May 3, 2024 : 11:50 AM
Breaking News
Other

देवर ने चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर भाभी को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर आप रह जाएंगे हैरान

गांधी नगर के शांति नगर में सोमवार दोपहर करीब पौने पांच बजे देवर ने अपनी भाभी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। शुरुआती जांच में हत्या करने का कारण मृतका के बच्चे के खेलने को लेकर भाभी और देवर में रोजाना विवाद होना बताया जा रहा है। हत्या के बाद आरोपित घर से भाग गया था। देर रात उसे हिरासत में ले लिया है।गांधी नगर पुलिस के मुताबिक कविता अहिरवार (25) शांति नगर बरखेड़ा में रहती थी। उसकी शादी तीन साल पहले ही गजराज अहिरवार से हुई थी। गजराज फैक्ट्री में काम करता है। जबकि ससुर नगर निगम में नौकरी करता है। कविता के ससुराल में पति, सास, ससुर, भांजा और देवर मनोज अहिरवार रहते थे। सोमवार को गजराज ड्यूटी पर था। घर में कविता की सास, भांजा और देवर मनोज अहिरवार थे। सास और भांजे अपने काम में व्यस्त थे। जबकि कविता का दो साल का बच्चा रो रहा था। इसको लेकर मनोज ने भाभी से कहा कि इसे चुप कराओ, उसे पढ़ने में दिक्कत हो रही है। इस पर भाभी ने कहा चुप हो रहा है, थोड़ा सब्र करो। इतना सुनते ही मनोज को गुस्सा आ गया। वह रसोई में जाकर सब्जी काटने वाला चाकू उठाकर लाया और कविता को मारने लगा। उसने कविता के गले, पेट और हाथ पर चाकू मारा। इससे कविता की मौके पर मौत हो गई। घटना के समय महिला की चीख-पुकार सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भिजवाया।

Related posts

घरेलू एलपीजी सिलेंडर फिर हुआ महंगा

News Blast

कुख्यात डकैत गौरी यादव का खात्मा:

News Blast

MP: होमगार्ड जवान का पैसे लेते हुए वीडियो वायरल, थाने से हटाया गया

News Blast

टिप्पणी दें