May 14, 2024 : 4:18 PM
Breaking News
बिज़नेस

शेयर मार्केट LIVE: सेंसेक्स 557 अंक चढ़कर 51,340 के स्तर पर, बैंकिंग और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

[ad_1]

Hindi NewsBusinessBSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: February 25 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुंबई4 मिनट पहले

कॉपी लिंक

दुनियाभर के शेयर बाजारों में खरीदारी के चलते घरेलू बाजार में लगातार तीसरे दिन बढ़त है। BSE सेंसेक्स 557 अंकों की बढ़त के साथ 51,339.15 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी इंडेक्स भी 173 अंक ऊपर 15,155.00 पर कारोबार कर रहा है। निवेशक सबसे ज्यादा बैंकिंग और मेटल शेयरों में जमकर खरीदारी कर रहे हैं।

एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयरों में भी 3-3% से ज्यादा की बढ़त है। इसी तरह TCS और इंफोसिस के शेयरों में भी 1-1% की बढ़त है। बैंक और मेटल इंडेक्स में 2-2% से ज्यादा की बढ़त है। एक्सचेंज पर 2,056 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 1,495 शेयरों में बढ़त और 483 में गिरावट है। लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप भी बढ़कर 206.15 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो बुधवार को 203.98 लाख करोड़ रुपए था।

कल BSE सेंसेक्स 1,030 अंकों की बढ़त के साथ 50,781.69 पर और निफ्टी 274 अंक ऊपर 14,982.00 पर बंद हुआ था।

अमेरिकी सेंटिमेंट से दुनियाभर के बाजारों में बढ़तअमेरिका से आ रही पॉजिटिव अपडेट के चलते ग्लोबल मार्केट में बढ़त है। जापान का निक्केई इंडेक्स 486 अंकों की बढ़त के साथ 30,158 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी 543 अंकों की बढ़त के साथ 30,262 पर कारोबार कर रहा है। कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 2.30% ऊपर 3,064 पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह चीन का शंघाई कंपोजिट और ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डिनरीज इंडेक्स भी 1% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

ब्याज दरों को कम रखने का फैसले से बढ़त के साथ बंद US और यूरोप के शेयर मार्केटटेक शेयरों में बिकवाली थमने और फेड द्वारा ब्याज दरों के कम रखने की खबर से अमेरिकी बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे। डाओ जोंस इंडेक्स 424 अंक ऊपर 31,961 पर और S&P 500 इंडेक्स 44 अंक ऊपर 3,925 पर बंद हुए थे। इसी तरह नैस्डैक इंडेक्स भी 132 अंकों की बढ़त के साथ 13,598 पर बंद हुआ था। इसी तरह यूरोपियन शेयर बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे।

शेयर मार्केट अपडेट LIVE…

09:31 AM BSE बैंक इंडेक्स 716 अंक ऊपर 41,675 पर कारोबार कर रहा है। इंडेस्क में शामिल सभी बैंकों के शेयरों में बढ़त है। फेडरल बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 3.84% ऊपर कारोबार कर रहा है।

09:26 AM BSE सेंसेक्स 547 अंक चढ़कर 51,329 पर कारोबार कर रहा है। एक्सिस बैंक का शेयर सबसे ज्यादा 3.27% चढ़ा है।

सोर्स - BSE

सोर्स – BSE

09:15 AM BSE सेंसेक्स 425 अंकों की बढ़त के साथ 51,207.61 पर और निफ्टी 97.85 अंक ऊपर 15,079.85 पर खुला।

दुनियाभर के शेयर बाजारों का हाल



[ad_2]

Related posts

इंडिगो डाक्टर्स और नर्सों को हवाई किराए में देगी 25 प्रतिशत की छूट, एक जुलाई से 31 दिसंबर 2020 तक मिलेगी यह सुविधा

News Blast

सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों के चलते ज्वैलरी बाजार से दूर रहे ग्राहक, एक्सपर्ट को आज खरीदारी की उम्मीद

News Blast

बजट में टैक्स: इनकम टैक्स में राहत की ज्यादा गुंजाइश नहीं, स्टैंडर्ड डिडक्शन की 50,000 रुपए की सीमा बढ़ सकती है

Admin

टिप्पणी दें