May 14, 2024 : 9:34 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

रिचर्ड ब्रैन्सन की स्पेस ट्रिप LIVE:खराब मौसम की वजह से टेस्ट फ्लाइट डेढ़ घंटे लेट; ब्रैन्सन और क्रू टीम लॉन्चिंग स्टेशन पहुंची, 8 बजे रवाना होंगे

  • Hindi News
  • International
  • Richard Branson Space Travel LIVE Video Update; New Mexico News | Virgin Galactic Unity Spaceflight Launch Latest Photo

न्यू मैक्सिकोएक घंटा पहले

ब्रिटिश अरबपति और वर्जिन ग्रुप के फाउंडर रिचर्ड ब्रैन्सन कुछ घंटे बाद अंतरिक्ष की ऐतिहासिक उड़ान के लिए रवाना होंगे। वे वर्जिन गैलेक्टिक रॉकेट प्लेन से अंतरिक्ष के किनारे तक जाएंगे। हालांकि, रात में खराब मौसम की वजह से तैयारियों पर असर पड़ा। इससे लॉन्चिंग का वक्त डेढ़ घंटे आगे बढ़ाया गया है। अब प्लेन करीब रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार) उड़ान भरेगा। वर्जिन ग्रुप ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी।

ब्रैन्सन और उनकी टीम लॉन्चिंग के लिए न्यू मैक्सिको के स्पेसपोर्ट स्टेशन पर पहुंच चुकी है। उनके इस सफर को देखने के लिए एलन मस्क भी पहुंचे हैं। मस्क टेस्ला के CEO हैं और उनकी कंपनी स्पेसएक्स स्पेस टूरिज्म की बड़ी खिलाड़ी बनने की कोशिशों में जुटी है।

ट्रिप से पहले ब्रैन्सन ने कहा कि अगले साल कॉमर्शियल टूर शुरू करने से पहले वे खुद इसका अनुभव लेना चाहते हैं। अगर यह उड़ान कामयाब रहती है तो उनकी कंपनी वर्जिन अंतरिक्ष के लिए कॉमर्शियल टूर शुरू करने की ओर सबसे बड़ा पड़ाव पार कर लेगी।

भारत की सिरिशा समेत कुल 6 लोग जाएंगे
रिचर्ड बतौर मिशन स्पेशलिस्ट स्पेसशिप-2 यूनिटी से जुड़ेंगे। उनके साथ भारत की बेटी सिरिशा बांदला समेत 5 और लोग उड़ान भरेंगे। सिरिशा इस मिशन के बाद अंतरिक्ष में जाने वाली कल्पना चावला के बाद भारत में जन्मीं दूसरी महिला बन जाएंगी। 34 साल की सिरिशा एयरोनॉटिकल इंजीनियर हैं।

इस महीने स्पेस टूरिज्म में 2 और बड़ी घटनाएं होंगी
इस महीने स्पेस टूरिज्म की दुनिया में 2 और बड़ी बातें होने वाली हैं। ब्रैन्सन के बाद 20 जुलाई को अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस ‘एज ऑफ स्पेस’ यानी अंतरिक्ष के सिरे की यात्रा के लिए उड़ान भरेंगे। वहीं, महीने के आखिर में बोइंग अपने स्काइलाइनर की टेस्ट फ्लाइट उड़ाने वाला है।

रॉकेट प्लेन 5 स्टेज में अपनी उड़ान पूरी करेगा। इस दौरान ये 90-100 किमी की ऊंचाई तक जाएगा।

रॉकेट प्लेन 5 स्टेज में अपनी उड़ान पूरी करेगा। इस दौरान ये 90-100 किमी की ऊंचाई तक जाएगा।

अब तक बिना क्रू के मिशन कामयाब रहे
ब्रैन्सन की वर्जिन स्पेस शिप (VSS) यूनिटी स्पेसप्लेन की कामयाब फ्लाइट पृथ्वी की कक्षा के भीतर यानी सबऑर्बिटल टूरिज्म के नए रास्ते खोलेगी। बेजोस और बोइंग की फ्लाइट्स भी सफल रहीं तो एज ऑफ स्पेस यानी अंतरिक्ष के सिरे तक प्राइवेट कॉमर्शियल स्पेस ट्रेवल का मार्केट भी तेजी से बढ़ेगा। अब तक बिना क्रू के मिशन सफल रहे हैं। ब्रैन्सन की वर्जिन गैलेक्टिक, बेजोस की ब्लू ओरिजिन के साथ ही एलन मस्क की स्पेसएक्स और बोइंग भी स्पेस टूरिज्म के क्षेत्र में कदम आगे बढ़ा रही हैं।

एयरप्लेन में ऊपर जाएंगे और फिर उससे रॉकेट अलग होगा
कबः 11 जुलाई, रविवार
समयः रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार)
कहां सेः स्पेसपोर्ट अमेरिका, न्यू मैक्सिको
फ्लाइट की अवधिः 2.5 घंटे
कितना ऊपर जाएगा: 90-100 किमी
यहां लाइव देखें: VirginGalactic.com, Twitter, YouTube और Facebook

वर्जिन गैलेक्टिक का पैसेंजर रॉकेट प्लेन VSS यूनिटी। इसी से रिचर्ड ब्रैन्सन अपनी ऐतिहासिक उड़ान पर रवाना होंगे।

वर्जिन गैलेक्टिक का पैसेंजर रॉकेट प्लेन VSS यूनिटी। इसी से रिचर्ड ब्रैन्सन अपनी ऐतिहासिक उड़ान पर रवाना होंगे।

90-100 किमी की ऊंचाई तक जाएगा रॉकेट
VSS यूनिटी की यह 22वीं फ्लाइट है। पर वह किसी रॉकेट का हिस्सा नहीं है बल्कि कंपनी के प्लेन वीएमएस ईव (VMS Eve) पर सवार होकर स्पेसपोर्ट अमेरिका से उड़ान भरेगा। करीब 15 किमी ऊपर जाने के बाद यूनिटी स्पेसक्राफ्ट अलग होगा और उसका रॉकेट इंजन मैक-3 (यानी 3704.4 किमी/घंटा) की रफ्तार पकड़ेगा।

इसके बाद VSS यूनिटी अपने रॉकेट से करीब 90-100 किमी की ऊंचाई तक जाएगा। उस समय ब्रैन्सन समेत अन्य यात्रियों को करीब 4 मिनट वेटलेसनेस महसूस होगी। यहां से पृथ्वी गोल नजर आएगी। यानी उसका कर्वेचर दिखाई देगा। इसके बाद यह पृथ्वी पर लौटेगा और स्पेसपोर्ट के रनवे पर उतरेगा।

वर्जिन गैलेक्टिक रॉकेट प्लेन क्रू के साथ अपनी पहली उड़ान भरेगा। इसे स्पेस टूरिज्म का भविष्य माना जा रहा है।

वर्जिन गैलेक्टिक रॉकेट प्लेन क्रू के साथ अपनी पहली उड़ान भरेगा। इसे स्पेस टूरिज्म का भविष्य माना जा रहा है।

2022 से कॉमर्शियल टूर शुरू होंगे
रिचर्ड ब्रैन्सन की अपनी कंपनी है वर्जिन गैलेक्टिक। इसने अब तक तीन बार एज ऑफ स्पेस तक की यात्रा की है। पर यह अब तक टेस्ट फ्लाइट्स ही थी। 25 जून को कंपनी को औपचारिक तौर पर लाइसेंस मिला है। यानी अब कंपनी आम लोगों को बेसिक ट्रेनिंग के बाद स्पेस तक ले जा सकती है। ब्रैन्सन की उड़ान को इसका ट्रायल कहा जा सकता है। ब्रैन्सन और बेजोस की कंपनियों को क्रू के साथ मिशन की अनुमति मिल चुकी है।

रिचर्ड ब्रैन्सन अपने 71वें जन्मदिन से एक हफ्ते पहले अंतरिक्ष की सैर पर जा रहे हैं। वे इसके लिए कई दिनों से तैयारी कर रहे हैं।

रिचर्ड ब्रैन्सन अपने 71वें जन्मदिन से एक हफ्ते पहले अंतरिक्ष की सैर पर जा रहे हैं। वे इसके लिए कई दिनों से तैयारी कर रहे हैं।

इसी वजह से ब्रैन्सन 11 जुलाई और बेजोस 20 जुलाई को अपनी कंपनियों के पहले मैन्ड-मिशन में साथ जाकर इतिहास रचने जा रहे हैं। ब्रैन्सन की कंपनी की तैयारी 2022 से हर हफ्ते लोगों को स्पेस तक ले जाने की है। इसके लिए वह 2.50 लाख डॉलर यानी करीब 1.90 करोड़ रुपए वसूलने की तैयारी में है। इसी आधार पर रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2030 तक स्पेस टूरिज्म मार्केट 3 बिलियन डॉलर, यानी करीब 26 हजार करोड़ रुपए का होने जा रहा है।

25 जून को मिला लाइसेंस
ब्रैन्सन खुद फ्लाइट में जा रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि कितना वक्त लगेगा, टूरिस्ट का वेटलेसनेस का अनुभव कैसा रहेगा, इसे और बेहतर कैसे बनाया जा सकता है। इस वजह से उन्हें मिशन स्पेशलिस्ट यानी चालक दल का सदस्य कहा जा रहा है।

मजेदार बात यह है कि ब्रैन्सन का कोई प्लान था ही नहीं। हर तरफ बेजोस के स्पेस ट्रैवल की ही चर्चा थी। पर जब वर्जिन गैलेक्टिक को 25 जून को लाइसेंस मिल गया तो कंपनी ने 11 जुलाई के अपने मिशन की घोषणा कर दी। साफ है कि ब्रैन्सन स्पेस टूरिज्म की इस होड़ में बेजोस को पछाड़ना चाहते हैं।

खबरें और भी हैं…

Related posts

सीएनएन ने कहा- मोदी पर जवाब देने का दबाव बढ़ा; गार्डियन ने लिखा- ऐसी झड़पें बढ़ने की आशंका, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकलेगा

News Blast

आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच शुरू हुआ युद्ध; दोनों ओर से हवाई और टैंक से हमले, 23 की मौत, 100 से ज्यादा लोग घायल

News Blast

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड को जेल: हाफिज सईद को 10 साल की जेल, अवैध फंडिंग मामले में पाकिस्तान की कोर्ट ने सजा सुनाई

Admin

टिप्पणी दें