- Hindi News
- Local
- Mp
- Rewa
- Masked Miscreants Shot At Two Brothers Walking On The Road In Rewa With Sticks, First Waist And Second Thigh
रीवा6 घंटे पहले
घायल जावेद खान को संजय गांधी स्मृति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
रीवा में सोमवार को दो भाइयों के साथ मारपीट और जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। शहर के सिटी कोतवाली इलाके में घात लगाए बैठे बदमाशों ने सुबह 9 बजे बाइक से काम पर जा रहे सगे भाई जावेद खान और आरिफ खान पर डंडों से हमला कर दिया। इससे दोनों भाई बाइक समेत जमीन पर गिर गए। फिर बदमाशों ने बेरहमी से दोनों की पिटाई की। बदमाश यहीं नहीं रुके उन्होंने कट्टे से दोनों पर फायरिंग भी की। इससे जावेद खान घायल हो गया। एक गोली उसकी कमर और दूसरी गोली उसकी जांघ में जा लगी। इस बीच आरिफ ने भागकर अपनी जान बचाई।
संजय गांधी स्मृति अस्पताल में पहुंची पुलिस।
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने जावेद को शहर के संजय गांधी स्मृति अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाली पुलिस ने मामले में एक नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सिटी कोतवाली इंस्पेक्टर आदित्य प्रताप सिंह परिहार ने बताया कि मामले में एक सीसीटीवी वीडियो हाथ लगा है। इसके आधार अन्य आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। घटनास्थल के आस-पास लगे अन्य सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
वीडियो में आरोपी दोनों युवकों से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
पुरानी रंजिश का निकला मामला
पुलिस ने बताया कि एक आरोपी का नाम अली है। शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश का होने का पता चला है। अली और दोनों भाइयों का 3 महीने पहले भी 20 रुपए को लेकर विवाद हुआ था। इसी का बदला लेने के बाद आरोपियों ने हमला किया है। हालांकि, विवाद की साफ वजह अब तक पता नहीं चल पाई है। पीड़ितों से और पूछताछ की जा रही है।