May 3, 2024 : 6:03 PM
Breaking News
बिज़नेस

झारखंड में महंगा हुआ सुधा दूध: 11 महीने में दोबारा बढ़ी दूध की कीमत, अब 43 रुपए लीटर मिलेगा सुधा हेल्दी दूध

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रांची2 मिनट पहले

कॉपी लिंकरांची में सुधा की सबसे कम दर का दूध सुधा हेल्दी अब 43 रुपए लीटर और 22 रुपए में आधा लीटर मिलेगा। पहले यह 21 रुपए में आधा लीटर मिलता था। (प्रतिकत्मक तस्वीर) - Dainik Bhaskar

रांची में सुधा की सबसे कम दर का दूध सुधा हेल्दी अब 43 रुपए लीटर और 22 रुपए में आधा लीटर मिलेगा। पहले यह 21 रुपए में आधा लीटर मिलता था। (प्रतिकत्मक तस्वीर)

बिहार स्टेट मिल्क को ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड के बैनर तले बिकने वाले सुधा दूध की कीमत में वृद्धि हुई है। नई दर 6 फरवरी से लागू कर दी गई है। इसके बाद रांची में सुधा की सबसे कम दर का दूध सुधा हेल्दी अब 43 रुपए लीटर और 22 रुपए में आधा लीटर मिलेगा। पहले यह 21 रुपए में आधा लीटर मिलता था।

रांची में संचालित लगभग 150 पार्लरों संचालकों के पास इसका आदेश कंपनी के मुख्य कार्यपालक की तरफ से भेज दिया गया है। इन्हीं में से एक ने बताया कि इससे पहले पिछले साल मार्च में ही सुधा के दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। अब 11 महीने में दूसरी बार यह बढोतरी की गई है।

प्रबंधन की ओर से नई दर 5 फरवरी को ही जारी कर दिया गया था।

प्रबंधन की ओर से नई दर 5 फरवरी को ही जारी कर दिया गया था।

गोपालकों की डिमांड को बता रहे हैं वजहपार्लर संचालकों ने बताया कि अभी तक उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी गई है कि दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का मुख्य कारण क्या है। प्रबंधन की तरफ से इसका मुख्य वजह किसान की डिमांड को बताया जा रहा है। इसके मुताबिक गोपालकों की तरफ से दूध की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। यही कारण है कंपनी की तरफ से भी दाम में वृद्धि की गई है। हालांकि फिलहाल दूद के अलावा दही, लस्सी, मट्‌ठा, फ्लेवर्ड मिल्क, टेट्रा पैक दूध, शहद और पशु आहार की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

[ad_2]

Related posts

देश में खुल सकते हैं 8 नए प्राइवेट बैंक: देसी-विदेशी कंपनियों ने RBI से मांगा ऑन टैप लाइसेंस, सचिन बंसल की कंपनी भी शामिल

Admin

विमान ईंधन 46-58 फीसदी महंगा हुआ, लॉकडाउन के कारण परेशानी का सामना कर रही विमानन कंपनियों की बढ़ सकती है मुश्किल

News Blast

काम की बात:इलाज के लिए पैसों की जरूरत पड़ने पर PF से निकाल सकते हैं 1 लाख तक का फंड, 1 घंटे में अकाउंट में आ जाएगा पैसा

News Blast

टिप्पणी दें