April 29, 2024 : 2:20 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

कोरोना दुनिया में: मलेशिया ने देश के 70% लोगों के लिए वैक्सीन का ऑर्डर दिया, बहरीन ने चीन की वैक्सीन को मंजूरी दी

[ad_1]

Hindi NewsInternationalCoronavirus Pandemic Country Wise Cases LIVE Update; USA Pakistan China Brazil Russia France Spain Recovery Rate Covid 19 Cases

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

वॉशिंगटन23 मिनट पहले

दुनिया में अब तक 7.26 करोड़ से ज्यादा संक्रमित, 16.18 लाख मौतें हो चुकीं, 5.08 करोड़ स्वस्थअमेरिका में संक्रमितों का आंकड़ा 1.67 करोड़ से ज्यादा, अब तक 3.06 लाख लोगों ने गंवाई जान

दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 7.26 करोड़ के ज्यादा हो गया। 5.08 करोड़ से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 16 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

मलेशिया के प्रधानमंत्री मोहिदीन यासीन ने रविवार को देश की 70% आबादी के लिए वैक्सीन खरीदने का आदेश दिया। यासीन ने लोकल मीडिया से कहा- मैंने हेल्थ और साइंस मिनिस्ट्री को देश के लिए ज्यादा वैक्सीन लाने पर बात करने को कहा है। मलेशिया ने 30% लोगों के लिए ही वैक्सीन का आर्डर दिया है। फाइजर वैक्सीन के 1.28 करोड़ डोज लेने के लिए सौदा तय किया है। अब यह एस्ट्रेजेनेका की कोवैक्सिन खरीदेगा। बीते 24 घंटे में यहां 1229 संक्रमित सामने आए। इसके साथ देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 83 हजार के पार हो गया है।

इस बीच बहरीन ने चीन की फार्मा कंपनी सिनोफार्म की वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। इसने टीका लगाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। 18 साल से ज्यादा लोग फ्री में वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। सिनोफार्म की इस वैक्सीन की मिस्र, बहरीन और जॉर्डन में तीसरे फेज का ट्रायल चल रहा है। देश में अब तक 89 हजार 143 लोग संक्रमित मिले हैं और 348 लोगों की मौत हुई है।

रूस में संक्रमितों का आंकड़ा 26 लाख के पार

रूस में बीते 24 घंटे में 28 हजार 80 संक्रमित मिले हैं। देश में अब तक 26 लाख से ज्यादा संक्रमित हुए हैं और 46 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हैं। यहां की राजधानी मॉस्को में बीते 24 घंटे में 75 संक्रमितों की मौत हुई है। इन सभी में पहले निमोनिया पाया गया था। बाद में जांच करने पर इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। रविवार को इन मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही अब तक यहां मरने वाले की संख्या 9945 हो गई है। मॉस्को में अब तक 6 लाख से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। देश में पिछले हफ्ते से वैक्सीनेशन शुरू हो चुका है।

रूस की राजधानी मॉस्को की एक प्रदर्शनी में सैनिटाइजेशन से जुड़े कामों का जायजा लेते हेल्थ डिपार्टमेंट के स्टाफ।

रूस की राजधानी मॉस्को की एक प्रदर्शनी में सैनिटाइजेशन से जुड़े कामों का जायजा लेते हेल्थ डिपार्टमेंट के स्टाफ।

इजराइल तय समय से पहले शुरु कर सकता है वैक्सीनेशनइजराइल अपना वैक्सीनेशन प्रोग्राम तय समय से पहले शुरू कर सकता है। यहां के हेल्थ मिनिस्टर युली एडेलस्टीन ने रविवार को कहा- पहले वैक्सीनेशन के लिए 27 दिसंबर का समय तय किया गया था। हालांकि, वैक्सीनेशन सेंटर्स पर तैयारियां करीब पूरी हो चुकी है। ऐसे में हम अगले महीने से वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू कर सकते हैं। फर्स्ट स्टेज में 60 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इजराइल में बीते हफ्ते फाइजर की वैक्सीन की पहली खेप पहुंची है। इजराइल में अब तक 3 लाख से ज्यादा संक्रमित मिले हैं और 2990 मौतें हुईं हैं।

ब्रिटेन में 24 घंटे में 18 हजार से ज्यादा मामलेब्रिटेन में 24 घंटे में 18 हजार 447 मामले सामने आए और 144 मौतें हुईं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों का आंकड़ा 18 लाख के पार हो गया है। यहां अब 64 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है। देश के कई इलाकों में नए मामले बढ़े हैं। नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) के चीफ ने प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को चिट्‌ठी लिखकर इसकी जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री से 23 दिसंबर से 27 दिसंबर के बीच क्रिसमस की छुट्टियां में पाबंदियां सख्ती से लागू कराने के लिए कहा।

ब्रिटेन के लंदन में कोरोना संक्रमितों के लिए बनाए गए कैंप में जाती नेशनल हेल्थ सर्विस स्टाफ।

ब्रिटेन के लंदन में कोरोना संक्रमितों के लिए बनाए गए कैंप में जाती नेशनल हेल्थ सर्विस स्टाफ।

न्यूजीलैंड में विदेशी कैदियों की मुश्किलें बढ़ीन्यूजीलैंड में विदेशी कैदियों की मुश्किलें बढ़ गई है। रिहाई के 10 महीने पूरे होने के बाद भी उन्हें वापस उनके देश नहीं भेजा जा सका है। फ्लाइट्स कम होने की वजह से ऐसा हुआ है। 8 दिसंबर तक करीब 15 ऐसे कैदी देश में मौजूद थे। मार्च में एयर न्यूजीलैंड ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स 95% तक कम कर दी थी। देश के इमिग्रेशन मिनिस्टर क्रिस फाफोई ने रविवार को इसकी जानकारी दी। न्यूजीलैंड में अब तक 2096 संक्रमित मिले हैं और 25 से ज्यादा मौतें हुई हैं।

कोरोना प्रभावित टॉप-10 देशों में हालात

देश

संक्रमितमौतेंठीक हुएअमेरिका16,737,267306,4599,724,439भारत9,884,716143,3939,387,608ब्राजील6,901,990181,4195,982,953रूस2,653,92846,9412,106,235फ्रांस2,376,85257,911176,995ब्रिटेन1,849,40364,170N/Aइटली1,843,71264,5201,093,161तुर्की1,836,72816,4171,603,780स्पेन1,741,43947,624N/Aअर्जेंटीना1,498,16040,7661,335,317

(आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं)

[ad_2]

Related posts

कोरोना दुनिया में: 7 दिन के अंदर 55 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए, 80 हजार लोगों ने जान गंवाई; 10 देशों में कोरोना की चौथी लहर

Admin

जॉर्ज फ्लॉयड को आज ह्यूस्टन में उनकी मां के कब्र के पास दफनाया जाएगा, अंतिम संस्कार से पहले यहां हजारों लोग जुटे

News Blast

संक्रमण के बाद सर्जरी करवाने वालों को मौत का खतरा ज्यादा, छोटे ऑपरेशन में भी जोखिम 1% से बढ़कर 19% हुआ

News Blast

टिप्पणी दें