May 3, 2024 : 3:08 PM
Breaking News
खेल

टोक्यो में ओलिंपिक टॉर्च रिले रद्द:कोरोना महामारी के कारण सरकार ने लिया फैसला, इवेंट की सिर्फ ऑनलाइन स्ट्रीमिंग होगी

टोक्यो3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
मार्च में शुरू हुए टॉर्च रिले का जापान के कई शहरों में विरोध हुआ है। - Dainik Bhaskar

मार्च में शुरू हुए टॉर्च रिले का जापान के कई शहरों में विरोध हुआ है।

जापान सरकार ने कोरोना महामारी के कारण टोक्यो शहर में शुक्रवार से शुरू हो रहे ओलिंपिक टॉर्च रिले को रद्द करने का फैसला किया। अब ओलिंपिक मशाल जलाए जाने के इवेंट की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की जाएगी। सिर्फ ओगासवारा आइलैंड में ही रिले का पहले की तरह आयोजन होगा। यह आइलैंड टोक्यो के दक्षिण में है और वहां ज्यादा भीड़ नहीं होती है। टोक्यो ओलिंपिक की शुरुआत 23 जुलाई को होनी है।

मार्च में शुरू हुआ था टॉर्च रिले
जापान में राष्ट्रीय स्तर पर टॉर्च रिले का आयोजन मार्च में ही शुरू हुआ था। शुक्रवार से टोक्यो में इसका दौर शुरू होना था। क्योटो और हिरोशिमा ने पहले ही सार्वजनिक सड़कों पर रिले के आयोजन की योजना को रद्द कर दिया था।

मिंटो सिटी में हुई टॉर्च बुझाने की कोशिश
जापान में लोग ओलिंपिक के आयोजन से किस कदर नाराज हैं इसका अंदाजा टॉर्च रिले में लगातार पड़ रही बाधाओं से होता है। अब तक आधे लोकेशन पर लोगों ने रिले का विरोध किया है। मिंटो सिटी में एक महिला ने वाटर गन ने ओलिंपिक टॉर्च को बुझाने की कोशिश भी की थी। 53 साल की की कायोतो ताकाहाशी टॉर्च बुझाने की कोशिश के समय नो ओलिंपिक और स्टॉ पर द गेम्स के नारे भी लगा रही थी। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

ओलिंपिक आयोजन के विरोध में जापान के लोग
कोरोना महामारी के कारण जापान के ज्यादातर लोग इस समय ओलिंपिक आयोजन के पक्ष में नहीं हैं। कई अखबारों और वेबसाइट के सर्व में 60% से 70% तक लोग इसे रद्द कराना चाहते हैं। हाल के महीनों में इसको लेकर सड़कों पर प्रदर्शन भी हुए हैं।

खबरें और भी हैं…

Related posts

इंग्लैंड में अश्वेत क्रिकेटरों की संख्या 75% कम हुई, बोर्ड कमी पूरी करने अभियान शुरू करेगा

News Blast

ग्‍वालियर कलेक्‍ट्रेट में परिवार ने किया पेट्रोल डालकर आत्‍मदाह का प्रयास

News Blast

भारत V/S श्रीलंका दूसरा वनडे आज:श्रीलंका के खिलाफ लगातार 10वीं सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया; पाकिस्तान को भी पीछे छोड़ने का मौका

News Blast

टिप्पणी दें