May 3, 2024 : 3:16 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

17 जुलाई का राशिफल:वृश्चिक राशि वालों को लेन-देन में रखनी होगी सावधानी, नौकरीपेशा लोगों के लिए भी ठीक नहीं है दिन

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal (17th July 2021), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
  • सितारों के अशुभ असर से बच जाएंगे वृष और मीन राशि वाले लोग, 7 राशियों पर रहेगा ग्रहों का मिला-जुला असर

17 जुलाई, शनिवार को चित्रा नक्षत्र में चंद्रमा होने से काण नाम का अशुभ योग बन रहा है। साथ ही चंद्रमा पर राहु की दृष्टि भी पड़ रही है। जिससे चंद्रमा पीड़ित हो रहा है। इस कारण 3 राशियों के लिए दिन ठीक नहीं है और 7 राशियों पर मिला-जुला असर रहेगा। वहीं, 2 राशियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी का कहना है कि आज मिथुन राशि वाले लोगों की गोपनीय बात उजागर हो सकती है। सिंह राशि वाले लोगों की नौकरी और बिजनेस में परेशानी वाला दिन हो सकता है। वहीं, वृश्चिक राशि वाले लोगों को पैसे के लेन-देन में सावधानी रखनी होगी। साथ ही नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन अच्छा नहीं है। मेष, कर्क, कन्या, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों पर आज सितारों का मिला-जुला असर रहेगा। इन 7 राशि वालों के सोचे हुए काम पूरे तो होंगे लेकिन रुकावटें और परेशानियां भी आ सकती हैं। इनके अलावा वृष और मीन राशि वाले लोग सितारों के अशुभ असर से बच जाएंगे।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- आज दूरदराज के संबंधियों और मित्रों से संबंध स्थापित होंगे। तथा पुरानी स्मृतियां ताजा होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। किसी विशेष मुद्दे पर विचार विमर्श होने से आपको किसी समस्या का हल भी मिल सकता है।
नेगेटिव- संतान की समस्या को हल करने में आपका योगदान जरूरी है। परंतु परिस्थितियों को गुस्से और जल्दबाजी से संभालने का प्रयास ना करें। यह समय घर परिवार तथा व्यवसाय संबंधी गतिविधियों को व्यवस्थित रखने का है।
व्यवसाय- व्यवसायिक नजरिये से अधिक समय ज्यादा लाभदायक तो नहीं है, परंतु फिर भी गतिविधियों में कुछ सुधार जरूर आएगा। नौकरी सेवारत लोगों को अपना काम बेहतरीन तरीके से पूरा करने पर अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा।
लव- वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी पारिवारिक महत्वपूर्ण काम में आपका योगदान और मार्गदर्शन सहायक रहेगा।
स्वास्थ्य- थोड़ा तनाव हावी हो सकता है। मेडिटेशन और ध्यान अवश्य करें। हालांकि स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

वृष – पॉजिटिव- ग्रह गोचर आपके पक्ष में है। आय और व्यय में समानता बनी रहेगी। कुछ समय आत्म मनन में भी जरूर व्यतीत करें, इससे आपको कई उलझे हुए कार्यों को व्यवस्थित करने में सहायता मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की रूपरेखा भी बन सकती हैं।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि छोटी-मोटी लापरवाहियों की वजह से भाइयों के साथ वाद-विवाद जैसी स्थिति बन सकती हैं। हर समस्या का अपनी व्यवहार कुशलता द्वारा समाधान निकालें। दूसरों पर ज्यादा डिसिप्लिन ना रखकर अपने व्यवहार में लचीलापन लाएं।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर होगी। साथ ही वित्तीय मामलों में भी सुधार आएगा। परंतु बहुत अधिक सोच विचार करने की अपेक्षा अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने में ज्यादा ध्यान दें। इस समय कोई भी यात्रा स्थगित रखना ही उचित है।
लव- पति-पत्नी के बीच अहम का टकराव आ सकता है। हालांकि थोड़ी सी समझदारी रखने से संबंध मधुर भी हो जाएंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। अपनी दिनचर्या और खानपान पूरी तरह व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही आपकी मेहनत और लगन के अप्रत्याशित लाभ मिलने वाले हैं। इसलिए अपने कामों के प्रति पूरी तरह एकाग्रचित्त रहें। कुछ समय धार्मिक और समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग में भी व्यतीत होगा।
नेगेटिव- अगर जमीन जायदाद संबंधी कोई मामला चल रहा है, अभी उसमें विलंब हो सकता है। परंतु जल्दी ही वह शांतिपूर्ण तरीके से निपट भी जाएगा। अपनी महत्वपूर्ण चीजों की संभाल खुद ही करें, दूसरों पर भरोसा करना उचित नहीं है।
व्यवसाय- पब्लिक डीलिंग और मीडिया से संबंधित कामों पर बहुत अधिक ध्यान दें। इनमें अच्छा मुनाफे की संभावना है। आपकी कोई गोपनीय बाद बाहर उजागर भी हो सकती हैं। इसलिए कर्मचारियों पर अधिक विश्वास ना करके सभी निर्णय खुद ही लें।
लव- पति-पत्नी में आपसी संबंध खुशनुमा बने रहेंगे। घूमने-फिरने तथा मौज मस्ती में भी समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु बाहरी वातावरण से अपना बचाव और सुरक्षा रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क – पॉजिटिव- आज पूरी ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहेंगे। पड़ोसियों के साथ भी कोई पुराना मसला सुलझ सकता है। इससे आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। बच्चों की किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी।
नेगेटिव- कभी-कभी ऐसा लगेगा कि आपके भोलेपन की वजह से लोग आपका इस्तेमाल कर रहे हैं। इसकी वजह से आप अपने आत्म बल में भी कुछ कमजोरी महसूस करेंगे। परंतु ध्यान रखिए कि यह सिर्फ आपका वहम ही है।
व्यवसाय- वर्तमान व्यवसायिक प्रणाली में कुछ बदलाव की जरूरत है। समय के मुताबिक बिजनेस के तौर-तरीकों में भी बदलाव आ रहा है। साझेदारी संबंधी बिजनेस में पारदर्शिता बनाकर रखें। दूसरों की बातों में ना आएं।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। परंतु प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ाने के लिए एक दूसरे के प्रति ईमानदार रहना जरूरी है।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण का नकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। उचित सावधानी रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह – पॉजिटिव- कुछ नजदीकी लोगों के साथ मेल मिलाप का वातावरण रहेगा। तथा आपसी वार्तालाप द्वारा बेहतरीन नतीजे भी सामने आएंगे। कुछ समय घर की गतिविधियों और बच्चों की समस्याओं को व्यवस्थित रखने में भी व्यतीत होगा।
नेगेटिव- सुबह-सुबह किसी के साथ कहासुनी होने जैसी स्थिति बनेगी। जिसका असर आपकी पूरी दिनचर्या पर भी बना रहेगा। अपनी उपलब्धियों का ज्यादा दिखावा ना करें और शांतिपूर्ण तरीके से अपने कार्यों पर ध्यान दें।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप आपके कर्मचारियों के बीच फूट डाल सकता है। बेहतर होगा कि कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें और स्वयं ही सारे निर्णय लें। ऑफिस में किसी तरह की राजनीति चल सकती है।
लव- जीवनसाथी की अस्वस्थता की वजह से घर के कार्यों में सहयोग देना तथा व्यवस्था को उचित बनाए रखना आपसी संबंधों को और अधिक मधुर बनाएगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी।
स्वास्थ्य- थकान हावी रह सकती हैं। इस समय खानपान के प्रति बहुत ही ध्यान देना जरूरी है। गैस, एसिडिटी की समस्या भी परेशान करेगी।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या – पॉजिटिव- आज घर में खास मेहमानों के आने से काफी व्यस्तता बनी रहेगी। और इससे रोजमर्रा की व्यस्त दिनचर्या में कुछ बदलाव व सुकून भी आएगा। आप अपने व्यक्तित्व और व्यवहार को निखारने के लिए कुछ खास नियम भी बनाएंगे।
नेगेटिव- विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई से विमुख हो सकते हैं। बाहरी गतिविधियों में उनका ज्यादा ध्यान रहेगा। आपके विरोधी आपके खिलाफ कुछ अपमानजनक स्थिति बना सकते हैं। हालांकि आप पर इसका कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।
व्यवसाय- दिन की शुरुआत में काफी दौड़धूप रहेगी। दोपहर बाद किसी के सहयोग से काम बनने भी शुरू हो जाएंगे। रियल स्टेट से जुड़े लोगों की आज कोई फायदेमंद डील हो सकती हैं। ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ संबंधों में कटुता ना आने दें।
लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा बना रहेगा।
स्वास्थ्य- अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान महसूस हो सकती है। अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

तुला – पॉजिटिव- थकान भरी दिनचर्या से राहत पाने के लिए किसी एकांत अथवा आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय जरूर व्यतीत करें। इससे आप पुनः नई ऊर्जा के साथ अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। तथा आपकी सोच भी संतुलित और सकारात्मक बनी रहेगी।
नेगेटिव- किसी मित्र या रिश्तेदार की गलत सलाह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। इस समय अपने ही निर्णय को सर्वोपरि रखना उचित है। भाइयों के साथ भूमि संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां पहले की तरह ही रहेंगी। इस समय भविष्य संबंधी योजनाओं को अभी स्थगित रखकर वर्तमान स्थिति पर ही ध्यान दें। जल्दी ही समय की गति आपके अनुकूल होगी। नौकरी में कोई ऑफिशियल यात्रा का ऑर्डर मिल सकता है।
लव- पारिवारिक वातावरण बहुत ही सकारात्मक बना रहेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह व आशीर्वाद से घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मेडिटेशन, योगा आदि करने से आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक – पॉजिटिव- समय बहुत ही संतोषजनक है। सिर्फ जल्दबाजी के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से कार्य निपटाने का प्रयास करें। कुछ नजदीकी लोगों से मेल मुलाकात होगी जो कि बहुत ही सकारात्मक रहेगी। घर के परिवर्तन संबंधी योजनाएं भी बनेगी।
नेगेटिव- कभी-कभी अभिमान और अति आत्मविश्वास जैसी स्थिति आपके लिए नुकसानदायक रह सकती है, इसकी वजह से आपके बनते कार्यों में भी विघ्न पड़ेगा। किसी भी खास काम में घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह अवश्य लें।
व्यवसाय- पैसे के लेन-देन संबंधी कामों को बहुत ही सावधानी से करें, जरा सी चूक होने से बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों को भी अपने ऑफिस में सामंजस्य बिठाने में कुछ दिक्कतें सहनी पड़ेगी।
लव– आपके मुश्किल समय में जीवन साथी तथा परिवार जनों का पूर्ण सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे के प्रति समर्पण की भावना रहेगी।
स्वास्थ्य- पाचन प्रणाली कुछ कमजोर रहेगी। हल्का और सुपाच्य भोजन लें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

धनु – पॉजिटिव- आज आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति आपकी आस्था बढ़ने से अपने अंदर सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें, परिस्थितियां आपके पक्ष में पूर्णतः अनुकूल है।
नेगेटिव- घर के वरिष्ठ सदस्यों के मान-सम्मान में किसी भी प्रकार की अवहेलना ना करें। उनका आशीर्वाद आपके लिए बहुत ही सुखदायी रहेगा। शेयर्स, सट्टा जैसे रिस्की कार्यों से दूर रहें। इस समय नुकसान होने की स्थिति बन रही है।
व्यवसाय- आज मार्केटिंग संबंधी काम स्थगित रखें क्योंकि कुछ भी फायदा नहीं होने वाला। बिजनेस में बदलाव संबंधी जो योजनाएं बन रही है आज उन्हीं पर ध्यान रखना जरूरी है।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। घर में अनुशासित और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। इसलिए कुछ समय मनोरंजन और आराम के लिए भी जरूर निकालें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

मकर – पॉजिटिव- आज किसी अनजान व्यक्ति से अचानक ही मुलाकात होगी। जो कि दोनों के लिए ही सकारात्मक रहेगी। आप अपने कार्यों पर जितना अधिक परिश्रम करेंगे, उसी के अनुकूल आपको उचित परिणाम भी मिलेंगे।
नेगेटिव- किसी मित्र की वजह से आपके अंदर शक अथवा वहम जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जिसकी वजह से संबंधों में भी खटास आ सकती है। पूंजी निवेश करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच विचार अवश्य करें।
व्यवसाय- कारोबार बढ़ाने की कुछ योजनाएं हाथ में आएंगी। ज्यादा सोचने-समझने में समय ना लगाएं और तुरंत उस पर एक्शन लें।
लव- व्यस्तता के बावजूद घर परिवार के लिए भी समय निकाल लेंगे। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता रहेगी।
स्वास्थ्य- गरमी जनित परेशानियों से अपना बचाव रखें। एलर्जी वगैरह हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ – पॉजिटिव- किसी खास काम की योजनाएं आज क्रियान्वित होंगी। इनकी वजह से आप बहुत ही सुकून महसूस करेंगे। संतान की किसी उपलब्धि से खुशी मिलेगी। परिवार के साथ शॉपिंग में भी खुशनुमा समय बीतेगा।
नेगेटिव- दूसरों के हस्तक्षेप की वजह से आपकी घर की व्यवस्था में कुछ तनाव आ सकता है। साथ ही आर्थिक नुकसान होने की भी आशंका है। बेहतर होगा कि सभी निर्णय खुद ही लें। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।
व्यवसाय- व्यापारिक गतिविधियों में कुछ परिवर्तन लाने की जरूरत है। अपने जनसंपर्क को भी और अधिक मजबूत करें। पिछले कुछ समय से फाइनेंस की दिक्कत की वजह से प्रोडक्शन के जो कार्य रुके हुए थे, अब उनमें गति आएगी।
लव- घर का वातावरण सुव्यवस्थित रहेगा। जिससे परिवार में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी।
स्वास्थ्य- सिर दर्द और मानसिक थकान की स्थिति रहेगी। उमस भरी गर्मी से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग– हरा, भाग्यशाली अंक- 1

मीन – पॉजिटिव- लोगों की परवाह ना करके अपने मन मुताबिक कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखें। हालांकि आपके बारे में अफवाह उठेगी। परंतु कोई उपलब्धि हासिल होने के पश्चात यही लोग आपकी सराहना भी करेंगे।
नेगेटिव- अगर कोई निर्णय लेने में दिक्कत आ रही है, तो घर के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह लेना आपके लिए हितकर रहेगा। स्वभाव में घमंड और ईगो जैसी स्थिति ना आने दें। वरना इसकी वजह से आप अपने लक्ष्य से भटक भी सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्तर पर सभी काम लगभग बिना रुकावट के पूरे होते जाएंगे। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। टैक्स और लोन संबंधी मामलों को आज निपटाने का प्रयास करें। सरकारी नौकरी में वर्तमान स्थिति की वजह से कार्यभार अधिक रहेगा।
लव- किसी विपरीत लिंग या मित्र से मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। पुरानी यादें ताजा होंगी। घर का वातावरण भी सौहार्दपूर्ण बना रहेगा।
स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से कब्जियत और गैस की समस्या बढ़ सकती है। तरल पदार्थों का भी ज्यादा सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5

खबरें और भी हैं…

Related posts

जिसने जन्म लिया है, उसे एक दिन मृत्यु अवश्य आएगी, यही जीवन का स्वभाव है

News Blast

वैज्ञानिकों की पेरेंट्स को सलाह: 50% बच्चे रात में 8 घंटे लगातार नहीं सोते, बदलता रहता है स्लीपिंग पैटर्न; यह कोई समस्या नहीं

Admin

जुलाई की शुभ तारीखें:इस महीने प्रॉपर्टी और व्हीकल खरीदारी के साथ ही रियल स्टेट में निवेश के लिए 13 मुहूर्त

News Blast

टिप्पणी दें