May 17, 2024 : 9:24 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

दैनिक राशिफल: आज रात सूर्य का राशि परिवर्तन, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि के लोगों के दिन रहेगा शुभ

[ad_1]

Hindi NewsJeevan mantraJyotishRavivar Ka Rashifal, Daily Rashifal For Sunday, 14 March Daily Horoscope, Kundli Rashifal For 14 March, Kundli Rashifal By Dr Ajay Bhambi

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

4 घंटे पहले

कॉपी लिंकएस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भांबी से जानिए सभी 12 राशियों के लिए रविवार कैसा रह सकता है

रविवार, 14 मार्च को मीन संक्रांति है। आज रात सूर्य कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेगा। मीन राशि में पहले से ही चंद्र स्थित है। रविवार को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से इस दिन स्थिर नाम का शुभ योग बन रहा है। इसी दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। इन शुभ योगों में शुरू किए गए काम में सफलता मिल सकती है।

रविवार को सूर्य देव की विशेष पूजा करें। अर्घ्य अर्पित करें। गुड़ का दान करें। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भांबी से जानिए सभी 12 राशियों के लिए रविवार, 14 मार्च का दिन कैसा रह सकता है…

मेषः

पॉजिटिव- आज कुछ नया करने का उमंग व जोश रहेगा। व्यस्तता के बावजूद आप अपने घर परिवार के लिए भी समय निकाल लेंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती हैं। युवाओं को कैरियर संबंधी कोई अवसर प्राप्त होने से तनाव से राहत मिलेगी।

नेगेटिव- अकारण ही किसी से व्यर्थ के वाद-विवाद में ना उलझें। इसकी वजह से आपकी मानहानि भी संभव है। कुछ नई जिम्मेदारियां मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। पूंजी निवेश करने से पहले पूरी तहकीकात अवश्य कर लें।

व्यवसाय- राजनीतिक तथा महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क व्यवसाय में नए अनुबंध प्राप्त करवाएगा। अपना ध्यान प्रोडक्शन के साथ-साथ क्वालिटी को बढ़ाने में भी लगाएं। सरकारी सेवारत लोगों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी भी मिल सकती है।

लव- पारिवारिक परिस्थितियां सुखद व खुशनुमा रहेंगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद भी बना रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी।

स्वास्थ्य- डाइजेशन सिस्टम कमजोर होने की वजह से गैस और सिर दर्द की परेशानी बढ़ सकती हैं। लापरवाही बिल्कुल ना करें।

भाग्यशाली रंग- गहरा पीला

भाग्यशाली अंक- 3

वृषः

पॉजिटिव- आप किसी विशेष कार्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे, तथा घर के सदस्यों का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। कोर्ट संबंधी किसी मामले में विजय मिलने की संभावना है। इसलिए अपना पूरा ध्यान इन कार्यों पर केंद्रित रखें।

नेगेटिव- अचानक ही कोई खर्चे सामने आने से आर्थिक स्थिति डगमगा सकती हैं। गुस्से और आवेश पर काबू रखें। चचेरे भाई बहनों के साथ संबंधों में खटास ना आने दें।

व्यवसाय- कार्यस्थल में कोई भी दिक्कत आने पर किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन व सलाह आपके लिए उपयोगी रहेगा। शेयर्स तथा तेजी मंदी से ताल्लुक रखने वाले व्यवसाय में बेहतरीन सफलता मिलने वाली है। युवाओं को कैरियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने की उचित संभावना है।

लव- प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेगी। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए कोई उचित रिश्ता आ सकता है।

स्वास्थ्य- अतिरिक्त कार्यभार की वजह से थकान व पैरों में दर्द की स्थिति रहेगी। कुछ समय आराम के लिए भी अवश्य निकालें।

भाग्यशाली रंग- लाल

भाग्यशाली अंक- 9

मिथुनः

पॉजिटिव- सकारात्मक तथा सहयोगी व्यवहार की वजह से घर तथा समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कोई विवादित मसला भी किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। संतान से संबंधित कोई महत्वपूर्ण काम संपन्न हो जाने से राहत रहेगी।

नेगेटिव- धन संबंधी लेनदेन में किसी पर अधिक विश्वास करना आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता भी रहेगी। अनुचित तथा व्यर्थ के कार्यों मे समय व्यतीत ना करें।

व्यवसाय- राजकीय कार्यों में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति की मदद मिल सकती है, इस मौके को हाथ से ना जाने दें। सोशल मीडिया तथा बाहरी संपर्क सूत्रों से आपको कोई बेहतरीन कार्यभार मिल सकता है। नौकरी में छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेगी।

लव- पारिवारिक वातावरण सुखद तथा प्रेम पूर्ण रहेगा। प्रेम संबंध किसी तरह की बदनामी व अपयश का कारण बन सकते हैं।

स्वास्थ्य- आप अपनी दिनचर्या व खानपान को व्यवस्थित रखेंगे। तथा कब्ज और वायु विकार की परेशानी से राहत मिलेगी।

भाग्यशाली रंग- सफेद

भाग्यशाली अंक- 6

कर्कः

पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का निवारण होने से आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपको तरोताजा कर देगी। इस समय कई प्रकार की लाभदायक तथा उपलब्धि भरी परिस्थितियां बन रही हैं।

नेगेटिव- कुछ नकारात्मक बातें भी उठ सकती हैं। समझदारी और शांति से काम लें। किसी बात पर ज्यादा अड़ जाने से कुछ निर्णय उलझ भी सकते हैं। इसलिए दूसरों की सलाह पर भी ध्यान देना जरूरी है। अपने व्यवहार में भी बदलाव लाना जरूरी है।

व्यवसाय- व्यवसाय में इस समय आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। रुका हुआ पैसा प्राप्त करने के लिए समय बहुत ही अनुकूल है, इसलिए प्रयासरत रहें। आपकी कार्यप्रणाली में बदलाव व्यवसाय के लिए सकारात्मक रहेगा।

लव- पारिवारिक मामलों को शांति से निपटाएं। ज्यादा वाद-विवाद करने से माहौल और अधिक बिगड़ सकता है। प्रेमी/प्रेमिका एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे।

स्वास्थ्य- मेडिटेशन तथा ध्यान जरूर करें। इससे आपको तनाव और डिप्रेशन की स्थिति से बहुत अधिक राहत मिलेगी।

भाग्यशाली रंग- हरा

भाग्यशाली अंक- 5

सिंहः

पॉजिटिव- आज का दिन आपको काफी हद तक सफलता देने वाला है। अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने का उचित समय है। अगर भूमि संबंधी मामलों पर पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं, तो समय अति अनुकूल है।

नेगेटिव- किसी नजदीकी रिश्तेदार से मनमुटाव की वजह से संबंधों में दरार आ सकती है। जिसका प्रभाव घर परिवार पर भी पड़ेगा। हालांकि धैर्य और संयम से आप परिस्थितियों को अनुकूल भी बना लेंगे। किसी प्रकार की भी यात्रा आदि का प्रोग्राम ना बनाएं।

व्यवसाय- आपकी कार्यप्रणाली में बदलाव व्यवसाय के लिए सकारात्मक रहेगा। बीमा, इनकम टैक्स आदि से जुड़े क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज बेहतरीन लाभ मिलने वाला है। अपने सहयोगियों की सलाह पर भी जरूर ध्यान दें।

लव- प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का उचित सम्मान अवश्य करें।

स्वास्थ्य- मौसमी परेशानियां जैसे खांसी, जुकाम आदि बढ़ सकती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

भाग्यशाली रंग- बदामी

भाग्यशाली अंक- 2

कन्याः

पॉजिटिव- आज आप योजनाबद्ध तरीके से अपनी कार्यप्रणाली बनाएंगे और सफल भी रहेंगे। किसी सराहनीय कार्य की वजह से आपको समाज में मान सम्मान भी मिल सकता है। घर में साज सज्जा अथवा बदलाव संबंधी योजनाएं भी बनेंगी।

नेगेटिव- घर में रिश्तेदारों के आगमन से आपके कुछ कार्यों में व्यवधान आएगा तथा खर्चों की भी अधिकता रहेगी। इस समय अपने व्यवहार को सहज बनाकर रखना ही उचित है। गुस्से और चिड़चिडे़पन की वजह से संबंध खराब भी हो सकते हैं।

व्यवसाय- व्यवसायिक सभी कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। कर्मचारियों तथा स्टाफ का भी पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कार्यों में महत्वपूर्ण डील हो सकती हैं। ऑफिस में अपने किसी सहयोगी के साथ संबंध खराब ना होने दें।

लव- पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखेंगे। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेगी।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपका अपनी दिनचर्या के प्रति सजग रहना आपको ऊर्जावान बनाएगा।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज

भाग्यशाली अंक- 1

तुलाः

पॉजिटिव- नई योजनाएं बनाने तथा नए उपक्रम करने के लिए समय अनुकूल है। आपकी मेहनत तथा प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। कुछ समय से चल रहे पारिवारिक गिले-शिकवे दूर करने के लिए उचित समय है।

नेगेटिव- अपनी ईगो और गुस्से जैसी कमियों पर काबू पाने का प्रयास करें। कोई भी कार्य करने से पहले उसके बारे में पूरी तरह जांच-पड़ताल अवश्य कर लें। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें।

व्यवसाय- व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से कार्य क्षेत्र पर बहुत अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। फिर भी गतिविधियां उत्तम तरीके से चलती रहेंगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने किसी कार्य को उचित अंजाम देने से प्रमोशन के योग बन सकते हैं।

लव- जीवनसाथी का घर परिवार के प्रति पूर्ण सहयोग रहेगा। तथा उत्तम व्यवस्था बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।

स्वास्थ्य- बदलते मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। योगा और व्यायाम करना आपको स्वस्थ रखेगा।

भाग्यशाली रंग- हरा

भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिकः

पॉजिटिव- घर की सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। कहीं से कीमती उपहार की प्राप्ति भी हो सकती हैं। आपका अपने उसूलों व सिद्धांतों पर अडिग रहना आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेगा। यह समय आत्ममंथन तथा आत्म विश्लेषण का है।

नेगेटिव- किसी वस्तु के खोने या रखकर भूलने की स्थिति बन रही है। अपनी वस्तुओं की संभाल स्वयं करें। धन संबंधी लेनदेन के मामले की वजह से कुछ रिश्तों में खटास आने की आशंका है। बेहतर होगा कि इन मामलों को आज स्थगित ही रखें।

व्यवसाय- व्यवसाय में नए अनुबंध मिलेंगे जो भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे। अभी आर्थिक गतिविधियां कुछ धीमी ही रहेगी। सरकारी सेवारत लोगों के लिए जल्दी ही प्रमोशन के योग बन रहे हैं, इसलिए अपने कार्यों को पूरी लगन से अंजाम दें।

लव- जीवन साथी के साथ घर की व्यवस्था को लेकर कुछ तनाव रह सकता है। इस समय प्रेम संबंधों में भी व्यर्थ समय व्यतीत ना करें।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। महिला वर्ग अपनी नियमित जांच अवश्य करवाएं। किसी प्रकार का इन्फेक्शन होने की आशंका है।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी

भाग्यशाली अंक- 6

धनुः

पॉजिटिव- अपने भावी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सुनियोजित ढंग से कार्य करने की आपकी प्रणाली सफल रहेगी। दोपहर बाद परिस्थितियां अति अनुकूल है। मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ थोड़ा समय व्यतीत करना सबको खुशी प्रदान करेगा।

नेगेटिव- कुछ लोग स्वार्थ की भावना से आपकी भावनाओं का नाजायज फायदा उठा सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई के प्रति और अधिक ध्यान दें। बिना वजह किसी के भी कार्य में हस्तक्षेप ना करें, अन्यथा इसका असर आपके मान सम्मान पर भी पड़ सकता है।

व्यवसाय- नौकरी अथवा व्यवसाय में किसी प्रकार की पेपर संबंधी गड़बड़ी हो सकती है। इसलिए बहुत अधिक सावधानी बरतें। हालांकि दोपहर बाद परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। आर्थिक निवेश संबंधी बातों पर पुनर्विचार अवश्य करें।

लव- परिवार तथा जीवन साथी के साथ शॉपिंग आदि पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। तथा आपसी मेलजोल और एक साथ समय गुजारना सबको खुशी देगा।

स्वास्थ्य- इस समय घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। जोड़ों तथा घुटने के दर्द की समस्या बढ़ सकती है।

भाग्यशाली रंग- लाल

भाग्यशाली अंक- 9

मकरः

पॉजिटिव- बच्चों की व्यक्तिगत समस्याओं पर ध्यान देना और उनका समाधान करना उनके मनोबल को बढ़ाएगा। धन के लाभ के साथ-साथ व्यय की स्थिति भी बनी रहेगी। इसका प्रभाव आपकी आर्थिक स्थिति पर नहीं पड़ेगा।

नेगेटिव- दिन की शुरुआत में कुछ तनाव रह सकता है। भाइयों के साथ मतभेद होने की आशंका है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। हालांकि आप अपने मनोबल द्वारा परिस्थितियों को संभाल भी लेंगे। कोई भी यात्रा आज ना करें।

व्यवसाय- आपने जिस नए कार्य को शुरू किया है, उसमें मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी इसलिए हिम्मत बनाए रखें। किसी भी प्रकार की परेशानी में घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। कर्मचारियों से संबंधित समस्या भी जल्दी ही दूर हो जाएगी।

लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम प्रसंग में किसी के हस्तक्षेप की वजह से दूरियां बढ़ सकती हैं।

स्वास्थ्य- ज्यादा गरिष्ठ और तले-भुने खानपान से परहेज करें। तथा मानसिक और शारीरिक रूप से खुश रहने का प्रयास करें।

भाग्यशाली रंग- पीला

भाग्यशाली अंक- 3

कुंभः

पॉजिटिव- घर पर कुछ सुख-सुविधाओ संबंधी वस्तुओं की खरीदारी होगी। पड़ोसियों तथा रिश्तेदारों के साथ संबंधों मे नजदीकियां बढ़ेगी। कहीं पैसा रुका हुआ है तो उसकी वसूली करने के लिए समय अति अनुकूल है।

नेगेटिव- पिछले कुछ समय से आपको आगाह किया जा रहा है कि किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति और अधिक सजग रहें। अपनी आलोचनाओं पर अधिक ध्यान ना दें।

व्यवसाय- आज अधिकतर समय मार्केटिंग संबंधित कार्य में व्यतीत होगा। कार्यस्थल की व्यवस्था पर भी तीखी नजर रखना जरूरी है। कुछ समय से चल रही बाधाएं काफी हद तक दूर होगी। ऑफिस का माहौल अनुशासित तथा मर्यादापूर्ण बना रहेगा।

लव- अपनी किसी भी गतिविधि में जीवनसाथी को अवश्य शामिल करें। इससे आपका भाग्य उत्तम रहेगा तथा सभी कार्य सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे।

स्वास्थ्य- आज स्वास्थ्य में कुछ कमजोरी और थकान सी महसूस होगी। लापरवाही ना बरतें तथा तुरंत इलाज लें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी

भाग्यशाली अंक- 8

मीनः

पॉजिटिव- आपका दिल की बजाए दिमाग से निर्णय लेना कई योजनाओं को कार्य रूप में परिणित करेगा। व्यस्तता के बावजूद आप अपने घर परिवार के लिए भी समय निकाल लेंगे। आपकी योग्यता की कद्र होगी। तथा व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय परिवार और मित्रों के लिए भी निकाल लेंगे।

नेगेटिव- ध्यान रखें कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में ठंडे दिमाग से सोच-विचार करें। कोई लक्ष्य आपकी आंख से ओझल हो सकता है। युवा वर्ग मौज मस्ती में आकर अपने कैरियर संबंधी किसी उपलब्धि को नजरअंदाज ना करें।

व्यवसाय- कामकाज में काफी हद तक व्यस्तता रहेगी। फाइनेंस से संबंधित कार्यों को अधिक महत्व दें। कुछ मीटिंग और मुलाकात आदि का भी दौर बना रहेगा। ऑफिस में आपको अपनी कार्यप्रणाली को उचित बनाए रखने के लिए ज्यादा प्रयास की जरूरत है।

लव- पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। जिससे घर में उचित व्यवस्था बनी रहेगी। तथा सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी।

व्यवसाय- गिरने अथवा चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। तथा जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें।

भाग्यशाली रंग- नीला

भाग्यशाली अंक- 8

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

नवरात्रि में देवी मां के साथ ही गणेशजी, सोलह मातृका, लोकपाल, नवग्रह, पंचदेव और वरुण देव की भी पूजा जरूर करें

News Blast

21 जून को रविवार, अमावस्या और सूर्य ग्रहण का योग, दोपहर के बाद कर सकेंगे तो पूजा-पाठ, घर के मंदिर में भगवान को कराएं स्नान

News Blast

सेहत का हाल: नाखून का बार-बार टूटना बताता है आपमें विटामिन-ए और सी की कमी है; इसका नीला पड़ना शरीर में ऑक्सीजन की कमी का है इशारा

Admin

टिप्पणी दें