May 16, 2024 : 1:39 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

कोरोना दुनिया में:बीते दिन 3.36 लाख केस, 6,049 मौतें; महामारी की वजह से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 40 लाख के पार

  • Hindi News
  • International
  • Coronavirus Outbreak Vaccine Latest Update; USA Brazil Russia UK France Cases And Deaths From COVID 19 Virus

वॉशिंगटन2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कई देशों में कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। सोमवार को दुनिया में 3 लाख 36 हजार 323 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 3 लाख 73 हजार 544 मरीज ठीक हो गए और 6,049 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 40 लाख के पार पहुंच गया है। इस महामारी से पहली मौत पिछले साल 9 जनवरी को चीन के वुहान में हुई थी। यह आंकड़ा एक लाख तक पहुंचने में करीब 3 महीने लगे थे। इसके बाद इसकी रफ्तार बढ़ती चली गई।

दुनिया में 13 सितंबर को कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा 10 लाख के पार पहुंच गया था। इसके 3.5 महीने बाद ही यह आंकड़ा 20 लाख और अगले 3 महीने बाद यह आंकड़ा 30 लाख के पार पहुंच गया। बीते दिन 18 महीने बाद यह आंकड़ा 40 लाख 318 तक पहुंच गया।

अमेरिका में सबसे ज्यादा मौतें
कोरोना की वजह से सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका में रिकॉर्ड की गई हैं। यहां महामारी की वजह से 6.21 लाख लोगों की मौत हुई है। इसके बाद ब्राजील में 5.25 लाख और भारत में 4.03 लाख लोगों ने जान गंवाई है।

मैक्सिको में भी 2 लाख से ज्यादा मौतें
करीब 13 करोड़ की आबादी वाले मैक्सिको में कोरोना की वजह से 2.33 लाख लोगों की मौत हुई है। यहां अब तक कुल 25.41 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। हालांकि, इस दौरान 20 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं।

अपडेट्स

  • जर्मनी ने भारत समेत 5 देशों से यात्रा प्रतिबंध हटाने का फैसला किया है। यह फैसला 7 जुलाई से लागू होगा। इससे पहले जर्मनी ने डेल्टा वैरिएंट से प्रभावित 5 देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिए थे।
  • ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सोमवार को कहा कि 19 जुलाई से कोरोना प्रतिबंधों को हटा लिया जाएगा। लोगों को वायरस के साथ जीना सीखना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और वर्क फ्रॉम होम जैसे नियम खत्म होंगे।
  • अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर कहा कि आज हम एक घातक वायरस से अपनी आजादी के करीब हैं, लेकिन इसे हराया नहीं जा सका है। हम सभी जानते हैं कि डेल्टा वैरिएंट के रूप में एक शक्तिशाली वैरिएंट सामने आया है। ऐसे में वैक्सीन लगवाना सबसे बड़ी देशभक्ति है।

अब तक 18.49 करोड़ केस
दुनिया में अब तक 18.49 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 40 लाख लोगों की मौत हो गई है, जबकि 16.92 करोड़ लोगों ने कोरोना को मात दी है। फिलहाल 1.16 करोड़ लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें 1.15 करोड़ लोगों में कोरोना के हल्के लक्षण हैं और 77,766 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

टॉप-10 देश, जहां अब तक सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हुए

देश संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 34,598,361 621,335 29,111,580
भारत 30,618,939 403,310 29,744,831
ब्राजील 18,792,511 525,229 17,151,673
फ्रांस 5,786,999 111,197 5,633,392
रूस 5,635,294 138,579 5,083,441
तुर्की 5,449,464 49,959 5,319,665
ब्रिटेन 4,930,534 128,231 4,337,821
अर्जेंटीना 4,552,750 96,521 4,175,856
कोलंबिया 4,375,861 109,466 4,076,013
इटली 4,263,797 127,680 4,092,586

(ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus/ के मुताबिक हैं)

खबरें और भी हैं…

Related posts

ब्रिटेन ने दी विदेशी छात्रों को बड़ी राहत:पढ़ाई के बाद नौकरी तलाशने को ब्रिटेन में 2 साल तक रह सकेंगे छात्र, इस फैसले से भारतीय छात्रों को मिलेगा फायदा

News Blast

चीन के विदेश मंत्रालय ने झड़प पर पूछे गए सवालों का सीधा जवाब नहीं दिया, ना ही मारे गए सैनिकों का आंकड़ा बताया

News Blast

MP : पन्ना में कपड़ा व्यापारी ने पत्नी संग की थी आत्महत्या, मौत के 12 घंटे बाद फेसबुक पर पोस्ट हुआ सुसाइड नोट

News Blast

टिप्पणी दें