May 26, 2024 : 6:03 AM
Breaking News
बिज़नेस

शेयर बाजार LIVE: 364 पॉइंट चढ़कर 50,769 पर पहुंचा सेंसेक्स; एक्सचेंज पर 70% शेयरों में बढ़त, मार्केट कैप करीब 2 लाख करोड़ रुपए बढ़ा

[ad_1]

Hindi NewsBusinessBSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: March 8 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुंबई16 मिनट पहले

कॉपी लिंक

मजबूत ग्लोबल संकेतों के चलते शेयर बाजार में सोमवार को बढ़त है। BSE सेंसेक्स 364 अंक ऊपर 50,769.32 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 110 अंक ऊपर 15,048.80 पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले US बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी के चलते लगातार दो सत्रों में गिरावट दर्ज की गई थी।

बैंकिंग और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

निवेशक सरकारी बैंक और मेटल सेक्टर के शेयरों में जमकर खरीदारी कर रहे हैं। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स 2.53% और मेटल इंडेक्स 1.37% ऊपर कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स में ONGC का शेयर सबसे ज्यादा 5.3% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि बजाज ऑटो का शेयर 1.5% फिसल गया।

एक्सचेंज पर 70% शेयरों में बढ़त

BSE पर 2,348 शेयरों में कारोबार हो रहा है। इसमें 1,667 शेयर बढ़त और 549 गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। 140 शेयर एक साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी बढ़कर 209.02 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो शुक्रवार को 207.33 लाख करोड़ रुपए रहा था।

मजबूत अमेरिकी सेंटिमेंट ने सुधारा दुनियाभर के शेयर बाजारों का मूडUS सीनेट ने 1.9 ट्रिलियन डॉलर के नए राहत पैकेज को मंजूरी दी है। इससे दुनियाभर के शेयर बाजारों में हल्की रिकवरी दर्ज की जा रही है। जापान का निक्केई इंडेक्स 11 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 28,852 पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोरिया कोस्पी इंडेक्स भी 12 अंक नीचे 3,014 पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 50 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। हालांकि, हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में 1-1% से ज्यादा की गिरावट है।

US मार्केट में रिकवरीअमेरिका में अनुमान से बेहतर रोजगार के आंकड़े और नए राहत पैकेज की मंजूरी से शेयर बाजार में भी बढ़त रही। डाओ जोंस इंडेक्स 572 अंक चढ़कर 31,496 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स 196 अंक और S&P 500 इंडेक्स 73 अंक ऊपर बंद हुए थे।

लगातार दूसरे गिरकर बंद हुआ था शेयर बाजारशेयर बाजार 5 मार्च को गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 440 अंकों की गिरावट के साथ 50,405.32 पर और निफ्टी 142 अंक नीचे 14,938.10 पर बंद हुआ था। प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 2,014.16 करोड़ रुपए और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 1,191.19 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।

शेयर मार्केट अपडेट LIVE …

09:29 AM BSE ऑयल एंड गैस इंडेक्स 2.40% ऊपर 16,477 अंकों पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में शामिल सभी शेयरों में बढ़त है, जिसमें ONGC का शेयर सबसे आगे है।

09:25 AM BSE सेंसेक्स 275 अंक ऊपर 50,681 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में 21 शेयरों में बढ़त और 9 में गिरावट है। ONGC का शेयर सबसे ज्यादा 4.26% ऊपर 119.80 रुपए पर पहुंच गया है, जबकि बजाज ऑटो के शेयर में 1.6% की गिरावट है।

सोर्स - BSE

सोर्स – BSE

09:15 AM BSE सेंसेक्स 248.7 अंक ऊपर 50,654.02 पर और निफ्टी 64.35 अंकों की बढ़त के साथ 15,002.45 पर खुला।

दुनियाभर के शेयर बाजारों का हाल

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

सोने की कीमतें 273 रुपए गिरकर 46,423 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंची; चांदी 262 रुपए गिरकर 48,549 रुपए प्रति किग्रा हुई

News Blast

कोरोना से नौकरी गंवाने वाले 40 लाख कामगारों को मिलेगी तीन महीने की 50% सैलरी, सीधे खाते में जमा होगा पैसा

News Blast

भारत को 2030 तक 9 करोड़ गैर-कृषि नौकरियों पैदा करनी होंगी, हर साल 1.2 करोड़ नौकरियों की आवश्यकता होगी

News Blast

टिप्पणी दें