[ad_1]
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गुड़गांव4 घंटे पहले
कॉपी लिंक
पॉश क्षेत्र सेक्टर-29 थाना में एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व गर्भवती होने पर गर्भ गिराने व भ्रूण को अज्ञात जगह पर फैंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह मूल रूप से गंजम मद्रास तमिलनाडु की रहने वाली है और वह गुड़गांव के सरस्वती विहार में किराए पर रहती है। एक साल पहले वह खाना व झाडू-पोछा का काम करती थी। वहां पर पवन त्रिपाठी ड्राइवर का काम करता था। जिसने उसे शादी का झांसा दिया और बिना शादी किए ही सरस्वती विहार में किराए पर उसके साथ रहने लगा। जो मेंडारा तहसील सौराव इलाहाबाद यूपी का रहने वाला है।
युवती ने आरोप लगाया है कि पवन त्रिपाठी ने जबरदस्ती उसके साथ संबंध बनाए और किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद चार-पांच महीने की प्रेगनेंट हो गई तो पवन त्रिपाठी व उसका दोस्त नितिन गत 7 अप्रैल की रात को उसके कमरे पर आए और युवती के साथ न केवल मारपीट की बल्कि उसके पेट में घूसे मारे। जिससे उसका गर्भ गिर गया।
जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो उसे मरा हुआ बच्चा पैदा हुआ। आरोप है कि पवन त्रिपाठी व उसका दोस्त नितिन उसके मरे हुए बच्चे के भ्रूण को भी कहीं अज्ञात स्थान पर फैंक आए। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
खबरें और भी हैं…
[ad_2]