April 28, 2024 : 2:13 AM
Breaking News
मनोरंजन

बॉलीवुड में पति, पत्नी और वो: धर्मेंद्र से लेकर बोनी कपूर तक, एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर के कारण सुर्खियों में रहे ये सेलेब्स, किसी ने कर ली दूसरी शादी, किसी का हो गया तलाक

[ad_1]

5 मिनट पहले

कॉपी लिंक

सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नैतिक की भूमिका निभा चुके टेलीविजन एक्टर करण मेहरा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। करण पर उनकी पत्नी निशा ने कई आरोप लगाए हैं जिनमें से एक आरोप ये है कि उनका किसी लड़की के साथ एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर है। निशा का कहना है कि करण ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि वह किसी लड़की के साथ सीरियस अफेयर में हैं।

निशा रावल और करण की शादी 2013 में हुई थी।

निशा रावल और करण की शादी 2013 में हुई थी।

वैसे, ये पहला मौका नहीं है जब कोई सेलेब अपने एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर की वजह से चर्चा में आया।बॉलीवुड में इससे पहले कई सेलेब्स शादी के बाद अफेयर में पड़ चुके हैं। इनमें से कई सेलेब्स ने तो दूसरी शादी भी कर ली थी।

धर्मेंद्र​​​​​​​

पहली पत्नी प्रकाश और और हेमा मालिनी के साथ धमेंद्र।

पहली पत्नी प्रकाश और और हेमा मालिनी के साथ धमेंद्र।

पहले से शादीशुदा धर्मेंद्र हेमा मालिनी के साथ एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर में पड़ गए थे। दोनों की शादी 21 अगस्त 1979 को हुई थी। बताया जाता है कि दोनों की पहली मुलाकात ख्वाजा अहमद अब्बास की फिल्म ‘आसमान महल’ के प्रीमियर पर 1965 में हुई थी। हालांकि, उनका प्यार फिल्म ‘शोले’ की शूटिंग के दौरान परवान चढ़ा था।

हेमा धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हैं। उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर हैं, जो सनी देओल और बॉबी देओल की मां हैं। हेमा से शादी करने के लिए धर्मेंद्र ने पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया। वह अब भी प्रकाश कौर और अपने चार बच्चों (सनी, बॉबी, विजेता, अजीता) के साथ रहते हैं जबकि हेमा मालिनी अपनी बेटियों (ईशा और अहाना) के साथ अलग रहा करती थीं जिनकी अब शादी हो चुकी है।

सलीम खान

पहली पत्नी सलमा और दूसरी पत्नी हेलन के साथ सलीम खान।

पहली पत्नी सलमा और दूसरी पत्नी हेलन के साथ सलीम खान।

जाने-माने स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान शादीशुदा होने के बावजूद हेलन के प्यार में पड़ गए थे। कुछ सालों तक एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर में रहने के बाद दोनों ने शादी कर ली थी। 1980 में हुई इस शादी के दौरान सलीम सुशीला चरक(अब सलमा खान) के पति थे। इसके अलावा उनके चार बच्चे थे लेकिन सलीम खान हेलन से इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने पहली पत्नी सलमा को तलाक दिए बिना ही हेलन से शादी कर ली।

बोनी कपूर

पहली पत्नी मोना, दोनों बच्चों(अंशुला-अर्जुन)और श्रीदेवी के साथ बोनी कपूर।

पहली पत्नी मोना, दोनों बच्चों(अंशुला-अर्जुन)और श्रीदेवी के साथ बोनी कपूर।

1996 में श्रीदेवी से दूसरी शादी रचाने वाले बोनी कपूर भी पहले से शादीशुदा थे। उनकी पहली पत्नी का नाम मोना है और वह दो बच्चों (अर्जुन और अंशुला) के पिता हैं। बोनी ने मोना को श्रीदेवी से अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में साफ-साफ बता दिया था और ये भी कह दिया था कि वह श्रीदेवी के बिना नहीं रह सकते। इसके बाद मोना से उनका रिश्ता टूट गया और दोनों ने तलाक ले लिया। 1996 में आखिरकार श्रीदेवी और बोनी ने शादी कर ली। दोनों की दो बेटियां हैं जिनके नाम जान्हवी और खुशी कपूर हैं।

राज बब्बर

पहली पत्नी नादिरा और दूसरी पत्नी स्मिता पाटिल के साथ राज बब्बर।

पहली पत्नी नादिरा और दूसरी पत्नी स्मिता पाटिल के साथ राज बब्बर।

स्मिता पाटिल और राज बब्बर की जोड़ी 80 के दशक में स्क्रीन पर हिट जोड़ियों में से एक हुआ करती थी। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए थे लेकिन तब राज बब्बर शादीशुदा थे। नादिरा उनकी पहली पत्नी हैं। साथ ही वह आर्य बब्बर और जूही बब्बर के पिता हैं।

पति और पिता की जिम्मेदारियों के बावजूद राज का स्मिता पाटिल के लिए प्यार कम नहीं हुआ और उन्होंने उनसे शादी कर ली। हालांकि, इस शादी का दुखद अंत हुआ क्योंकि प्रेग्नेंसी कॉम्पलिकेशन के चलते स्मिता अपने पहले बच्चे को जन्म देने के दौरान चली बसीं। प्रतीक बब्बर राज और स्मिता पाटिल की इकलौती संतान हैं। स्मिता की मौत के बाद राज नादिरा के पास वापस लौट गए और प्रतीक को उनकी नानी ने पाला-पोसा।

ऋतिक रोशन

पूर्व पत्नी सुजैन के साथ ऋतिक रोशन।

पूर्व पत्नी सुजैन के साथ ऋतिक रोशन।

ऋतिक ने सन 2000 में सुजैन खान से शादी की थी। शादी के कुछ सालों बाद ऋतिक का नाम अपनी फिल्म ‘काइट्स’ की को-स्टार कंगना रनोट से जुड़ने लगा। दोनों का एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर तब चर्चा में आ गया जब कंगना ने ऋतिक पर कई आरोप लगाते हुए उनसे अपने रिश्ते की पोल खोल दी। इसी बीच ऋतिक और सुजैन ने 2014 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया था।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

बेबी बंप के साथ ‘विवाह’ की एक्ट्रेस की फोटो वायरल, 4 साल पहले आरजे अनमोल से की थी गुपचुप शादी

News Blast

रिया के आने के बाद सुशांत बनाने लगे थे परिवार से दूरी, घर के बाहर इंतजार कर रही बड़ी बहन से मिलने से कर दिया था इनकार

News Blast

दिलीप कुमार की लव लाइफ:कामिनी कौशल और मधुबाला से अधूरा रह गया था प्यार, फिर 22 साल छोटी सायरा बानो से कर ली शादी

News Blast

टिप्पणी दें