May 3, 2024 : 9:59 AM
Breaking News
MP UP ,CG

भोपाल की MBBS डॉक्टर से रेप:दोस्त ने दुष्कर्म कर वीडियो बनाया, ब्लैकमेल कर 3 लाख रुपए लिए; फिर वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर फरार हुआ, FIR दर्ज

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Bhopal Doctor Rape Case | Madhya Pradesh’s Bhopal Doctor Raped And Blackmailing With Obscene Videos

भोपाल16 घंटे पहले

भोपाल के अवधपुरी में 24 साल की महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म कर ब्लैकमेल किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने होटल में ले जाकर डॉक्टर के साथ पहले ज्यादती की। इस दौरान वीडियो भी बनाया। फिर वायरल करने की धमकी देकर डेढ़ साल में 3 लाख रुपए ले लिए और वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। महिला ने केस दर्ज कराया है। इसके बाद आरोपी इंदौर भाग गया। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

अवधपुरी में रहने वाली पीड़िता MBBS करने के बाद इंटर्नशिप कर रही है। उसने बताया कि करीब दो साल पहले उसकी रोशन खत्री नाम के युवक से पहचान हुई। वह पहले उसके पड़ोस में रहता था। दोस्ती होने के कारण वह उसके कहने पर 25 नवंबर 2019 को पिपलानी के होटल में चली गई। यहां उसने पार्टी के नाम पर बुलाया था।

आरोप है कि पार्टी के बाद सभी चले गए, लेकिन रोशन उसे एक कमरे में ले गया। उसने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान रोशन ने उसका वीडियो भी बनाया। वह बदनामी के डर से चुप रही। कुछ दिनों बाद रोशन ने उसे फोन कर कहा कि उसने उसका एक वीडियो बनाया है। अगर वह उसे पैसे नहीं देती है, तो वीडियो वायरल कर देगा। इससे वह डर गई और चुप रही।

ब्लैकमेल कर तीन लाख रुपए लिए
रोशन पहले तो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका शोषण करता रहा। इसके बाद वह पैसों की डिमांड करने लगा। मना करने पर उसने फिर से वीडियो वायरल करने की धमकी देना शुरू कर दिया। करीब डेढ़ साल में वह डॉक्टर से 3 लाख रुपए से ज्यादा ले चुका था। इस बीच आरोपी ने डॉक्टर को बदनाम करना शुरू कर दिया और वीडियाे सार्वजनिक कर दिया। इसका पता चलते ही वह थाने शिकायत करने पहुंची। TI पिपलानी चैन सिंह रघुवंशी ने बताया कि आरोपी की लोकेशन इंदौर में मिली है। जल्द ही उसे पकड़ने के लिए इंदौर टीम भेजी जाएगी।

खबरें और भी हैं…

Related posts

इंदौर स्मार्ट सिटी में भी देश में नंबर 1:बेस्ट स्टेट में MP को सेकेंड पोजीशन; 5 पुरस्कार इंदौर के नाम, भोपाल को बड़ा तालाब पर सोलर पैनल के नवाचार के लिए पुरस्कार

News Blast

प्रधानमंत्री से मन की बात नहीं कर पाए “आत्मनिर्भर”; एक हफ्ते से अफसर सिखा रहे थे कैसे और क्या जवाब देना है

News Blast

कार में मां और छह साल की मासूम से सामूहिक दुष्कर्म :हैवानियत की हदें पार

News Blast

टिप्पणी दें