May 3, 2024 : 2:23 AM
Breaking News
बिज़नेस

शेयर मार्केट LIVE: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 122 और निफ्टी 57 अंक ऊपर खुले, भारत रसायन लिमिटेड के शेयर में 17% का उछाल

[ad_1]

Hindi NewsBusinessBSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: April 28, 2021 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुंबई5 मिनट पहले

कॉपी लिंक

बुधवार को हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार लगातार तीसरी बार बढ़त के साथ खुले। आज सेंसेक्स 122.5 अंक और निफ्टी 57.45 पॉइंट ऊपर खुला। बीएसई ऑटो सेक्टर में करीब 1.5% की बढ़त है। वहीं, इसमें शामिल 15 में 14 कंपनियों के शेयरों में बढ़त है। भारत रसायन लिमिटेड के शेयर में करीब 17% का उछाल है।

इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 318.92 और निफ्टी 108.1 अंक ऊपर खुला था। वहीं, मंगलवार को सेंसेक्स 37.57 और निफ्टी 8.8 अंक ऊपर खुला था। मंगलवार को बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 557.63 पॉइंट ऊपर 48,944.14 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 168.05 अंक ऊपर 14,653.05 पर बंद हुआ था।

पहले घंटे की ट्रेडिंग में इन कंपनी के शेयरों में 10% से ज्यादा का उछाल

कंपनीLTDचेंज (%)भारत रसायन12767.0519.22%टीवीएस मोटर651.2014.99%सुंदरम क्लेटन3386.8012.59%सुदर्शन केमिकल708.8510.12%

जापान के बाजार में गिरावट, हांगकांग में बढ़त

हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 77 पॉइंट ऊपर 28,979 पर कारोबार कर रहा है।चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 2 अंक की गिरावट के साथ 3,440 पर आ गया है।कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 26 अंकों की गिरावट के साथ 3,188 पर कारोबार कर रहा है।ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 23 पॉइंट की बढ़त से 7,319 पर पहुंच गया है।जापान का निक्केई इंडेक्स 90 पॉइंट ऊपर 29,082 पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद

मंगलवार को ज्यादातर अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। सिर्फ डाउ जोंस 0.01% की बढ़त के साथ 3.36 अंक ऊपर 33,984.90 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.34% की गिरावट के साथ 48.56 अंक नीचे 14,090.20 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स भी 0.90 पॉइंट ऊपर 4,186.72 पर बंद हुआ था। फ्रांस और जर्मनी के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे।

FII और DII डेटाNSE पर मौजूद प्रोविजनल डेटा के मुताबिक, 27 अप्रैल को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 1,454.75 करोड़ रुपए और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 1,463.44 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे। मंगलवार को सेंसेक्स 557 पॉइंट ऊपर 48,944 पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी भी 168 अंक ऊपर 14,653 पर बंद हुआ था।

10:17 AM भारत रसायन लिमिटेड के शेयर में करीब 17% का उछाल है।

10:14 AM बीएसई प्राइवेट बैंक सेक्टर में शामिल 12 में 9 बैंकों के शेयर में बढ़त है। इंडसइंड बैंक के शेयर में 3% का उछाल है।

09:40 AM बीएसई ऑटो सेक्टर में शामिल 15 में 14 कंपनियों के शेयरों में बढ़त है। टीवीएस मोटर्स के शेयर में 12% से ज्यादा का उछाल है।

09:35 AM बीएसई टेलीकॉम सेक्टर में शामिल 14 में से 11 कंपनियों के शेयर में बढ़त है। ऑप्टिमस इंफ्राकॉम लिमिटेड के शेयर में करीब 5% का उछाल है।

09:32 AM सेंसेक्स 360.13 अंक ऊपर 49,304.27 पर और निफ्टी 97.20 पॉइंट ऊपर 14,750.25 पर कारोबार कर रहे हैं।

09:29 AM बीएसई के 23 सेक्टर में से 21 में बढ़त और 2 में गिरावट है। टेलीकॉम सेक्टर में 1% से ज्यादा का उछाल है।

09:27 AM बीएसई के सभी 32 इंडेक्स बढ़त के साथ खुले हैं।

09:15 AM सेंसेक्स 264.44 अंक ऊपर 49,208.58 पर और निफ्टी 77.15 पॉइंट ऊपर 14,730.20 पर कारोबार कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

महाशिवरात्रि पर अयोध्या की तरह महाकाल की नगरी में मनेगा दीपोत्सव, 11 लाख दीप जगमगाएंगे

News Blast

अगस्त में 16% फीसदी कम रही रिफॉइंड फ्यूल की मांग, इस साल अप्रैल के बाद सबसे कम खपत

News Blast

गिरावट के साथ हुई हफ्ते की शुरुआत:123 अंक गिरकर 52,852 पर सेंसेक्स, 35 पॉइंट की कमजोरी के साथ 15,821 पर रहा निफ्टी; मेटल और फार्मा शेयरों में खरीदारी, रियल्टी और एनर्जी में भारी बिकवाली

News Blast

टिप्पणी दें