April 30, 2024 : 6:40 AM
Breaking News
Other

राजेश खन्ना

राजेश खन्ना (जन्म: 29 दिसम्बर 1942 – मृत्यु: 18 जुलाई 2012) एक भारतीय बॉलीवुड अभिनेता, निर्देशक व निर्माता थे। उन्होंने कई हिन्दी फ़िल्में बनायीं और राजनीति में भी प्रवेश किया। वे नई दिल्ली लोक सभा सीट से पाँच वर्ष 1991-96 तक कांग्रेस पार्टी के सांसद रहे। बाद में उन्होंने राजनीति से सन्यास ले लिया।

उन्होंने कुल 180 फ़िल्मों और 163 फीचर फ़िल्मों में काम किया, 128 फ़िल्मों में मुख्य भूमिका निभायी, 22 में दोहरी भूमिका के अतिरिक्त 17 छोटी फ़िल्मों में भी काम किया। व तीन साल 1969-71 के अंदर १५ solo हिट फ़िल्मों में अभिनय करके बॉलीवुड का सुपरस्टार कहे जाने लगे। उन्हें फ़िल्मों में सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिये तीन बार फिल्म फेयर पुरस्कार मिला और १४ बार मनोनीत किया गया। बंगाल फ़िल्म जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा हिन्दी फ़िल्मों के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी अधिकतम चार बार उनके ही नाम रहा और २५ बार मनोनीत किया गया। 2005 में उन्हें फ़िल्मफेयर का लाइफटाइम अचीवमेण्ट अवार्ड दिया गया। राजेश खन्ना हिन्दी सिनेमा के पहले सुपर स्टार थे।1966 में उन्होंने आखिरी खत नामक फ़िल्म से अपने अभिनय की शुरुआत की। राज़, बहारों के सपने, आखिरी खत – उनकी लगातार तीन कामयाब फ़िल्में रहीं और बहारों के सपने पूर्णतः असफल हुई। उन्होंने 1966-1991 में 74 स्वर्ण जयंती फ़िल्में की। (golden jubilee hits)। उन्होंने 1966-1991 में 22 रजत जयंती फ़िल्में किया। उन्होंने 1966-1996 में 9 सामान्य हित्त फ़िल्म किया। उन्होंने 1966-2013 में 163 फ़िल्म किया और 105 हिट रहे।

 

राजेश खन्ना
जन्म जतिन खन्ना
29 दिसम्बर 1942
अमृतसरब्रिटिश भारत
मौत 18 जुलाई 2012
मुंबईभारत
पेशा फिल्म अभिनेता व निर्माता
कार्यकाल 1966–2012
राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
जीवनसाथी डिम्पल कपाड़िया
बच्चे ट्विंकल खन्ना
रिंकी खन्ना

Related posts

शिवराज कैबिनेट की बैठक आज:नीमच में मेडिकल कॉलेज को जमीन देने का प्रस्ताव; छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी का नामकरण होगा, ग्वालियर एयरपोर्ट को 57 हेक्टेयर जमीन

News Blast

मछली उत्पादन के क्षेत्र में अच्छा काम करने पर बालाघाट को देश में मिला पहला स्थान

News Blast

पिता बीच में ही छोड़कर चले गए, उनके सपने के लिए की मेहनत; कॉमर्स टॉपर हर्षिता की कहानी

News Blast

टिप्पणी दें