- सोमवार को बीएसई 413 अंक नीचे 33,956 पर और निफ्टी 120 पॉइंट नीचे 10,046 पर बंद हुआ था
- कल को अमेरिकी बाजार नैस्डैक 0.29 फीसदी बढ़त के साथ 29 अंक ऊपर 9,953 पर बंद हुआ था
दैनिक भास्कर
Jun 10, 2020, 10:34 AM IST
मुंबई. बुधवार को कारोबार के तीसरे दिन बीएसई 72.45 अंक ऊपर और निफ्टी 25.95 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। अब तक की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 293.12 अंक तक और निफ्टी 73.2 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा है।
इससे पहले मंगलवार को बीएसई 150.21 अंक ऊपर और निफ्टी 13.7 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 440.71 अंक तक ऊपर जाने में कामयाब रहा, लेकिन कारोबार बंद होने के आखिरी घंटे में ये 489.39 तक नीचे गिर गया। कारोबार के अंत में बीएसई 413.89 अंक नीचे 33,956.69 पर और निफ्टी 120.80 पॉइंट नीचे 10,046.65 पर बंद हुआ था।
बीएसई में शामिल इन बैंक शेयरों में बढ़त
बैंक | बढ़त (%) |
RBL बैंक | 5.95 % |
इंडसइंड बैंक | 2.69 % |
कोटक बैंक | 2.02 % |
फेडरल बैंक | 1.65 % |
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 0.76 % |
एक्सिस बैंक | 0.74 % |
दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट
मंगलवार को दुनियाभर के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.09 फीसदी की गिरावट के साथ 300.14 अंक नीचे 27,272.30 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.29 फीसदी बढ़त के साथ 29.01 अंक ऊपर 9,953.75 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.78 फीसदी गिरावट के साथ 25.21 पॉइंट नीचे 3,207.18 पर हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.57 फीसदी गिरावट के साथ 16.74 अंक नीचे 2,939.38 पर बंद हुआ था। इधर इटली, जर्मनी, फ्रांस के बाजार में भी गिरावट रही।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,74,780 हो गई है। इनमें 1,32,880 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 1,34,166 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 7,719 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 7,318,124 हो चुकी है। इनमें 413,648 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 114,148 हो चुकी है।
09:46 AM बीएसई बैंकेक्स में शामिल 9 में से 7 के शेयरों में बढ़त और 2 में गिरावट है; आरबीएल बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 5.95 फीसदी बढ़त है।
09:34 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 लूजर स्टॉक्स; गेल और टाटा मोटर्स के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट है।
09:32 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर स्टॉक्स; भारती इन्फ्राटेल के शेयर में सबसे ज्यादा बढ़त है।
09:29 AM बीएसई के 23 में से 20 सेक्टर में बढ़त और 3 सेक्टर में गिरावट है।
09:27 AM बीएसई के 32 इंडेक्स में से 31 आज बढ़त के साथ खुले, सिर्फ एक इंडेक्स में गिरावट है।
09:15 AM बीएसई 174.57 अंक ऊपर 34,131.26 पर और निफ्टी 56.85 पॉइंट ऊपर 10,103.50 पर कारोबार कर रहा है।
मंगलवार को अमेरिकी बाजार मे ंरहा उतार-चढ़ाव