April 29, 2024 : 5:02 PM
Breaking News
राज्य

महाराष्ट्र: पुणे में पौने चार करोड़ रुपये की कीमत का 1878 किलोग्राम गांजा जब्त, छह लोग गिरफ्तार

[ad_1]

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

महाराष्ट्र के पुणे में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआईआर) ने एक ट्रक से 1,878 किलोग्राम गांजा जब्त किया है जिसकी कीमत अवैध बाजार में 3.75 करोड़ रुपये है और साथ ही इससे जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी के बाद बृहस्पतिवार रात को सोलापुर-पुणे राजमार्ग पर यह अभियान चलाया गया। डीआईआर के अधिकारी ने बताया, ट्रक में कटहल और अनानास के बीच रखे 40 बोरों में गांजा पैक किया गया था। एक कार ट्रक के साथ चल रही थी। प्रतिबंधित पदार्थ आंध्र प्रदेश से आया था और इसे पुणे में एक जगह पहुंचाया जाना था।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विलास पवार, अभिषेक घवटे, विनोद राठौड़, राजू गोंधवे, श्रीनिवास पवार और धर्मराज शिंदे के रूप में हुई है।

विस्तार

[ad_2]

Related posts

मुकेश अंबानी से आगे निकले गौतम अडानी, दुनिया के 10वें सबेस अमीर शख्स बने

News Blast

Schools Reopen: जानिए इन 9 राज्यों में कब खुलेंगे स्कूल, क्या है सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश

News Blast

फर्जी टीकाकरण का खेल: पेड वैक्सीनेशन कैंप से चल रहा लूट का धंधा, कांग्रेस बोली- लगे प्रतिबंध

News Blast

टिप्पणी दें