May 4, 2024 : 12:41 PM
Breaking News
राज्य

आगरा: चार शव मिलने से सनसनी, गला रेतकर महिला और तीन बच्चों की हत्या, तंत्र मंत्र की आशंका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 22 Jul 2021 10:22 AM IST

सार

चार शव मिलने की जानकारी पर एसपी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस ने फोरेंसिक की टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए हैं। वहीं डॉग स्क्वॉड की टीम भी मौके पर पड़ताल कर रही है।

घर पर पहुंची पुलिस – फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा महानगर में गुरुवार को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक महिला और उसके तीन बच्चों की बेहरमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह घर के दरवाजे खुले थे जिसके बाद आसपास के लोगों को हत्या की जानकारी हुई और पुलिस को इसकी सूचनी दी गई।

विज्ञापन

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कूचा साधुराम की है। यहां रेखा राठौर पत्नी सुनील राठौर अपने दो बेटों और एक बेटी के साथ रह रही थीं। बताया गया है कि दो साल पहले रेखा का तलाक हुआ था। सुनील राठौर कहीं अन्य जगह रहता है। रेखा के तीन बच्चे हैं जिनमें एक 12 साल का बेटा, आठ साल की लड़की माही और दस साल का बेटा पारस है। गुरुवार सुबह रेखा के घर का दरवाजा खुला हुआ था और कुछ सामान घर के बाहर बिखरा था। जिसके बाद पड़ोसियों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में रक्तरंजित चार शव पड़े मिले।

घर की पहली मंजिल पर सभी चार शव मिले हैं। सूत्र बताते हैं कि नीचे के कमरे में चार नीबू, हल्दी, दिया आदि सामान मिला है। जो तंत्र-मंत्र की ओर इशारा कर रहा है। लेकिन पूरे घर का सामान बिखरा पड़ा है जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि लूटपाट भी की गई है। फिलहाल पुलिस की टीम ने फोरेंसिक विभाग की मदद से साक्ष्य एकत्रित किए है। खोजी श्वान दस्ता ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की है। एसपी सिटी बोत्रे प्रमोद रोहन ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया है।
 

Related posts

राजगढ़ में भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने की आगजनी, दो लोग गंभीर घायल

News Blast

मुंबई : राकांपा कार्यकर्ता का अपहरण करके खाई में फेंका, दो लोगों को किया गिरफ्तार

News Blast

लखनऊ में आतंकी: विवि में तैनात है मिनहाज की पत्नी, केवल रात में निकलती थी उसकी कार, हर छह महीने में बदलते थे टायर

News Blast

टिप्पणी दें