May 2, 2024 : 10:19 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

19 जुलाई का राशिफल:5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा सोमवार; मेष, कन्या और कुंभ वालों को हो सकता है धन लाभ

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal (19th July 2021), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

एक दिन पहले

  • कॉपी लिंक
  • धनु और मकर सहित 6 राशियों पर रहेगा सितारों का मिला-जुला असर, वृश्चिक वालों को दिनभर रहना होगा संभलकर

19 जुलाई, सोमवार के ग्रह-नक्षत्र शुभ और मित्र नाम के योग बना रहे हैं। जिनका सीधा फायदा 5 राशियों को मिलेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी का कहना है कि मेष राशि वाले लोगों को आर्थिक फायदा होने की संभावना है। सिंह राशि वाले लोगों को सितारों का साथ और कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं। कन्या राशि वाले लोगों के लिए आर्थिक रूप से दिन अच्छा है। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। साथ ही इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग हैं।

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए धन लाभ के योग हैं और ऑफिस में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी मिल सकती है। मीन राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री भी हो सकती है। इनके अलावा वृष, मिथुन, कर्क, तुला, धनु और मकर राशि वालों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा। वहीं, वृश्चिक राशि वाले लोगों को दिनभर संभलकर रहना होगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- पारिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियों में संतुलन बनाकर रखने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। इस समय आर्थिक लाभ संबंधी भी अच्छी संभावनाएं बन रही हैं। विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई में ध्यान केंद्रित रखेंगे।
नेगेटिव- नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें, अन्यथा आपके मान-सम्मान पर भी बात आ सकती है। किसी भी कार्य में रिस्क लेने से परहेज करें। इस समय सहजता से ही अपनी दिनचर्या व्यतीत करना उचित है।
व्यवसाय- कामकाज में कोई खास सफलता तो नहीं मिलेगी, लेकिन कार्यस्थल पर चल रहा कोई विवाद दूर हो सकता है। नौकरीपेशा लोग भी कोई दिक्कत आने पर अपने अधिकारियों से मदद जरूर लें।
लव- जीवनसाथी तथा परिजनों की सलाह के लिए फायदेमंद और सुकून दायक रहेगी। आपसी संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है। प्राकृतिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

वृष – पॉजिटिव- आज आपका किसी खास काम को पूरा करने में विशेष प्रयास रहेगा और इसमें काफी हद तक सफल भी होंगे। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय व्यतीत करने से आपको सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- राजनैतिक गतिविधियों से दूरी बनाकर रखें। इस समय मानहानि होने जैसी स्थिति बन रही है। विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी पढ़ाई तथा कैरियर के प्रति ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
व्यवसाय– कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। हालांकि प्रतिस्पर्धा में आपको उचित सफलता मिलेगी। साझेदारी के कारोबार में हिसाब-किताब संबंधी कामों में पारदर्शिता रखें।
लव- बच्चों तथा परिवारजनों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से तनाव दूर होगा और मन प्रफुल्लित रहेगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से एलर्जी और गर्मी जनित परेशानी महसूस होगी। इस समय हाइजीनिक रहना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन – पॉजिटिव- आज दिनचर्या काफी व्यस्तता पूर्ण रहेगी। किसी वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी आपके लिए हितकारी रहेगी, इसलिए उस पर अमल जरूर करें। मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ भी संबंध मधुर बने रहेंगे।
नेगेटिव- बिना मतलब दूसरों की परेशानियों में ना उलझें, इससे आपका भी नुकसान हो सकता है। किसी अप्रिय घटना का समाचार मिलने से मन में अवसाद और भय की स्थिति रह सकती है। अपने आपको सकारात्मक बनाए रखना जरूरी है।
व्यवसाय- मशीनरी कारखाने से जुड़े बिजनेस में बेहतरीन आर्डर मिल सकते हैं। इसलिए अपनी व्यवसायिक पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। नौकरीपेशा लोग अपनी फाइलें और डाक्यूमेंट्स वगैराह बहुत ही संभालकर रखें।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। परंतु किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने घर परिवार पर ना होने दें।
स्वास्थ्य- तनावपूर्ण स्थिति से अपने आपको दूर रखें। इसका असर आपकी मानसिक स्थिति और कार्य क्षमता पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग– ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क – पॉजिटिव- किसी अपरिचित व्यक्ति से मुलाकात आपको एक नई दिशा प्रदान करेगी। धर्म-कर्म संबंधित कार्य और समाजसेवी संस्था के सहयोग में आपका समय व्यतीत होगा और इससे आपको आत्मिक सुकून भी मिलेगा।
नेगेटिव- किसी को पैसा उधार देने से पहले उसकी वापसी सुनिश्चित कर लें। क्योंकि ब्लॉक हो सकता है। संतान का कैरियर संबंधी कोई काम ना बनने से तनाव रह सकता है। उसका आत्म बल बनाए रखने में आपका सहयोग जरूरी है।
व्यवसाय- नए जनसंपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। काम की अधिकता के तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। इस समय की गई मेहनत के निकट भविष्य में उचित परिणाम मिलेंगे। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के व्यवसाय में प्रगति होने की संभावना है।
लव- व्यस्तता के बीच जीवन साथी तथा परिजनों के लिए भी समय जरूर निकालें। इससे आपसी संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान और तनाव हावी रह सकते हैं।
भाग्यशाली रंग– क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह – पॉजिटिव- इस समय ग्रह गोचर और समय आपके पक्ष में है। कोई अच्छी खबर मिलने से आपके अंदर आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का प्रवाह रहेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर भी जरूर अमल करें।
नेगेटिव- कभी-कभी अति आत्मविश्वास होने की वजह से आपके बनते कार्यों में रुकावट भी आ सकती हैं। वार्तालाप करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। इस समय फिजूलखर्ची पर भी अंकुश लगाना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों के लिए आपने जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसके लिए बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। इस समय दूरदराज की पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। सरकारी सेवारत लोगों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
लव- परिवार तथा व्यवसाय में बेहतरीन तालमेल बनाकर रखें। प्रेम संबंधों को भी मर्यादापूर्ण रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। इलाज के साथ-साथ योगा और व्यायाम पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या – पॉजिटिव- किसी नजदीकी संबंधी के आगमन से परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। अपने जनसंपर्क को और अधिक मजबूत करें, इनके द्वारा आपको चमत्कारिक रूप से भावी लक्ष्य की प्राप्ति भी होगी। कोई नजदीकी धार्मिक यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है।
नेगेटिव- किसी निकट संबंधी के विवाहित जीवन में कुछ तनाव आने से चिंता रहेगी। आपकी मध्यस्थता और सलाह काफी हद तक उनकी समस्याओं को सुलझाने में सक्षम भी हो सकते हैं। परंतु अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान दें।
व्यवसाय- व्यवसाय में बदलाव संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। आर्थिक रूप से आज का दिन उत्तम है। रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। नौकरीपेशा लोग अपने काम के प्रति ज्यादा ध्यान दें, क्योंकि प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी गलतफहमी को लेकर तनाव रहेगा। इसका असर घर की व्यवस्था पर ना पड़ने दें।
स्वास्थ्य- उमस भरी गर्मी की वजह से मानसिक और शारीरिक थकान महसूस होगी। उर्जा बनाए रखने के लिए गर्मी से अपना बचाव करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

तुला – पॉजिटिव- आपका कर्म और पुरुषार्थ आपको अपने काम में सफलता और उपलब्धि प्रदान करेगा। अगर किसी पॉलिसी आदि में निवेश करने का मन है तो मन की आवाज जरूर सुने। भविष्य में यह पॉलिसी लाभदायक रहेगी।
नेगेटिव- भाइयों के साथ संबंधों में कटुता ना आने दें। क्योंकि ऐसा होने से आप खुद को अकेला महसूस करेंगे। काम की अधिकता की वजह से कभी-कभी स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। धैर्य और सहजता बनाकर रखें।
व्यवसाय- आज व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से कार्यस्थल पर ज्यादा समय व्यतीत नहीं करेंगे। परंतु फोन और संपर्कों के माध्यम से व्यवस्था उचित चलती रहेगी। किसी नए काम की योजना को क्रियान्वित करने के लिए उचित समय का इंतजार करना जरूरी है।
लव- घर के किसी मुद्दे को पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा सुलझाने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अपनी मनःस्थिति को बेहतर बनाने के लिए ध्यान और मेडिटेशन जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक – पॉजिटिव- आपका शांति प्रिय व्यक्तित्व दूसरों के लिए उदाहरण बनेगा। आज भी आपका यही स्वभाव आपके कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करने में मदद करेगा। धार्मिक व आध्यात्मिक गतिविधियों में आस्था बढ़ेगी। और आप अपने अंदर सकारात्मक एनर्जी महसूस करेंगे।
नेगेटिव- आपके कुछ कार्यों में अनचाहे कारणों की वजह से विघ्न पड़ सकता है। परंतु सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में अपना समय व्यर्थ ना करें। किसी गलत व्यक्ति द्वारा अपयश मिलने की भी आशंका है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं। इसलिए अपने काम को बहुत ही गंभीरता और संजीदगी से अंजाम दें। परंतु व्यवसायिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में खर्चों की अधिकता रहेगी। जिसकी वजह से आपका बजट भी गड़बड़ा सकता है।
लव- विवाहित जीवन खुशनुमा रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य- अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए संतुलित आहार और व्यायाम पर भी जरूर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5

धनु – पॉजिटिव- स्थान परिवर्तन संबंधी अगर कोई योजना बन रही है तो उसे कार्य रूप में परिणित करने का उचित समय है। आपके संतुलित व्यवहार द्वारा शुभ-अशुभ प्रत्येक परिस्थिति में उचित सामंजस्य बना रहेगा। जिससे आपके कार्यों के बेहतर रिजल्ट सामने आएंगे।
नेगेटिव- किसी की गलत बात को गुस्से की बजाए सूझबूझ से सुलझाने का प्रयास करें। वरना आपके मान-सम्मान पर भी बात आ सकती है। घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। उनका उचित ध्यान रखना जरूरी है।
व्यवसाय- वर्तमान परिस्थितियों की वजह से व्यवसायिक गतिविधियों का गंभीरता से मूल्यांकन करें। अपनी नीतियों में कुछ बदलाव लाने का प्रयास भी करना चाहिए। हालांकि किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से आपको कोई उपलब्धि मिल सकती हैं।
लव- दांपत्य जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेमी/प्रेमिका एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

मकर – पॉजिटिव- भावुकता की बजाय चतुराई और विवेक से काम लें। इससे आप किसी भी समस्या को बेहतरीन तरीके से सुलझा पाएंगे। बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से परिवार में उत्सव भरा माहौल रहेगा। धार्मिक आयोजन भी संभव है।
नेगेटिव- कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी अवश्य लें। आपकी भावुकता जैसी कमजोरी का कुछ लोग गलत फायदा उठा सकते हैं। ज्यादा तनाव लेने का आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थिति अब बेहतर हो रही है। थोड़ी बहुत परेशानियां आने के बावजूद गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेगी। परंतु व्यवसायिक गतिविधियों में अभी ज्यादा पैसा निवेश ना करें। ऑफिस में सहयोगियों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें।
लव- घर में सुख-शांति और खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति विश्वास की भावना रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- जोड़ों में दर्द जैसी समस्या बढ़ सकती है। वायु और बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ – पॉजिटिव- इस समय बेहतरीन धनदायक परिस्थितियां बन रही है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी आर्थिक नीतियों पर काम करें। आज आप अपनी किसी नकारात्मक बात को छोड़ने का संकल्प करें। इस कार्य में आपको परिजनों का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा।
नेगेटिव- यह समय अपनी क्षमताओं का भरपूर उपयोग करने का है। इसलिए व्यर्थ की गतिविधियों तथा आलस में अपना समय नष्ट ना करें। अगर कोई ऋण लेने की योजना बन रही है, तो उस पर एक बार फिर विचार विमर्श अवश्य कर लें।
व्यवसाय- अपना समय प्रभावशाली और अनुभवी लोगों के साथ संबंधों को और अधिक मजबूत करने में लगाएं। ये संबंध आपकी तरक्की में फायदेमंद साबित होंगे और साथ ही नई जानकारियां भी सीखने को मिलेंगी। ऑफिस में आपको कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। घर में भी खुशनुमा वातावरण बना रहेगा।
स्वास्थ्य- घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। डायबिटिक लोग भी अपना विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

मीन – पॉजिटिव- आज कोई भूमि की खरीद-फरोख्त संबंधित काम संपन्न हो सकता है। अपनी आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। साथ ही सामाजिक गतिविधियों में भी आपका निस्वार्थ योगदान आपको मानसिक सुकून देगा।
नेगेटिव- नजदीकी मित्रों अथवा रिश्तेदारों की गतिविधियों से अनभिज्ञ ना रहें। पीठ पीछे आपके खिलाफ कुछ गतिविधियां हो सकती हैं। विद्यार्थी वर्ग अपने लक्ष्य के प्रति ज्यादा ध्यान दें। क्योंकि अभी बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी किसी यात्रा का प्रोग्राम बनेगा। जो कि भविष्य में आपके लिए उत्तम रास्तों को प्रशस्त करेगी। परंतु अभी आय के मार्ग भी मंद ही रहेंगे। धैर्य और शांति से उचित समय का इंतजार करना जरूरी है। नौकरी में भी परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी।
लव- अपनी योजनाओं में जीवन साथी को भी जरूर शामिल करें। इससे संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी चल रही है तो उसे लापरवाही में ना लें। और तुरंत इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

खबरें और भी हैं…

Related posts

खुशी बढ़ाएगा और तनाव घटाएगा ‘5 टू 1’ का फॉर्मूला, यह रोगों से लड़ने की क्षमता को भी बढ़ाता है; मात्र 8 हफ्ते में दिखते हैं कई असर

News Blast

देवताओं के ऋषि होने के कारण नारदजी को मिला है देवर्षि पद

News Blast

बिना लक्षण वाले मरीजों से कोरोना फैलना मुश्किल, दुनिया में यह बीमारी ऐसे लोगों से नहीं बढ़ी

News Blast

टिप्पणी दें