May 2, 2024 : 5:35 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

शुक्र उदय होने से अब कुंभ, तुला और मिथुन राशि वाले लोगों को रहना होगा संभलकर

  • वृष राशि में शुक्र ग्रह के उदय होने से 9 राशियों पर दिखेंगे इसके शुभ प्रभाव

दैनिक भास्कर

Jun 09, 2020, 07:46 PM IST

9 जून, मंगलवार को शुक्र ग्रह वृष राशि में उदय हो गया है। इसके शुभ प्रभाव से 25 जून तक 9 राशियों को धन लाभ और सुख मिल सकता है। सेहत संबंधी परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। इनके अलावा 3 राशि वालों को संभलकर रहना होगा। 25 जून को शुक्र की चाल में फिर से बदलाव होगा। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के बताया कि शुक्र जब सूर्य के ज्यादा ही नजदीक आ जाता है तब अस्त हो जाता है। ये ग्रह पिछले महीने शनिवार 30 मई को अपनी ही राशि वृष में अस्त हो गया था। यानी इसका शुभ प्रभाव नहीं मिल पा रहा था।

ज्योतिषाचार्य पं. मिश्रा के अनुसार 12 राशियों पर शुक्र का प्रभाव

मेष – शुक्र के उदय होने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं। इनकम और सेविंग बढ़ सकती है। इसके अलावा लेन-देन में फायदा भी होगा। दांपत्य सुख बढ़ेगा। सेहत भी अच्छी रहेगी।

वृष – धन लाभ हो सकता है। दुश्मनों पर जीत मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी। खुद पर खर्चा बढ़ सकता है, लेकिन उसका सुख भी मिलेगा। अपोजिट जेंडर वालों से मदद मिल सकती है। सोचे हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। जॉब और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है।

मिथुन – खर्चा बढ़ेगा। यात्राओं के योग बन रहे हैं। दूर स्थान के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। संतान की सेहत और पढ़ाई को लेकर टेंशन हो सकती है। सोचे हुए काम पूरे नहीं हो पाने के कारण तनाव बढ़ सकता है। लव लाइफ डिस्टर्ब हो सकती है।

कर्क – शुक्र के प्रभाव से सुख बढ़ेगा। फायदा होगा। धन लाभ हो सकता है। निवेश और लेन-देन से जुड़ी नई योजना बन सकती है। प्रॉपर्टी की खरीदी या बिक्री में फायदा मिल सकता है। माता की सेहत अच्छी रहेगी। लव लाइफ में महत्वपूर्ण फैसले हो सकते हैं।

सिंह – नौकरी और बिजनेस में किए गए कामों का फायदा आने वाले दिनों में मिल सकता है। सुख-सुविधाओं की चीजों पर पैसा खर्चा हो सकता है। भाइयों, दोस्तों और साथ काम करने वाले लोगों से मदद मिल सकती है। जॉब और कारोबार में नई योजनाएं बन सकती हैं। नए लोगों से मुलाकात और बातचीत हो सकती है।  

कन्या – शुक्र का उदय होना आपके लिए शुभ रहेगा। इसके प्रभाव से धन लाभ होने के योग बनेंगे। मेहनत का फायदा मिलेगा। लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा। सेविंग बढ़ेगी। अपोजिट जेंडर वाले लोगों की मदद से फायदा हो सकता है। कामकाज में बड़ी जिम्मेदारी भी मिलने की संभावना है।  

तुला – आपकी राशि का स्वामी ही शुक्र है। इस ग्रह के उदय होने से कामकाज में कुछ रुकावटें आ सकती है। जरूरी काम अधूरे रहने की संभावना बन रही है। विवाद और तनाव वाला समय रहेगा। बिना सोचे-समझे बोलने से नुकसान हो सकता है। आपकी राज की बातें भी उजागर हो सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

वृश्चिक – शुक्र के प्रभाव से रोजमर्रा के काम समय पर पूरे हो जाएंगे। साझेदारी में बिजनेस करने वाले लोगों को फायदा मिल सकता है। दांपत्य जीवन के लिए भी समय अच्छा रहेगा। यात्राएं हो सकती हैं। खुद पर खर्चा बढ़ेगा। सुख और विलासिता बढ़ाने वाली चीजों की खरीदारी हो सकती है। सेहत संबंधी परेशानी खत्म होगी।

धनु – इन दिनों में आप सेहत संबंधी अच्छी आदतें अपना सकते हैं। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को फायदा मिल सकता है। अपोजिट जेंडर वाले लोगों के साथ समय बीतेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना बन रही है।

मकर – शुक्र का उदय होना आपकी जॉब और बिजनेस के लिए अच्छा रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग बन रहे हैं। लेन-देन और निवेश को लेकर अच्छी योजनाएं बन सकती हैं। अपोजिट जेंडर वाले लोग योजनाएं बनाने में आपकी मदद कर सकते हैं। जिनसे आपको फायदा भी मिलेगा। लव लाइफ के लिए अच्छा समय रहेगा। संतान और पिता का सुख बढ़ाने के लिए खर्चा हो सकता है।

कुंभ – शुक्र के प्रभाव से खर्चा बढ़ सकता है। माता की सेहत और सुख की चीजों पर खर्चा होने की संभावना है। संचार साधनों से जुड़े लेन-देन और निवेश में किस्मत का साथ कम ही मिल पाएगा। प्रॉपर्टी के मामलों में अपोजिट जेंडर वालों से विवाद होने की संभावना बन रही है। धार्मिक कामों और सजावटी चीजों में पैसा खर्चा हो सकता है।

मीन – शुक्र के उदय होने से आपको मेहनत का फायदा मिल सकता है। भाइयों, दोस्तों और साथ काम करने वाले लोगों से मदद मिल सकती है। कई मामलों में आपको किस्मत का साथ भी मिलेगा। इन दिनों में नौकरी और बिजनेस से जुड़े नए ऑफर भी आपको मिल सकते हैं।

Related posts

सेहत का हाल: नाखून का बार-बार टूटना बताता है आपमें विटामिन-ए और सी की कमी है; इसका नीला पड़ना शरीर में ऑक्सीजन की कमी का है इशारा

Admin

रिसर्च में खुलासा: 2600 साल पुरानी ममी की हत्या चाकू से नहीं, तेज धार कुल्हाड़ी से की गई थी, इसका इस्तेमाल इजिप्ट के सैनिक करते थे

Admin

चौकोर आंखों वाला ग्लास ऑक्टोपस: प्रशांत महासागर की गहराई में मिला दुर्लभ ऑक्टोपस, स्किन इतनी पारदर्शी कि शरीर के आर-पार देख सकते हैं

Admin

टिप्पणी दें