April 28, 2024 : 11:12 AM
Breaking News
खेल

धोनी-साक्षी की मैरिज एनिवर्सरी:भारत के पूर्व कप्तान ने पत्नी को तोहफे में विंटेज कार दी, साक्षी ने फोटो शेयर कर माही को थैंक यू कहा

मुंबई5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
2018-19 में जब धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट में रन नहीं बना पा रहे थे, तब उनकी काफी आलोचना हुई थी। उस वक्त साक्षी ने ही एक सोशल मीडिया पोस्ट से सभी आलोचकों को करारा जवाब दिया था।  - Dainik Bhaskar

2018-19 में जब धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट में रन नहीं बना पा रहे थे, तब उनकी काफी आलोचना हुई थी। उस वक्त साक्षी ने ही एक सोशल मीडिया पोस्ट से सभी आलोचकों को करारा जवाब दिया था। 

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की शादी को आज 11 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर धोनी ने साक्षी को विंटेज कार गिफ्ट किया। साक्षी ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। दोनों ने 4 जुलाई, 2010 को देहरादून में शादी की थी। धोनी की बायोपिक ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ के मुताबिक, दोनों की मुलाकात एक 5 स्टार होटल में हुई थी।

धोनी-साक्षी हाल ही में शिमला टूर पर गए थे
ब्लू और ग्रे कलर की इस विंटेज कार के लिए साक्षी ने धोनी को धन्यवाद दिया। साक्षी ने कैप्शन में लिखा- इस एनिवर्सरी गिफ्ट के लिए तहे दिल से शुक्रिया। साक्षी और धोनी की जोड़ी सबसे सफल क्रिकेटर्स की जोड़ी में से एक है। दोनों हाल ही में बेटी जीवा के साथ शिमला के टूर पर गए थे। साक्षी ने इस दौरान धोनी की कई तस्वीरें भी शेयर की थीं।

साक्षी और धोनी ने 2010 में देहरादून में शादी की थी।

साक्षी और धोनी ने 2010 में देहरादून में शादी की थी।

साक्षी ने धोनी को बुरे दौर में काफी सपोर्ट किया
साक्षी कई दफा IPL के दौरान धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के दौरान भी दिखी थीं। वे काफी एक्टिव रहती हैं और CSK को सपोर्ट करती हैं। 2018-19 में जब धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट में रन नहीं बना पा रहे थे, तब उनकी काफी आलोचना हुई थी। उस वक्त साक्षी ने ही एक सोशल मीडिया पोस्ट से सभी आलोचकों को करारा जवाब दिया था।

धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया
धोनी ने 15 अगस्त, 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। धोनी ने अपने 15 साल के इंटरनेशनल करियर में कई उपलब्धियां हासिल कीं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी, ICC वनडे वर्ल्ड कप 2011 और ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2007 पर कब्जा किया। यही नहीं उनके नेतृत्व में CSK टीम 4 बार IPL चैंपियन भी बन चुकी है।

IPL मैच के दौरान धोनी, साक्षी और बेटी जीवा।

IPL मैच के दौरान धोनी, साक्षी और बेटी जीवा।

धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ किया था डेब्यू
धोनी ने साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी-20 मुकाबलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। टेस्ट में उन्होंने 4876 रन, वनडे में 10,773 रन और टी-20 में 1617 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 211 IPL मैच भी खेले हैं। इसमें 40.25 की औसत से 4669 रन बनाए।

टेस्ट मैचों में धोनी ने 6 शतक लगाए। वहीं वनडे में धोनी के नाम 10 शतक दर्ज हैं। वे भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल विकेटकीपर भी हैं। उन्होंने टेस्ट में 294, वनडे में 444 और टी-20 में 91 शिकार अपने नाम किए हैं।

IPL मैच के दौरान धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को सपोर्ट करने पहुंची साक्षी (बीच में)।

IPL मैच के दौरान धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को सपोर्ट करने पहुंची साक्षी (बीच में)।

प्रशांत नाम के एक फैन ने धोनी और साक्षी का एक कोलाज शेयर किया।

प्रशांत नाम के एक फैन ने धोनी और साक्षी का एक कोलाज शेयर किया।

धोनी अब IPL फेज-2 में खेलते नजर आएंगे
धोनी अब IPL के फेज-2 में खेलते नजर आएंगे। कोरोना मामले सामने आने के बाद 4 मई को IPL 2021 को सस्पेंड कर दिया गया था। तब लीग में 29 मैच हुए थे। अब भी इसमें 31 मैच खेले जाने हैं। लीग में फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स की टीम टॉप पर है।

वहीं, विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरे और CSK तीसरे नंबर पर है। धोनी की टीम पिछले साल IPL के प्लऑफ में नहीं पहुंच पाई थी। इस बार फैन्स को धोनी से काफी उम्मीदें होंगी।

खबरें और भी हैं…

Related posts

पति चबा गया पत्नी के गाल, कंधे-हाथ की कलाई पर काटा, 2 महीने पहले हुई थी शादी

News Blast

इशांत शर्मा जमाएंगे टेस्ट का शतक: कपिल देव के बाद 100 टेस्ट मैच खेलने वाले भारत के दूसरे तेज गेंदबाज बनेंगे

Admin

इजिप्ट के स्टार स्ट्राइकर मोहम्मद सालाह और अल-नानी फिर संक्रमित, चैम्पियंस लीग मैच नहीं खेलेंगे

News Blast

टिप्पणी दें