May 11, 2024 : 6:15 PM
Breaking News
राज्य

Modi Cabinet Reshuffle Live: अश्विनी वैष्णव बने रेल मंत्री, मांडविया को स्वास्थ्य मंत्रालय

विज्ञापन

10:14 PM, 07-Jul-2021

अनुराग ठाकुर को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

अनुराग सिंह ठाकुर को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय दिया गया है। इसके साथ ही वह युवा एवं खेल मंत्रालय भी देखेंगे।

10:08 PM, 07-Jul-2021

अश्विनी वैष्णव नए रेल मंत्री

पीयूष गोयल को वाणिज्य मंत्रालय, टेक्सटाइल मंत्रालय और उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय दिया गया है। वहीं, अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय और आईटी मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। पहले रेल मंत्रालय गोयल के पास था।

10:04 PM, 07-Jul-2021

पुरी को शहरी विकास और मांडविया को स्वास्थ्य मंत्रालय

हरदीप सिंह पुरी को शहरी विकास मंत्रालय दिया गया है। आवास मंत्रालय को पेट्रोलियम मंत्रालय के साथ जोड़ दिया गया है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय और केमिकल फर्टिलाइजर मंत्रालय को जोड़ा गया है। इसका प्रभार मनसुख मांडविया को दिया गया है।

09:58 PM, 07-Jul-2021

शाह को सहकारिता मंत्रालय का भी जिम्मा

अमित शाह को केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ सहकारिता मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। वहीं, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पास रखा है।

09:57 PM, 07-Jul-2021

सोनोवाल का चुना जाना गर्व की बात: सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि लंबे समय के बाद हमें असम से कैबिनेट मंत्री मिला है और यह खुशी तब दोगुनी हो जाती है जब चुना गया व्यक्ति सर्बानंद सोनोवाल जैसा अनुभवी हो। केंद्रीय कैबिनेट में उत्तर-पूर्व के व्यक्ति का होना गर्व की बात है। हमारे पार अरुणाचल प्रदेश से किरण रिजिजू भी हैं।

09:26 PM, 07-Jul-2021

जो जिम्मेदारी दी गई है वह निभाऊंगी: शोभा करांदलाजे

भाजपा सांसद शोभा करांदलाजे ने केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने के बाद कहा कि यह कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है क्योंकि मैंने मेरी पार्टी के लिए 30 साल काम किया है। मुझे एक जिम्मेदारी दी गई है और मैं काम करूंगी। 

09:00 PM, 07-Jul-2021

हिमंत बिस्व सरमा ने दी सोनोवाल को बधाई

असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को केंद्रीय कैबिनेट में जगह दी गई है। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोनोवाल को कैबिनेट में शामिल किए जाने पर बधाई दी है।

08:54 PM, 07-Jul-2021

केंद्रीय कैबिनेट में जगह पाना सम्मान की बात: आरसीपी सिंह

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने के बाद कहा कि यह किसी भी नेता के लिए बड़े सम्मान की बात है। मैंने कई जिम्मेदारियां निभाई हैं, हम इसे भी पूरा करेंगे। केंद्र और राज्य, दोनों जगह सरकार आसानी से चलेगी। 

08:52 PM, 07-Jul-2021

जनता के लिए काम करना जारी रखेंगे: अनुप्रिया पटेल

अनुप्रिया पटेल ने राज्य मंत्री पद की शपथ लेने के बाद कहा कि उत्तर प्रदेश में हमारी पार्टी 2014 से एनडीए के साथ गठबंधन में है। मैंने राज्य स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर काम किया है लेकिन जो पोर्टफोलियो प्रधानमंत्री तय करेंगे, मैं उसके अनुसार काम करूंगी। अपना दल जनता के हित के लिए काम करना जारी रखेगा। 

08:47 PM, 07-Jul-2021

पीएम मोदी ने दी नए मंत्रियों को बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘मैं सभी साथियों को बधाई देता हूं जिन्होंने आज शपथ ली और मंत्री के तौर पर उनके सर्वश्रेष्ठ कार्यकाल की कामना करता हूं। हम लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए और एक मजबूत और समृद्ध भारत बनाने के लिए काम करना जारी रखेंगे।’
 

08:42 PM, 07-Jul-2021

कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक कल

कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठकें कल (शुक्रवार) शाम आयोजित होंगी। सूत्रों के अनुसार कैबिनेट की बैठक शाम पांच बजे और मंत्रिपरिषद की बैठक शाम सात बजे होगी।

08:28 PM, 07-Jul-2021

मीनाक्षी लेखी ने दिया मोदी, शाह और नड्डा को धन्यवाद

मीनाक्षी लेखी ने राज्य मंत्री की शपथ ग्रहण करने के बाद कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को धन्यवाद देना चाहती हूं कि उन्होंने मुझमें भरोसा किया और मुझे यह अवसर दिया। मुझे जो जिम्मेदारी दी जाएगी उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगी।

08:17 PM, 07-Jul-2021

जो जिम्मेदारी मिलेगी उसे निभाऊंगा: रिजिजू

किरण रिजिजू ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने के बाद कहा कि वरिष्ठ नेताओं के आशीर्वाद से मुझे जनता की सेवा करने के लिए यह सेवा दी गई है। मुझे जो दायित्व दिया जाएगा उसे पूरी निष्ठा से पूरा करने का मैं पूरा प्रयास करूंगा।

08:18 PM, 07-Jul-2021

अमित शाह ने दी नए मंत्रियों को बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंत्री पद की शपथ लेने वाले सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा मंत्रिमंडल पूर्ण निष्ठा और समर्पण से सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देगा।’

07:47 PM, 07-Jul-2021

ये हैं मोदी सरकार के 28 नए राज्य मंत्री

एल मुरुगन, पंकज चौधरी, अनुप्रिया सिंह पटेल, सत्यपाल सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, नीतीश प्रमाणिक, भानुप्रताप सिंह वर्मा, दर्शना विक्रम जारदोश, मीनाक्षी लेखी, अन्नपूर्णा देवी, ए नारायणस्वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, बीएल वर्मा, भगवत कृष्णकाव कराद, राजकुमार रंजन सिंह, भारती प्रवीण पवार, कपिल मोरेश्वर पाटिल, प्रतिमा भौमिक, शोभा करंदलाजे, महेंद्रभाई मुंजापारा, अजय कुमार, देव सिंह चौहान, भगवंत खुबा, विश्वेश्वर टुडू, शांतनु ठाकुर, सुभाष सरकार, जॉन बर्ला।

Related posts

महाराष्ट्र में कोरोना टेस्टिंग दर में बड़ा सुधार, अब 980 रुपये में हो सकेगी जांच

News Blast

शहीद दिवस : क्रांति का जोश जगाने के लिए किसी ने पढ़ाया भारत का इतिहास तो किसी ने शुरू की सभा

Admin

दिल्ली: बदला मौसम का मिजाज, राजधानी समेत एनसीआर के कुछ इलाकों में झमाझम बारिश

News Blast

टिप्पणी दें