April 27, 2024 : 2:21 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

टैरो राशिफल: मेष राशि की महिलाओं के लिए लाभदायक रहेगा 1 मार्च, मिथुन राशि के लोग छोटे बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

4 घंटे पहले

कॉपी लिंकटैरो कार्ड्स से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मार्च का पहला दिन

टैरो कार्ड्स के अनुसार सोमवार, 1 मार्च को मेष राशि की महिलाओं को विशेष लाभ मिल सकता है। मिथुन राशि के लोग छोटे बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रह सकता है मार्च का पहला दिन…

मेष – THE EMPRESS

मेष राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन लाभदाई रहेगा। जिन बातों में आप संतुलन अभी तक नहीं बना पा रहे थे, उन बातों में संतुलन आपके द्वारा बनाया जाएगा। व्यक्तिगत बातों के साथ-साथ पारिवारिक और काम से संबंधित जीवन में भी आप को प्रगति नजर आएगी।

करियर : नौकरी और व्यापार से संबंधित महिलाओं कोउच्च पद की प्राप्ति हो सकती है।

लव : जिस व्यक्ति के प्रति आपका झुकाव बढ़ रहा है, वह केवल आकर्षण है या नहीं, इस बात को जानकारी रिलेशनशिप से संबंधित निर्णय लें।

हेल्थ : शुगर से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 3

वृषभ – THE DEVIL

युवाओं के लिए आज का दिन कठिनाइयों भरा होगा फिर भी आपकी समस्या का समाधान आपको मिलता जाएगा। अपने विचारों को सीमित ना रखें। कोई भी प्रकार के काम को पूरा करने के लिए गलत मार्ग पर चलने से बचें। अपनी सोच विचार से ही आप अपने जीवन को आकार देते हैं। इस बात का ध्यान रहें।

करियर : काम की जगह गलत लोगों का साथ देने की वजह से आप अपना भी बड़ा नुकसान कर सकते हैं।

लव : विवाह से संबंधित किए गए प्रयत्न को सफलता मिलने लगेगी।

हेल्थ : एसिडिटी और पेट की जलन तकलीफ दे सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 4

मिथुन – THE EMPEROR

बहुत कठिनाइयों के बाद आज आपको अपेक्षित फल की प्राप्ति होगी। परिवार के छोटे बच्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। खास करके उनका मेलजोल किस प्रकार के व्यक्ति के साथ बन रहा है, इस बात पर ध्यान दें। महत्वपूर्ण दस्तावेज खो जाने की वजह से मानसिक क्लेश का सामना हो सकता है।

करियर : काम से संबंधित तय टारगेट को पूरा करने के लिए अपेक्षा से अधिक मेहनत लेने की जरूरत होगी।

लव : विवाह से संबंधित आपके द्वारा लिया गया निर्णय परिवार के बुजुर्गों में नाराजगी पैदा कर सकता है।

हेल्थ : घुटने और जोड़ों का दर्द तकलीफ देगा।

लकी कलर : मरून

लकी नंबर : 7

कर्क – TWO OF CUPS

अपने मन में बसे डर को खत्म करने की आपकी कोशिश सफल होगी। नए व्यक्ति के साथ हुई मुलाकात आपके लिए लाभदाई हो सकती है। काम की जगह किसी व्यक्ति का आकर्षण आपके प्रति बढ़ सकता है। व्यक्तिगत जीवन से संबंधित किसी बड़ी तकलीफ का निवारण आज पूरी तरह से हो जाएगा।

करियर : एक से अधिक आर्थिक स्तोत्र बनाने के लिए की गई योजना आप को प्रगति दिखाएगी।

लव : आपको मिल रहे लव प्रपोजल का विचार प्रैक्टिकल रहकर करने की आवश्यकता होगी।

हेल्थ : पीठ दर्द के कारण बेचैनी महसूस हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 2

सिंह – ACE OF SWORDS

काम से संबंधित बातों में प्रगति नजर आएगी। आपको मिले हर अवसर का ध्यान रखना होगा। परिवार के सभी सदस्यों से संबंधित कुछ ना कुछ प्रगति आज आपको नजर आएगी। जिस बात को सीखने के लिए कोशिश आपके द्वारा की जा रही थी, उसी से संबंधित आपको योग्य मार्ग और मार्गदर्शक भी प्राप्त होगा।

करियर : यदि काम से संबंधित किसी के साथ मतभेद हो रहे हैं तो उनकी भी बातों को जानने की कोशिश करनी होगी।

लव : पार्टनर की प्रगति से आपको खुशी प्राप्त हो सकती है।

हेल्थ : अधिक मीठे पदार्थ का सेवन आपके लिए तकलीफ दायक हो सकता है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 8

कन्या – FIVE OF SWORDS

हर प्रकार की परिस्थिति पर खुद को ही श्रेष्ठ साबित करने की कोशिश आपके द्वारा की जाएगी। आपकी लड़ाई औरों से नहीं बल्कि अपने आप से है, इसलिए अपने अंदर झांक कर अपने व्यक्तित्व का परीक्षण करने की आवश्यकता होगी। दूसरों के लिए रखी इनसिक्योरिटी केवल आपको तकलीफ ही दे सकती है। इस बात का ध्यान रहें।

करियर : काम की जगह किसी भी व्यक्ति पर विश्वास रख पाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है।

लव : आपकी जिद के आगे पार्टनर को झुकना होगा।

हेल्थ : मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो सकता है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 5

तुला – SEVEN OF SWORDS

अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रता बढ़ाकर अपने काम पर ही पूरा ध्यान दें। यदि दूसरों को आपके मदद की अपेक्षा है तो जब तक वह बात खुलकर नहीं कहते, तब तक दूसरों के जीवन में दखलअंदाजी देना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। महत्वपूर्ण दस्तावेज संभाल कर रखें कीमती वस्तु की चोरी होने की भी आशंका बन रही है।

करियर : काम से संबंधित आपके द्वारा मिले आइडियाज का फायदा कोई और उठा सकता है।

लव : रिलेशनशिप से संबंधित केवल खुद की बातों पर ही ध्यान देना भविष्य में तकलीफ पैदा करेगा।

हेल्थ : शरीर को तंदुरुस्त रखने के लिए व्यायाम की आवश्यकता होगी।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 6

वृश्चिक – EIGHT OF SWORDS

हर किसी बात पर आज आपको बेचैनी महसूस हो सकती है। केवल अपने ही विचारों में खोए रहने की वजह से आप परिस्थिति को जैसी है, वैसी देख नहीं पा रहे हैं। जिसके कारण आपके मन में डर उत्पन्न हो रहा है, जो आपको आगे के निर्णय को रोक सकता है।

करियर : काम से संबंधित बातों में प्रगति देखने के लिए अपने व्यक्तिगत दायरे से बाहर निकलकर रिस्क लेना आपको सीखना होगा।

लव : पिछले समय में पार्टनर द्वारा हुई गलतियों को माफ करना सीखें।

हेल्थ : लीवर से संबंधित समस्या तकलीफ दे सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 2

धनु – JUDGEMENT

आपने रखे हुए लक्ष्य से संबंधित कोई महत्वपूर्ण जानकारी आपको प्राप्त हो सकती है। इसकारण किस दिशा में मेहनत करनी है, इस बात का पता चलेगा। मेंटल क्लेरिटी आने के कारण भी आपको शांति महसूस हो सकती है। मेडिटेशन की सहायता से आपके अंदर सकारात्मकता बढ़ सकती है।

करियर : करियर से संबंधित निर्णय लेते समय उच्च व्यक्ति के मार्गदर्शन की आवश्यकता आपको होगी।

लव : विवाह से संबंधित प्रयत्न आपके द्वारा बढ़ाए जा सकते हैं।

हेल्थ : कमर दर्द की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 3

मकर – THREE OF WANDS

जिस घर में आप रह रहे हैं, उसमें बदलाव लाने के लिए आपके द्वारा प्रयत्न किए जा सकते हैं। यदि आप नए शहर में तबादला चाहते हैं तो फिलहाल आपको इंतजार करना होगा। यात्रा से संबंधित निर्णय लेना आज टालें। महत्वपूर्ण कामों में रुकावट आने के कारण आपको निराशा महसूस हो सकती है।

करियर : करियर से संबंधित निर्णय दूर दृष्टि रखकर लेने होंगे।

लव : रिलेशनशिप से संबंधित भूतकाल में मिले हुए अपयश से संबंधित विचारों को अपने आप पर हावी न होने दें।

हेल्थ : गर्दन और कंधे से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 8

कुंभ – STRENGTH

परिस्थिति से संबंधित बदलाव दिखे या ना दिखे फिर भी आप अपने आत्मविश्वास को कम नहीं होने देंगे। कठिन काम को पूरा करने की कोशिश आपके द्वारा की जाएगी। कुछ कठिन निर्णय लेते समय लोगों की भावनाओं का भी ध्यान रखने की आवश्यकता होगी।

करियर : काम से संबंधित मिले हुए कॉन्ट्रैक्ट को ठीक से पढ़ कर ही आगे बढ़ें।

लव : आपके द्वारा पार्टनर को प्रेरणा मिल सकती है। इसलिए अपने बर्ताव के प्रति ध्यान रखें।

हेल्थ : सेहत संबंधी तकलीफ को दूर करने के लिए जीवन शैली में बदलाव लाने के प्रयत्न आपके द्वारा बढ़ाए जा सकते हैं।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 1

मीन – THE HIGH PRIESTESS

काम से संबंधित एक से अधिक अवसर मिलने के कारण आपके अंदर कन्फ्यूजन बढ़ सकता है। परिवार के व्यक्ति द्वारा आपकी समस्याओं को नजरअंदाज करना आपके लिए तकलीफ का कारण बनेगा। आज आप अधिक भावुक महसूस कर सकते हैं। बचपन में घटी घटनाओं का असर फिर से आज आप पर नजर आएगा।

करियर : उच्च शिक्षण से संबंधित निर्णय लेते समय अधिक लोगों के साथ चर्चा करना आपके लिए तकलीफ का कारण बन सकता है।

लव : पार्टनर द्वारा की गई और बोली गई बातों का गलत मतलब आपके द्वारा लिया निकाला जा सकता है।

हेल्थ : कफ से संबंधित तकलीफ बढ़ सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 4

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

हैप्पी हाइपोक्सिया छुपा रही ऑक्सीजन की कमी, खून के थक्के जमने से हर अंग खतरे में और आंतों तक जा पहुंचा वायरस

News Blast

रिसर्च में खुलासा: 2600 साल पुरानी ममी की हत्या चाकू से नहीं, तेज धार कुल्हाड़ी से की गई थी, इसका इस्तेमाल इजिप्ट के सैनिक करते थे

Admin

A ब्लड ग्रुप वालों में संक्रमण का खतरा ज्यादा, इन्हें 50% ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत पड़ सकती है

News Blast

टिप्पणी दें