April 30, 2024 : 3:34 AM
Breaking News
MP UP ,CG

ठंड में निकल रहा पसीना: मौसम के बदल गए मिजाज, दिन और रात के पारे में उछाल से ठंड गायब

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर38 मिनट पहले

कॉपी लिंक

आसमान में हल्के बादल से मौसम सामान्य दिनों की तुलना में गर्म बना हुआ है

दो दिन बाद ठंड लौटने की संभावना1 से 15 जनवरी के बीच पड़ती थी कड़ाके की ठंड

शहर का मौसम एक दम बदल गया है। ठंड के दिनों में भी लोगों को पसीना आ रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण बादल और नमी बढ़ना है। यही कारण है कि दिन और रात के पारे में 6 से 7 डिग्री तक उछाल आया है। शहर में दिन के समय लोगों काे गर्म कपड़े पहनने की जरूरत नहीं पड़ रही है। एक तरह से कहें तो ठंड गायब सी हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि दो दिन में शीत लहर के साथ ठंड फिर लौटेगी। अभी पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। जल्द बर्फीली हवा शहर सहित अंचल में ठंड लाएगी।

सामान्य से अधिक दर्ज हो रहा तापमान

बुधवार की सुबह भी आसमान में बादलों के साथ हुई है। बीच-बीच में धूप भी निकल रही है। बादल इतने घने नहीं है कि बारिश के रूप में बदल सकें। यही कारण कि बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रहा है, जो सामान्य से 8.2 डिग्री अधिक है। इसी तरह मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री रहा था जो सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। यही कारण है कि जाड़े के दिन में लोगों को पसीना आ रहा है।

चक्रवातीय घेरा ने बढ़ाया पारा

मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय की माने तो राजस्थान पर चक्रवातीय घेरा बना होने के कारण बारिश और नमी होती है। इस कारण तापमान गर्म हो जाता है। यही कारण है कि शहर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उछाल आया है, पर 48 घंटे में वापस मौसम बदलेगा और शीत लहर के साथ ठंड बढ़ना शुरू होगी।

कोहरा भी आएगा

मौसम विभाग की माने तो जल्द नया पश्चिमी विक्षोभ तैयार हो रहा है। उसके सक्रिय होने से पहले ही उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। इससे एक या दो दिन में अंचल में घना कोहरा छाएगा। साथ ही सर्दी भी बढ़ेगी। यह सर्दी संक्रान्ति तक रहेगी।

[ad_2]

Related posts

भाजपा सहानुभूति वोटों के भरोसे, माया के बयान से मजबूत बसपा परेशान; चंद्रशेखर रावण का कैंडिडेट बना “वोटकटवा”

News Blast

बांदा आरटीओ की सरकारी गाड़ी से कुचलकर किशोर समेत दो की मौत, तीन महिलाओं समेत चार घायल

News Blast

अखिलेश यादव दिल्ली पहुंचे, केजरीवाल से हो सकती है मुलाकात:UP में आप और सपा के बीच गठबंधन के कयास, 3 दिन पहले संजय सिंह बर्थडे की बधाई देने अखिलेश के घर गए थे

News Blast

टिप्पणी दें