May 2, 2024 : 4:22 AM
Breaking News
मनोरंजन

इनिशिएटिव:अनुष्का शर्मा की एक नई पहल, अपने मैटरनिटी क्लोथ्स को ऑनलाइन बेच कर बचाएंगी 2.5 लाख लीटर पानी

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Bollywood Actress Anushka Sharma Raises Awareness About Circular Fashion By Putting Up Her Favourite Maternity Clothes For Sale

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति क्रिकेटर विराट कोहली इस साल की शुरुआत में बेटी वामिका के पेरेंट्स बने थे। अब हाल ही में अनुष्का ने एक नई पहल की शुरुआत की है। इस इनिशिएटिव के जरिए अनुष्का अपने मैटरनिटी क्लोथ्स को ऑनलाइन चैरिटी सेल में बेच रही हैं, जिससे वे फंड इकठ्ठा करेंगी। अनुष्का अपने कपड़ों की सेल से जमा राशि ‘स्नेहा’ नाम के एक फाउंडेशन को देंगी। वे इस फाउंडेशन के साथ मिलकर मैटरनल हेल्थ का समर्थन कर रही हैं। अपनी इस पहल के बारे में अनुष्का ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर खुद बताया है।

प्रेग्नेंसी के दौरान आया था यह विचार
इस इनिशिएटिव के बारे में अनुष्का शर्मा ने बताया कि यह विचार उन्हें उनकी प्रेग्नेंसी के दौरान आया था। उन्होंने कहा, “यह एक बहुत ही सरल तरीका है, जिससे हम में से प्रत्येक अच्छा जीवन जी सकता है। वो भी सर्कुलर फैशन सिस्टम में वापस कपड़ो को साझा और खरीदारी करके, इससे पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान मैंने जीवन में इस चरण के बारे में सोचा था। इसके जरिए हम सर्कुलर इकोनॉमी में भाग भी ले सकते हैं। इसलिए मुझे उम्मीद है कि हम इस इकोसिस्टम को एक साथ शुरू कर सकते हैं।”

मैटरनिटी क्लोथ्स सेल कर बचाएंगी 2.5 लाख लीटर पानी
अनुष्का शर्मा ने आगे कहा, “उदाहरण के लिए अगर शहरी भारत में सिर्फ 1 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं ने भी नए कपड़ों की जगह प्री-लव्ड मैटरनिटी क्लोथ्स खरीदे, तो इससे हर साल हम परंपरागत रूप से उतना पानी बचा सकते हैं, जितना एक व्यक्ति 200 से अधिक वर्षों में पीता है। यह एक ऐसा तरीका है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति की एक छोटी सी क्रिया भी वास्तविक अंतर ला सकती है।” अनुष्का ने जो कपड़े सेल के लिए साझा किए हैं, वे 2.5 लाख लीटर से अधिक पानी बचाने में योगदान देंगे।

अनुष्का एक छोटे से व्यवहार परिवर्तन के बारे में जागरूकता बढ़ा रही हैं, जो पर्यावरण पर एक बड़ा सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। वो भी सिर्फ सर्कुलर फैशन को अपना कर, ऐसा किया जा सकता है। अनुष्का एक भावुक एनवायरमेंटलिस्ट हैं। उनका सोशल मीडिया फीड इसकी गवाही देता है। अनुष्का समय-समय पर पर्यावरण को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए पोस्ट शेयर करती रहती हैं और फैंस से भी ऐसा करने के लिए कहती हैं।

खबरें और भी हैं…

Related posts

प्रियंका का इंटरव्यू वायरल: जब 40 टेक के बावजूद परफेक्ट शॉट नहीं दे पाई थीं प्रियंका, कोरियोग्राफर ने लगा दी थी फटकार

Admin

सुशांत की मौत का एक साल: कांग्रेस ने उठाया CBI जांच पर सवाल, पूछा- 310 दिन बाद भी जांच एजेंसी ने चुप्पी क्यों साधी हुई है

Admin

बॉलीवुड में पति, पत्नी और वो: धर्मेंद्र से लेकर बोनी कपूर तक, एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर के कारण सुर्खियों में रहे ये सेलेब्स, किसी ने कर ली दूसरी शादी, किसी का हो गया तलाक

Admin

टिप्पणी दें