May 3, 2024 : 10:32 AM
Breaking News
खेल

43 साल की मारिया सिसाक रचेंगी इतिहास:विम्बलडन में पुरुष सिंगल्स फाइनल में करेंगी अंपायरिंग, 144 साल में पहली बार महिला अंपायर को यह जिम्मेदारी

  • Hindi News
  • Sports
  • Marija Cicak Will Be Umpiring In Wimbledon Mens Singles Final First Time In 144 Years This Responsibility Will Be Given To Women Umpire

लंदनएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
मारिया सिसाक 2014 में विम्बलडन में महिला सिंगल्स फाइनल में अंपायरिंग कर चुकी हैं। - Dainik Bhaskar

मारिया सिसाक 2014 में विम्बलडन में महिला सिंगल्स फाइनल में अंपायरिंग कर चुकी हैं।

दुनिया के सबसे पुराने टेनिस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विम्बलडन में रविवार को नया इतिहास लिखा जाएगा। क्रोएशिया की 43 साल की मारिया सिसाक नोवाक जोकोविच और मैटियो बेरेटिनी के बीच होने वाले पुरुष सिंगल्स फाइनल मुकाबले में चेयर अंपायर होंगी। 1877 से खेले जा रहे विम्बलडन के 144 साल के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब पुरुष सिंगल्स फाइनल में कोई महिला चेयर अंपायर होंगी।

गोल्ड बैज चेयर अंपायर हैं मारिया
मारिया सिसाक गोल्ड बैज चेयर अंपायर हैं। वे 2012 से महिला टेनिस महासंघ (WTA) की एलीट टीम में शामिल हैं। टेनिस में सबसे ऊंची कैटेगरी के अंपायर को गोल्ड बैज मिलता है। इससे पहले सिल्बर, ब्रॉन्ज और ग्रीन बैज होते हैं।

2014 में महिला सिंगल्स फाइनल में कर चुकी हैं अंपायरिंग
सिसाक पहले महिलाओं के कई बड़े मुकाबले में अंपयारिंग कर चुकी हैं। वे 2014 में महिला सिंगल्स के फाइनल में अंपायरिंग कर चुकी हैं। इसके तीन साल बाद 2017 में उन्होंने विम्बलडन में महिला डबल्स मैच में भी अंपायरिंग की। इसके अलावा सिसाक 2016 रियो ओलिंपिक में महिला सिंगल्स के गोल्ड मेडल मैच में भी अंपायर रह चुकी हैं।

जोकोविच ने अब तक 19 ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट जीते हैं। वे रोजर फेडरर और राफेल नडाल से सिर्फ 1 ग्रैंड स्लैम पीछे हैं।

जोकोविच ने अब तक 19 ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट जीते हैं। वे रोजर फेडरर और राफेल नडाल से सिर्फ 1 ग्रैंड स्लैम पीछे हैं।

फेडरर और नडाल की बराबरी के लिए उतरेंगे जोकोविच
रविवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में अगर सर्बिया के नोवाक जोकोविच जीत जाते हैं तो वे सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के मामले में रोजर फेडरर और राफेल नडाल की बराबरी कर लेंगे। जोकोविच ने अब तक 19 ग्रैंड स्लैम जीते हैं। इनमें 5 विम्बलडन खिताब शामिल हैं। फेडरर और नडाल ने 20-20 ग्रैंड स्लैम जीते हैं। नडाल इस बार विम्बलडन में नहीं खेले। वहीं, फेडरर क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गए।

खबरें और भी हैं…

Related posts

MI के ईशान किशन छक्के लगाने में टॉप पर; 29 सिक्सर लगाए

News Blast

प्रवासियों को खाना और मास्क बांट रहे शमी, बीसीसीआई ने वीडियो शेयर किया; तेज गेंदबाज ने कहा- यह तो हमारा फर्ज है

News Blast

टी-20 क्रिकेट में डबल सेंचुरी:दिल्ली के सुबोध भाटी 200+ रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने, गेल 175 रन के साथ दूसरे नंबर पर

News Blast

टिप्पणी दें