May 9, 2024 : 10:43 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

कोरोना दुनिया में: स्पेन में पांचवीं लहर शुरू, दो हफ्तों में मिले 2.68 लाख कोरोना मरीज; ब्रिटेन में एक दिन में मिले 50 हजार से ज्यादा नए मामले, बुल्गारिया ने यहां के टूरिस्ट्स को किया बैन

[ad_1]

Hindi NewsInternationalCoronavirus Outbreak World Cases & Vaccination LIVE Updates; USA India Brazil France Russia Turkey UK Argentina Novel Corona Covid 19 Death Toll World Today Italy Germany Coronavirus News

मैड्रिड35 मिनट पहले

कॉपी लिंक

स्पेन में कोरोना की पांचवीं लहर आ गई है। यहां पिछले दो हफ्तों में 2.68 लाख नए कोरोना मरीज मिले हैं। यहां की आबादी के हिसाब से हर एक लाख लोगों पर कोरोना के एक्टिव मामले एक बार फिर 500 से ज्यादा हो गए हैं। इसके चलते कैटालोना समेत कई शहरों में कर्फ्यू लगाया जा रहा है।

ब्रिटेन में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटों में यहां पर नए मामलों का आंकड़ा 50 हजार को पार कर गया है। 15 जनवरी के बाद लगातार दो दिन से यहां 50 हजार के करीब मामले आ रहे हैं। खतरे को भांपते हुए बार्सिलोना ने ब्रिटेन से आने वाले पर्यटकों पर बैन लगा दिया है।

दुनिया में मिले 5.62 लाख नए मामलेबीते दिन में दुनिया में कोरोना के 5,62,570 लए मामले सामने आए। इसके साथ ही कोरोना के कुल मामलों की संख्या 19.02 करोड़ हो गई है। 24 घंटाें में 8,653 लोगों की इससे मौत हुई वहीं, 3,47,645 लोगों ने इसे मात दी। दुनिया में अब 1.27 करोड़ एक्टिव केस हैं। इसमें से 79,190 क्रिटिकल केस हैं।

स्पेन में पांचवीं लहर ने दी दस्तकस्पेन में कल 31 लाख मामले सामने आए। इसके साथ यहां कुल मामले 4.10 करोड़ हो गए हैं। यहां 12 लोगों की मौत हुई और 2,633 लोग इससे ठीक हुए। यहां के बार्सिलोना के कैटालोना में इंफेक्शन रेट एक लाख आबादी पर 1000 केस का है। यह स्पेन के औसत से दोगुना है। इसकी वजह से यहां पर नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। जगह-जगह पर पुलिस की तैनाती की गई है।

स्पेन के बार्सिलोना के बोर्न इलाके में नाइट कर्फ्यू के लगा है। यहां पर पुलिस की तैनाती की गई है ताकि लोग यहां जमा न हों।

स्पेन के बार्सिलोना के बोर्न इलाके में नाइट कर्फ्यू के लगा है। यहां पर पुलिस की तैनाती की गई है ताकि लोग यहां जमा न हों।

अमेरिका में एक दिन में 293 लोगों की मौतयहां पर एक दिन में 40,529 मामले सामने आए। अब यहां कुल मामले 3.49 करोड़ हो गए हैं। कल यहां 293 लोगों की मौत हुई। तीसरी लहर का असर अभी यहां ज्यादा नहीं दिखाई दे रहा है। दूसरी लहर के समय यहां एक दिन में एक लाख से अधिक मामले सामने आ रहे थे। यहां एक दिन में सर्वाधिक 3.05 लाख केस मिले थे।

फ्रांस में वैक्सीन के खिलाफ 20 हजार लोगों ने किया विरोध प्रदर्शनफ्रांस में बीते दिन 10,908 मामले सामने आए। 22 लोगों की मौत हुई और 2,112 लोग इस बीमारी से ठीक हुए। राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रॉ ने सोमवार को ऐलान किया था कि 21 जुलाई से रेस्टोरेंट, मूवी थिएटर, कैफे, हॉस्पिटल, शॉपिंग सेंटर में लोगों को एंट्री तभी मिलेगी जब उनके पास कोविड हेल्थ पास होगा। यह पास वैक्सीन लगाए हुए लोगों को मिलेगा। इस ऐलान के बाद 9 लाख लोगों ने वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। लेकिन इस पॉलिसी के खिलाफ यहां बीते दिन 20 हजार लोगों ने प्रोटेस्ट किया।

देशसंक्रमितमौतेंठीक हुएअमेरिका34,929,8566,24,62629,358,531भारत31,063,9874,13,12330,220,183ब्राजील19,308,109540,50017,951,699रूस5,907,999146,8685,300,908फ्रांस5,844,249111,4515,657,014तुर्की5,514,37350,4505,375,262ब्रिटेन5,332,371128,6424,385,308अर्जेंटीना4,737,213101,1584,363,105कोलंबिया4,601,335115,3334,353,957इटली4,281,214127,8514,110,649खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

ब्रिटेन में भारतीय मूल के लोगों में संक्रमण ज्यादा, सरकार इनके इलाकों में लॉकडाउन लगाएगी; दुनिया में 1 करोड़ से ज्यादा मरीज और 5 लाख मौतें हुईं

News Blast

दुनिया के सबसे अमीर आदमी की स्पेस ट्रिप:अमेजन के फाउंडर बेजोस की पहली अंतरिक्ष यात्रा कामयाब, 3 यात्रियों के साथ 11 मिनट में पूरा किया 105 किमी. का सफर

News Blast

कोरोना दुनिया में: ट्रम्प बोले- कुछ हफ्तों में उपलब्ध होगी वैक्सीन, अमेरिका में लॉकडाउन नहीं होगा

Admin

टिप्पणी दें