May 3, 2024 : 7:39 PM
Breaking News
खेल

ओलिंपिक में मिले दो दिल:अर्जेंटीना की तलवारबाज को कोच ने कैमरे के सामने प्रपोज किया, कहा-जल्दी हां करो सब देख रहे हैं

टोक्यो4 मिनट पहले

अर्जेंटीना की तलवारबाज मारिया बेलेन और उनके कोच लुकास सॉसेडो।

दुनिया के सबसे बड़े स्पोर्ट्स इवेंट के दौरान लाइफ का सबसे बड़ा प्रपोजल। अर्जेंटीना की तलवारबाज मारिया बेलेन के साथ टोक्यो ओलिंपिक के दौरान कुछ ऐसा ही हुआ। मारिया पहले राउंड में ही हार कर मेडल की होड़ से बाहर हो गई थीं। इसके बाद एक टीवी इंटरव्यू में वे मीडिया के सवालों का जवाब दे रही थीं। उस समय मारिया काफी निराश दिख रही थीं।

तभी उनके कोच लुकास सॉसेडो पीछे से आए। उनके हाथ में एक कागज था, जिस पर लिखा था- क्या तुम मुझसे शादी करोगी। उन्होंने घुटने पर बैठ कर मारिया को प्रपोज किया, जिसे मारिया ने स्वीकार कर लिया। कोच ने प्रपोज करते समय ये भी कहा कि वे जल्दी से हां कह दें, क्योंकि तमाम लोगों की निगाहें उन पर ही टिकी हुई हैं।

11 साल पहले भी किया था प्रपोज
मारिया और सोसेडो पिछले 17 साल से रिलेशनशिप में हैं। सोसेडो ने 2010 में पेरिस में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान भी मारिया को शादी के लिए प्रपोज किया था। तब मारिया ने हां नहीं कहा था। उन्होंने सेसेडो से कहा था- यह मजाक है या कुछ और, लेकिन टोक्यो ओलिंपिक के दौरान आखिरकार वह मान गईं।

अर्जेंटीना जाकर करेंगे सेलिब्रेट
मारिया ने कहा-सोसेडो के प्रपोजल पर मैं स्तब्ध रह गई। मुझे बहुत खुशी मिली। हम लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। हम दोनों वापस अर्जेंटीना जाकर सेलिब्रेट करेंगे। यह सेलिब्रेशन अर्जेंटीना के पारंपरिक बारिक्यू के असादो के साथ होगा।

फुटबॉल मैच के दौरान जर्मन फॉरवर्ड ने भी किया ऐसा
टोक्यो ओलिंपिक के दौरान गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज करने का यह दूसरा वाकया है। रविवार को सऊदी अरब के खिलाफ मैच के बाद जर्मन फॉरवर्ड मैक्स क्रुसे ने भी गर्लफ्रेंड को कैमरे के सामने सफलतापूर्वक प्रपोज किया था। जर्मनी की टीम उस मैच में 3-2 से जीती थी।

खबरें और भी हैं…

Related posts

सर्वाइकल कैंसरः भारतीय महिलाओं को होने वाला दूसरा बड़ा कैंसर

News Blast

Adopt a self-regulation model for tech industries

Admin

इंग्लैड-भारत विमेंस टीम के बीच दूसरा वनडे मैच: इंग्लैंड ने सोफिया डंकले और कैथरीन ब्रन्ट की साझेदारी की बदौलत भारत को 5 विकेट से हराया; सीरीज पर भी 2-0 से कब्जा जमाया

Admin

टिप्पणी दें