, ಅಪಾರ ಅಭಿಮಾನಿ ವರ್ಗಕ್ಕೆ ದುಃಖವನ್ನು ಸಹಿಸುವ ಶಕ್ತಿ ನೀಡಲಿ ಎಂದು ಪ್ರಾರ್ಥಿಸುತ್ತೇನೆ. pic.twitter.com/wNe8aMRSHi
— B.S. Yediyurappa (@BSYBJP) June 7, 2020
Deeply saddened and shocked to hear the passing away of #ChiranjeeviSarja. A young talent gone too soon. Condolences to his family and friends.
— Anil Kumble (@anilkumble1074) June 7, 2020
This breaks my heart.. Like really.. This news breaks my heart. This is too early. Rest in peace @chirusarja .. I am out of words.
— Rashmika Mandanna (@iamRashmika) June 7, 2020
Shocked to hear about #chiranjeevisarja ‘s demise!!! Can never forget his smiling face???my deepest condolences to the whole family !!
— Priyamani Raj (@priyamani6) June 7, 2020
Shocked at the sudden demise of Kannada actor Chiranjeevi Sarja. He’s just 39 years old. My condolences to the Sarja family. Rest in peace, Chiru. ?? pic.twitter.com/2AtVto9Y8w
— Allu Sirish (@AlluSirish) June 7, 2020
Just heard the news about the sudden demise of actor Chiranjeevi Sarja. I am deeply sad and shocked to hear this, gone too soon. May God give strength to his family and friends. May his soul rest in peace. #ChiranjeeviSarja
— Vinay Kumar R (@Vinay_Kumar_R) June 7, 2020