May 17, 2024 : 6:42 AM
Breaking News
MP UP ,CG

पत्नी के प्रेमी की हत्या:समझाने के लिए घर बुलाकर पति ने किया हमला; गर्दन में फंसे चाकू के साथ 200 मीटर दौड़कर युवक रिश्तेदार के पास मदद के लिए पहुंचा, मौत

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • When The Wife’s Love Affair Was Found, At 1 O’clock In The Night, The Wife’s Lover Was Called Home And Killed With A Knife, The Husband Was Also Injured In The Scuffle

रतलामएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

रतलाम शहर में अवैध संबंधों में एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। महिला के पति ने प्रेमी को घर पर समझाने के लिए बुलाया था। इस दौरान दोनों में विवाद शुरू हुआ तो पति ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू प्रेमी के गर्दन में फंस गया और वह 200 मीटर दौड़ता हुआ अपने रिश्तेदार के घर पहुंचा। इसके बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना शनिवार देर रात डेढ़ बजे शहर के माणक चौक थाने के आदिनाथ कॉलोनी की है। शैलेंद्र सिंह और जितेंद्र खत्री परिचित थे। इसकी वजह से जितेंद्र का शैलेंद्र सिंह के घर आना-जाना था। इसी दौरान जितेंद्र का अफेयर शैलेंद्र की पत्नी से हो गया। यह बात शैलेंद्र को पता चल गई। उसने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। शनिवार की रात शैलेंद्र ने जितेंद्र को समझाने के लिए घर बुलाया। यहां दोनों के बीच हाथापाई हो गई।

आरोपी शैलेंद्र सिंह। हाथापाई के दौरान ये भी घायल हो गया। इसे भी चाकू लगा है।

आरोपी शैलेंद्र सिंह। हाथापाई के दौरान ये भी घायल हो गया। इसे भी चाकू लगा है।

भागकर रिश्तेदार के घर तक पहुंचा घायल जितेंद्र

हाथापाई के दौरान शैलेंद्र सिंह ने चाकू से जितेंद्र पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। शैलेंद्र के वार से चाकू जितेंद्र के गर्दन में फंस गया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल जितेंद्र भागकर अपने रिश्तेदार सुशील खत्री के घर तक पहुंचा। फिर सुशील उसे अपनी कार से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घटना के दौरान शैलेंद्र को भी चाकू लगा है। उधर, घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शैलेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया।

शैलेंद्र की पत्नी से 3 सालों से था जितेंद्र का अफेयर

माणकचौक थाना पुलिस ने बताया कि इंद्रलोक नगर निवासी जितेंद्र खत्री का आरोपी शैलेंद्र सिंह की पत्नी से 3 साल से अफेयर था। आपस में परिचित होने की वजह से जितेंद्र का शैलेंद्र सिंह के घर आना-जाना होता था। यह बात पता चलने पर शैलेंद्र ने उसकी हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

खिड़की की ग्रिल तोड़कर दुकान से नकदी व कपड़े ले गए चोर

News Blast

मध्‍य प्रदेश में एक लाख सरकारी पदों पर अगस्त में होंगी भर्तियां: मुख्यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान

News Blast

सीहोर में ट्रिपल मर्डर:टीचर ने 10 एकड़ जमीन के झगड़े में सौतेली मां को मार डाला, बचाने आई मौसी और सौतेली बहन की भी तलवार से गला रेतकर हत्या

News Blast

टिप्पणी दें